गुजरात चुनाव 2017: भरूच में राहुल बोले, भाजपा को चुनाव के दिन लगेगा करंट
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भरूच में रैली के बाद रोड शो किया।
अहमदाबाद, एएनआइ। गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अपने तीन दिवसीय दौरे पर आज गुजरात पहुंचे। भरूच की रैली में राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात में किसान रो रहे हैं। नोटबंदी और जीएसटी ने व्यापारियों को बर्बाद कर दिया। हमारी लड़ाई चीन से है। जो भी बिकता है, उसके पीछे मेड इन चाइना लिखा है। आप सेल्फी लेते हैं तो चीन के एक युवा को रोजगार मिलता है।
इस मौके पर राहुल ने कहा कि गुजरात के चुनाव के दिन भाजपा को करंट लगने वाला है। भाजपा सरकार ने टाटा नैनो को जमीन और पानी दिया। आज यह कार कहीं नहीं दिखाई देती है। भरूच उनके दादा फिरोज गांधी का गृह जिला है। ये वो इलाका है जो कभी कांग्रेस का गढ़ रहा है।
इसके बाद राहुल गांधी ने भरूच में रोड शो भी किया। उनके रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी।
Congress Vice President Rahul Gandhi's roadshow in Bharuch, #Gujarat pic.twitter.com/jKvxCeGjEL
— ANI (@ANI) November 1, 2017
BJP ko current lagne wala hai Gujarat ke chunaav ke din: Rahul Gandhi in Bharuch pic.twitter.com/DcKEeeqGme— ANI (@ANI) November 1, 2017
दक्षिणी गुजरात 90 के दशक तक कांग्रेस का गढ रहा लेकिन, पिछले डेढ दशक से इस इलाके में कांग्रेस की पकड़ ढीली पड़ी और बीजेपी मजबूत हुई। यहां तक की सूरत शहर की सभी सीट बीजेपी के पास है।
यह भी पढ़ेंः गुजरात चुनाव 2017: हार्दिक पटेल की चार मांगें मानने को कांग्रेस तैयार
गुजरात की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Gujarat: Congress Vice President Rahul Gandhi arrives in Vadodara. He will address a public rally in Bharuch later today. pic.twitter.com/ZUWoAj4haN
— ANI (@ANI) November 1, 2017
#Gujarat Congress Vice President Rahul Gandhi at a public rally in Bharuch pic.twitter.com/DESkOsteIR— ANI (@ANI) November 1, 2017
#WATCH Rahul Gandhi addresses a public meeting in Bharuch, Gujarat https://t.co/o8VX4WU7le— ANI (@ANI) November 1, 2017