Move to Jagran APP

जब असली हिंदुत्ववादी मौजूद तो लोग क्लोन क्यों चुनेंगे: जेटली

अरुण जेटली ने कहा कि गुजरात में हम दो दशक सत्ता में रहे हैं। इस बीच गुजरात ने बहुत बड़ा आर्थिक विकास देखा है।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Sat, 02 Dec 2017 08:39 PM (IST)Updated: Sat, 02 Dec 2017 08:39 PM (IST)
जब असली हिंदुत्ववादी मौजूद तो लोग क्लोन क्यों चुनेंगे: जेटली
जब असली हिंदुत्ववादी मौजूद तो लोग क्लोन क्यों चुनेंगे: जेटली

सूरत, राज्य ब्यूरो। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कांग्रेस उपाध्यक्ष के मंदिरों के दर्शन पर तंज कसते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी पहले से ही हिंदुत्ववादी पार्टी है। फिर लोग 'एक क्लोन' को क्यों चुनेंगे जबकि असली हिंदुत्ववादी पहले से ही मौजूद हैं।

loksabha election banner

गुजरात विधानसभा चुनावों के मद्देनजर दूसरी बार सूरत पहुंचे अरुण जेटली ने शनिवार को मीडिया के समक्ष गुजरात के कई मंदिरों में राहुल गांधी के जाने पर निशाना साधा। भाजपा का आरोप है कि 9 दिसंबर और 14 दिसंबर को होने वाले मतदान के मद्देनजर राहुल गांधी चुनाव प्रचार के दौरान मंदिरों का भ्रमण करने में जुटे रहे, ताकि वह अपनी पार्टी के लिए कुछ वोट जुटा सकें।

गुजराती व्यवसाय की विश्व में चर्चा

अरुण जेटली ने कहा कि गुजरात में हम दो दशक सत्ता में रहे हैं। इस बीच गुजरात ने बहुत बड़ा आर्थिक विकास देखा है। गुजरात के व्यवसाय की पूरे विश्व में चर्चा है। इसलिए विकास की दशा और गति बनी रहे उसके लिए स्पष्टता बनी रहे। स्थिरता और सुशासन बना रहे। भाजपा अपने शासनकाल में विकास को लेकर आगे बढ़ी। विकास और स्थिरता दे पाने की क्षमता सिर्फ भाजपा के पास है। पूरे देश में यह ट्रैक रिकार्ड है।

कांग्रेस का गठजोड़ अवसरवादी

उन्होंने कहा कि इस चुनाव में सीधी लड़ाई है। कांग्रेस का गठजोड़ अवसरवादी है। राज्य में 80 के दशक में कांग्रेस एजेंडा भटक गई थी। यूपीए सरकार के बारे में कहते थे कि नीति निर्माण को लकवा मार गया। वह सबसे भ्रष्ट सरकार थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लुप्त होती जा रही है। चूंकि 2014 के लोकसभा चुनाव के समय से ही वह एक के बाद एक सभी चुनाव हारती जा रही है। गुजरात में भी परिणाम इसी प्रकार के होंगे।

मोदी सरकार में सबसे तेजी से विकास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में तीन साल में भारत सबसे तेज गति से विकास करने वाली सरकार बनी। व‌र्ल्ड बैंक रैंकिंग में 42 पोस्ट ऊपर आये हैं। वैश्विक मंदी में भी हम ग्रोथ कर रहे हैं। नोटबंदी के बाद उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के चुनाव में 3/4 बहुमत मिला है। नगर निकाय के चुनाव का रिजल्ट आइसोलेटेड नहीं है। ईवीएम से संभावित छेड़छाड़ के विपक्षी दलों के आरोपों पर उन्होंने कहा कि अभी तो नतीजे भी नहीं आए हैं, लेकिन हार का बहाना इन लोगों ने अभी से ढूंढ लिया है।

यह भी पढ़ें: सूरत में बोले अरुण जेटली- गुजरात भाजपा के लिए बेहद महत्‍वपूर्ण, क्‍योंकि...!


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.