बंदरगाहों ने गुजरात को बनाया विकसित, चुनाव में विकास बड़ा मुद्दा
समुद्र से व्यापार और समुद्री सीमाओं का लाभ गुजरात ने ख़ूब उठाया है। चुनावी माहौल में यह भी एक मुद्दा है।
नई दिल्ली, [स्पेशल डेस्क]। गुजरात चुनाव में विकास एक बड़ा मुद्दा है। इसे लेकर सत्तारूढ़ भाजपा लोगों के बीच परस्पर विरोधी बयानबाज़ी हो रही है, लेकिन कांग्रेस भाजपा के विकास के दावे की कड़ी आलोचना की है। यहां के विकास में राज्य के औद्योगिकरण की अहम भूमिका है। दो दशक पुरानी भाजपा सरकार ने औद्योगिक इन्फ़्रास्ट्रक्चर की दिशा में ज़बर्दस्त काम किया है।
निर्बाध बिजली आपूर्ति और मानव संसाधन मुहैया कराने के साथ सरकार ने समुद्र तटीय ट्रांसपोर्टेशन को बढ़ावा दिया। नतीजा यह हुआ कि यहां उत्पादन लागत घट गई। लिहाजा लोगों के लिए गुजरात बेहतर निवेश स्थल बन गया। समुद्री रास्ते को सस्ता और सुरक्षित बना दिये गये हैं। राज्य में कुल चार दर्जन से अधिक बंदरगाह हैं, जिनमें दो बड़े पोर्ट और एक दर्जन मंझोले वर्ग के हैं। बाक़ी लघु क़िस्म के पोर्ट भी हैं।
@JagranNews pic.twitter.com/N3yMy1gORz— Rajesh Mishra (@rajeshemmc) November 27, 2017
समुद्र से व्यापार और समुद्री सीमाओं का लाभ गुजरात ने खूब उठाया है। चुनावी माहौल में यह भी एक मुद्दा है। इस बारे में प्रशांत मिश्र का वीडियो क्लिप ज़रूर देखें। रिपोर्ट के साथ संलग्न है।