विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुजरात चुनाव: BJP ने जारी किया घोषणा पत्र, जेटली बोले- कांग्रेस के वादे झूठे

By Manish NegiEdited By:
Published: Fri, 08 Dec 2017 03:47 PM (IST)Updated: Fri, 08 Dec 2017 05:24 PM (IST)

जेटली ने कहा कि पाटीदारों को 50% से ज्यादा आरक्षण संभव ही नहीं है, कांग्रेस ने जनता से झूठ बोला ...और पढ़ें

गुजरात चुनाव: BJP ने जारी किया घोषणा पत्र, जेटली बोले- कांग्रेस के वादे झूठे
गुजरात चुनाव: BJP ने जारी किया घोषणा पत्र, जेटली बोले- कांग्रेस के वादे झूठे

अहमदाबाद, एएनआई। गुजरात विधानसभा चुनाव से ठीक एक दिन पहले सत्ताधारी दल भाजपा ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पार्टी के लिए घोषणापत्र जारी किया। भाजपा ने इसे 'संकल्प पत्र' का नाम दिया है। 

इस मौके पर अरुण जेटली ने कहा कि कांग्रेस ने गुजरात की जनता से झूठे वादे किए हैं। आंकड़े दिखाते हैं कि गुजरात में भाजपा ने काफी विकास कराया है। हम राज्य में कमजोर वर्ग के लिए काम करेंगे। जेटली ने कहा कि पाटीदारों को 50% से ज्यादा आरक्षण संभव ही नहीं है, कांग्रेस ने जनता से झूठ बोला है। उन्होंने कहा कि गुजरात की विकास दर दुनिया में सबसे ज्यादा है। 

जेटली ने आगे कहा कि गुजरात को एक रखना और हर वर्ग की चिंता करना ही हमारा प्रयास है। गुजरात में सामाजिक ध्रुवीकरण से कांग्रेस का ही नुकसान होगा।

आपको बता दें कि 9 दिसंबर शनिवार के दिन गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान होना है। जबकि दूसरे चरण के लिए 14 तारीख को मतदान होगा। दूसरे चरण में 14 जिलों की 93 सीटों पर वोटिंग होगी।

यह भी पढ़ें: राहुल का पीएम मोदी से 10वां सवाल, पूछा- कहां गए वनबंधु योजना के 55 हजार करोड़