Move to Jagran APP

सीएम का चेहरा घोषित न करने पर भाजपा का कांग्रेस पर वार

भाजपा अध्यक्ष ने निजी टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में स्पष्ट किया कि भाजपा के सत्ता में आने पर विजय रूपाणी ही मुख्यमंत्री होंगे।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Wed, 15 Nov 2017 10:10 PM (IST)Updated: Wed, 15 Nov 2017 10:10 PM (IST)
सीएम का चेहरा घोषित न करने पर भाजपा का कांग्रेस पर वार
सीएम का चेहरा घोषित न करने पर भाजपा का कांग्रेस पर वार

राज्य ब्यूरो, अहमदाबाद। गुजरात कांग्रेस का प्रभारी बनने के बाद राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुटबाजी पर तो काबू पा लिया, लेकिन अब तक मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं कर पा रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस में सीएम प्रत्याशी की घोषणा को लेकर सवाल उठाया है। भाजपा पहले ही विजय रूपाणी को मुख्यमंत्री और नितिन पटेल को उपमुख्यमंत्री घोषित कर चुकी है।

loksabha election banner

भाजपा अध्यक्ष ने निजी टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में स्पष्ट किया कि भाजपा के सत्ता में आने पर विजय रूपाणी ही मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा में सबकुछ स्पष्ट है, जबकि कांग्रेस में अस्पष्टता है। नेतृत्व पर भाजपा पहले ही अपना रुख जता चुकी है, लेकिन कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही है। शाह ने कांग्रेस पर परिवारवाद और वंशवाद की राजनीति का भी आरोप लगाया।

गुजरात भाजपा के प्रभारी और सांसद भूपेंद्र यादव ने भी कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मुख्यमंत्री के उम्मीदवार की घोषणा करनी चाहिए। भाजपा में कई विधायकों के टिकट कटने के आरोप पर सांसद ने कहा कि पहले कांग्रेस यह स्पष्ट करे कि क्या वह सभी मौजूदा विधायकों को मैदान में फिर से उतार रही है? साथ ही कितने साधु-संतों को टिकट बांट रही है? उन्होंने बताया कि भाजपा में प्रत्याशियों के चयन की प्रकिया जारी है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के गुजरात में मंदिर दर्शन जाने पर सांसद भूपेंद्र यादव ने कहा कि वह दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर नहीं गए, लेकिन गुजरात में चुनाव के कारण वह मंदिरों में जा रहे हैं।

कांग्रेस के युवा नेता भी प्रचार में उतरे

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही कांग्रेस ने भी अपने अनुभवी और युवा नेताओं को प्रचार मैदान में उतारना शुरू कर दिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट ने बुधवार को राजकोट में कांग्रेस के लिए प्रचार किया। एक और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार को अहमदाबाद में प्रचार करेंगे, जबकि पूर्व मंत्री शशि थरूर 17 नवंबर को अहमदाबाद आएंगे। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 18 व 19 नवंबर को अहमदाबाद में रोड शो करेंगे।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने पार्टी छोड़ी 

गुजरात कांग्रेस राहत समिति के अध्यक्ष विजय केला ने बुधवार को पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी। उन्होंने पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर सिर्फ कुछ लोगों से मिलने और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर न चलने का आरोप लगाया है। विजय ने पार्टी द्वारा एक खास जाति और समुदाय के नेताओं को प्रमुखता देने की भी बात कही है।

यह भी पढ़ें: कई साल पहले 'पप्पू' पास हो गया था, चुनाव आयोग ने कर दिया 'फेल'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.