BJP प्रत्याशी के अाफिस के सामने हंगामा, 3 कांग्रेस उम्मीदवार सहित 45 हिरासत में
गुजरात के सूरत में पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के संयोजक समेत तीन कांग्रेस उम्मीदवारों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सूरत (एएनआई)। पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (PAAS) के संयोजक अल्पेश काथिरिया व तीन कांग्रेस उम्मीदवार सहित करीब 45 लोगों को सूरत पुलिस ने शनिवार को हिरासत में लिया। इन पर पुलिस ने विरोध प्रदर्शन का आरोप लगाया है जबकि समिति का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ था यह सब भाजपा के तानाशाही रवैया का परिणाम है।
कारंज में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के उद्घाटन समारोह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वाले कुछ PAAS कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर वरछा पुलिस स्टेशन ले जाया गया। कुछ PAAS कार्यकर्ताओं समेत कथारिया उन्हें गिरफ्तार कराने पुलिस स्टेशन पहुंचे और इस गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बाद में उनके साथ तीन कांग्रेस के उम्मीदवार भी आ गए।
जिसके बाद पुलिस ने इन चारों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस स्टेशन के बाहर कांग्रेस के एक उम्मीदवार, जिग्नेश मेवासा ने बताया कि गिरफ्तार कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन नहीं कर रहे थे।
चुनाव के पहले राज्य में भाजपा की तानाशाही रवैया का उल्लेख करते हुए मेवासा ने कहा, ‘PAAS कार्यकर्ता ‘जय सरदार’ की नारेबाजी कर रहे थे लेकिन भाजपा ने इसे अपने खिलाफ लेते हुए पुलिस की मदद से सबको गिरफ्तार करा दिया। यह विरोध प्रदर्शन नहीं है।‘ तीन कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए बोलते हुए मेवासा ने बताया कि वे बस पूछ रहे थे कि कार्यकर्ताओं ने क्या किया था लेकिन पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया।
गुजरात में 9 व 14 दिसंबर को दो चरणों में मतदान और 18 दिसंबर को मतगणना का आयोजन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: हार्दिक पटेल कर रहे कांग्रेस से सौदेबाजी: नितिन पटेल