Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Mutual Funds मास्टरी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • elections
  • general
LIVE BLOG

Exit Poll Result 2024 LIVE: भाजपा मारेगी हैट्रिक, इंडी गठबंधन की निकली हवा; एग्जिट पोल में मोदी का चल गया जादू

लोकसभा चुनाव की वोटिंग खत्म होने के बाद एग्जिट पोल (Exit Poll Result 2024) के परिणाम देश में फिर से मोदी लहर लाते दिखा रहे हैं। सभी एग्जिट पोल में एनडीए सरकार बन रही है। कई एग्जिट पोल में एनडीए को 400 से ज्यादा सीटें मिलती दिख रही हैं।

By Mahen Khanna Sat, 01 Jun 2024 10:16 PM (IST)
News Article Hero Image
लोकसभा चुनाव 2024 के सातों चरणों की वोटिंग खत्म होने के बाद एग्जिट पोल (Exit Poll Result 2024) के परिणामों में देश में मोदी लहर एक बार फिर चलती दिख रही है। सभी एग्जिट पोल में एनडीए सरकार बनती दिख रही है। कई एग्जिट पोल में एनडीए को 400 से ज्यादा सीटें मिलती दिख रही हैं।
Exit Poll Result 2024 LIVE Updates;
1 Jun 202410:16:04 PM
Exit Poll Result 2024 LIVE: आज तक के एग्जिट पोल में भाजपा नीत एनडीए को 400 के पार सीटें

आज तक के एग्जिट पोल में एनडीए को 400 के पार सीटें मिलती दिख रही हैं। भाजपा को 300 प्लस सीटें मिलने का अनुमान है।

1 Jun 202410:01:47 PM
भाजपा मारेगी हैट्रिक, इंडी गठबंधन की निकली हवा

सभी एग्जिट पोल में भाजपा तीसरी बार सरकार बनाती दिख रही है। एग्जिट पोल में भाजपा नीत एनडीए को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है। 

1 Jun 20249:12:24 PM
Exit Poll Result 2024 LIVE: पश्चिम बंगाल में भाजपा को बड़ी बढ़त मिलेगी

पश्चिम बंगाल में मोदी मैजिक चलने वाला है। एबीपी के एग्जिट पोल में भाजपा को 23 से 27 सीटें तो वहीं टीएमसी को 13 से 17 सीटें मिल सकती है। कांग्रेस को 1 से 3 सीटें मिलती दिख रही हैं।

1 Jun 20249:03:31 PM
Exit Poll Result 2024 LIVE: उत्तराखंड में भाजपा को सभी सीटें मिलने का अनुमान

उत्तराखंड में भाजपा क्लीन स्वीप करती दिख रही है। एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा सभी 5 सीटें जीत सकती है। 

1 Jun 20248:55:39 PM
Exit Poll Result 2024 LIVE: असम में भाजपा को 11 सीटें

असम में भाजपा को 11 सीटें मिलने का अनुमान है। आजतक के एग्जिट पोल में भाजपा को 9 से 11 तो वहीं इंडी गठबंधन को 2 से 4 सीटें दी गई हैं।

1 Jun 20248:44:34 PM
Exit Poll Result 2024 LIVE: इंडिया टीवी के एग्जिट पोल में भाजपा की बंपर जीत

इंडिया टीवी के एग्जिट पोल में एनडीए को 371 से 400 सीटें और वहीं इंडी गठबंधन को 109 से 139 सीटें मिलने का अनुमान है। 

1 Jun 20248:36:39 PM
Exit Poll 2024: हिमाचल में क्लीन स्वीप करेगी भाजपा

हिमाचल में भाजपा सभी चार सीटें जीतती दिख रही है। आजतक के एग्जिट पोल में भाजपा को सभी सीटों पर जीत का अनुमान है।

1 Jun 20248:34:06 PM
Exit Poll Result 2024 LIVE: ओडिशा में भाजपा को बंपर बढ़त

ओडिशा में भाजपा कमाल करती दिख रही है। एबीपी के एग्जिट पोल में भाजपा को 17 से 19 सीटें तो वहीं नवीन पटनायक की पार्टी बीजेडी को 1 से 3 सीटें मिलती दिख रही है। कांग्रेस को एक सीट मिलने का अनुमान है।

1 Jun 20248:25:54 PM
Exit Poll Result 2024 Live पंजाब में भाजपा को चार सीटें मिलने का अनुमान

पंजाब में भाजपा को दो से चार सीटें मिलने का अनुमान है। आज तक के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 7 से 9 तो आम आदमी पार्टी को 0 से 2 सीटें मिल सकती हैं। वहीं अकाली दल को 1 सीट मिल सकती है।

1 Jun 20248:18:30 PM
Exit Poll Result 2024 हरियाणा में भाजपा को बड़ा नुकसान

हरियाणा में भाजपा को बड़ा नुकसान होता दिख रहा है। आजतक के एग्जिट पोल में भाजपा को 6 सीटें तो वहीं इंडी गठबंधन को 4 सीटें मिलती दिख रही हैं।

1 Jun 20248:04:31 PM
Exit Poll Result 2024 LIVE: दिल्ली में भाजपा को सबसे ज्यादा सीटें

दिल्ली में भाजपा सभी सीटें जीतती दिख रही है। आज तक के एग्जिट पोल में भाजपा को 6 से 7 सीटें तो वहीं इंडी गठबंधन को 0 से 1 सीट मिलेगी।

1 Jun 20247:53:11 PM
Exit Poll Result 2024 LIVE: गोवा में भाजपा और कांग्रेस को 1 सीट

गोवा में भाजपा और कांग्रेस दोनों को 1-1 सीट मिल रही है। आजतक के एग्जिट पोल में दोनों में कड़ा मुकाबला दिखाया गया है।

1 Jun 20247:51:14 PM
Exit Poll Result 2024 LIVE: चार एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमत

चार एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। रिपब्लिक भारत ने एनडीए को 353 से 368 सीटें दी हैं। न्यूज नेशन ने 342 से 378 सीटें दी हैं। जन की बात ने 362 से 392 सीटें तो वहीं इंडिया न्यूज ने 371 सीटें भाजपा को दी हैं।

1 Jun 20247:47:11 PM
Exit Poll Result Live गुजरात में भाजपा को 25 से 26 सीटें

गुजरात में भाजपा को 25 से 26 सीटें मिलती दिख रही हैं। आज तक के एग्जिट पोल (Exit Poll Result Live) में कुल 26 सीटों में कांग्रेस को 1 सीट मिलती दिख रही है।

1 Jun 20247:44:20 PM
Exit Poll Result 2024 LIVE: राजस्थान में एनडीए को होगा नुकसान

राजस्थान में एनडीए को पिछली बार से नुकसान होता दिख रहा है। आज तक के एग्जिट पोल (Exit Poll Result 2024 LIVE) में भाजपा को 16 से 19 सीटें तो वहीं इंडी गठबंधन को 5 से 7 सीटें मिल रही है। अन्य को 1 से 2 सीटें मिलती दिख रही है।

1 Jun 20247:35:47 PM
Exit Poll Result 2024 LIVE: तेलंगाना में भी कांटे का मुकाबला

तेलंगाना में कांटे का मुकाबला है। एबीपी के एग्जिट पोल में एनडीए और इंडी गठबंधन दोनों को 7 से 9 मिलती दिखाई दे रही है।

1 Jun 20247:29:38 PM
Exit Poll Result 2024 मध्य प्रदेश में पुराने नतीजे होंगे रिपीट

मध्य प्रदेश में भाजपा एक बार फिर पुराने नतीजे रिपीट करेगी। आज तक के एग्जिट पोल में भाजपा को 28 से 29 और इंडी गठबंधन को 0 से 1 सीट मिलने का अनुमान है।

1 Jun 20247:24:53 PM
Exit Poll Result 2024 Live महाराष्ट्र में कांटे का मुकाबला

महाराष्ट्र में कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है। एबीपी के एग्जिट पोल में एनडीए को 22 से 26 और इंडी गठबंधन को 23 से 25 सीटें दी गई हैं।

1 Jun 20247:20:24 PM
Exit Poll Result Live झारखंड में एनडीए को बढ़त, इंडी गठबंधन पीछे

झारखंड में एनडीए को बढ़त मिलती दिख रही है। आजतक के एग्जिट पोल में एनडीए को 8 से 10 सीटें तो वहीं इंडी गठबंधन को 4 से 6 सीटें मिल रही हैं।

1 Jun 20247:14:19 PM
Exit Poll Result 2024 LIVE: बिहार में इंडी गठबंधन को पिछली बार से ज्यादा सीटें

बिहार में इंडी गठबंधन को पिछली बार से ज्यादा सीटें मिलती दिख रही हैं। आज तक के एग्जिट पोल (Exit Poll Result 2024) में इंडी गठबंधन को 7 से 10 सीटें और एनडीए को 27 से 30 सीटें मिल रही हैं। भाजपा को 13-15 सीटें मिलने का अनुमान है तो वहीं जेडीयू को 9-11 सीटें, राजद को 6-7 सीटें, कांग्रेस को 1-2 सीटें और अन्य को 0-2 सीटें मिल सकती है।

1 Jun 20246:57:27 PM
Exit Poll Result 2024 LIVE: केरल में इंडी गठबंधन को सबसे ज्यादा सीट

केरल में इंडी गठबंधन को सबसे ज्यादा सीट मिलती दिख रही हैं। आज तक के एग्जिट पोल में इंडी गठबंधन को 18 और एनडीए को 2 सीटें मिल रही है।

1 Jun 20246:51:41 PM
Exit Poll Result 2024 LIVE: रिपब्लिक भारत के एग्जिट पोल में NDA को पूर्ण बहुमत

रिपब्लिक भारत चैनल के एग्जिट पोल (Exit Poll Result 2024) में NDA को पूर्ण बहुमत मिला है। एनडीए को 359 सीटें मिलती दिखाई गई है, वहीं इंडी गठबंधन को 154 और अन्य को 30 सीटें मिली है।

1 Jun 20246:49:20 PM
Exit Poll Result Live कर्नाटक में एनडीए को बड़ी बढ़त

आज तक के एग्जिट पोल में कर्नाटक में एनडीए को बड़ी बढ़त मिली है। भाजपा नीत एनडीए को 22 और इंडी गठबंधन को 5 सीटें मिली है।

1 Jun 20246:44:22 PM
Exit Poll Result 2024 LIVE Tamil Nadu में इंडी गठबंधन को एनडीए से ज्यादा सीटें

आज तक के एग्जिट पोल में तमिलनाडु में इंडी गठबंधन को 39 में से 37 सीटें और एनडीए को 4 सीटें दी गई हैं।

1 Jun 20246:31:20 PM
Exit Poll Result 2024 बीजेपी अकेले 370 जीतेगीः शिवराज
blog images

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इंडी अलायंस वाले अभी जो जीत का दावा कर रहे हैं वो 2-3 दिन बाद ईवीएम में गड़बड़ी की बात कहेंगे। एनडीए के साथ बीजेपी 400 सीटों को पार करेगी, बीजेपी अकेले 370 जीतेगी।

1 Jun 20246:22:12 PM
Exit Poll Result 2024 LIVE: इंडी गठबंधन केंद्र में स्थिर सरकार बनाएगा: टीआर बालू

डीएमके सांसद टीआर बालू ने इंडी गठबंधन की बैठक के बाद कहा कि अब ये बिल्कुल साफ है कि हमारा गठबंधन केंद्र में स्थिर सरकार बनाएगा। उन्होंने कहा कि हमें 295 से कम सीटें नहीं मिलेंगी और सभी दलों द्वारा चुना जाने वाला व्यक्ति ही प्रधानमंत्री होगा।

#WATCH | After INDIA alliance meeting in Delhi, DMK MP TR Baalu says, "The message is very clear that INDIA bloc will form a stable government at the Centre. We will get not less than 295 seats...The person who is going to be elected by all parties will be the PM..." pic.twitter.com/ezolbVSIyo

— ANI (@ANI) June 1, 2024

1 Jun 20246:13:03 PM
Exit Poll Result 2024: लोकसभा चुनाव की वोटिंग खत्म, थोड़ी देर में आएंगे एग्जिट पोल

लोकसभा चुनाव के सातों चरण की वोटिंग खत्म हो गई है। थोड़ी देर में अब एग्जिट पोल अनुमान जताएंगे कि किसकी सरकार बनने वाली है। 

1 Jun 20246:04:14 PM
Exit Poll Result Live: केजरीवाल ने बताया भाजपा को इस बार कितनी सीटें मिलेंगी
blog images

गठबंधन के नेताओं की बैठक के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इंडी गठबंधन को 295 से ज्यादा सीटें मिल रही हैं और भाजपा करीब 220 सीटें जीतेगी और एनडीए गठबंधन को 235 सीटें मिलेंगी। 

1 Jun 20245:57:32 PM
Exit Poll Result 2024 LIVE: येचुरी बोले- इंडी गठबंधन ही सरकार बनाएगी, भाजपा का हर दावा होगा फेल

मल्लिकार्जुन खरगे के 295 सीटें जीतने के बयान पर सीपीआई(एम) महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि ये सच साबित होने वाला है। उन्होंने कहा कि बीजेपी का 400 सीटें जीतने का दावा फुस साबित होगा।

Delhi | On Mallikarjun Kharge says INDIA alliance to win at least 295 seats, CPI(M) General Secretary Sitaram Yechury says, "...They (BJP) have claimed they are crossing 400...They figure given to you is as per figure reported in the people's poll conducted..."

On PM face of… pic.twitter.com/ASk47YbA80

— ANI (@ANI) June 1, 2024

1 Jun 20245:51:28 PM
Exit Poll Result Live नड्डा ने चुनाव प्रचार के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया
blog images

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का बयान सामने आया है। नड्डा ने कहा कि चुनाव का अंतिम चरण पूरा हो चुका है और मैं सफलतापूर्वक चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग को धन्यवाद देना चाहता हूं। भाजपा अध्यक्ष ने इसी के साथ चुनाव प्रचार के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद दिया। 

1 Jun 20245:44:04 PM
Exit Poll Result 2024 LIVE: बीजेपी की '400 पार' की फिल्म पहले चरण में ही फ्लॉप हुईः तेजस्वी

इंडी गठबंधन के नेताओं की बैठक के बाद बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन 295 से ज्यादा सीटें जीतने वाला है।तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी की 400 पार की फिल्म पहले चरण में ही फ्लॉप हो गई है।

1 Jun 20245:37:45 PM
Exit Poll Result 2024 शिवसेना (यूबीटी) नेता अनिल देसाई बोले- इंडी गठबंधन महाराष्ट्र में 35 सीटें जीत

दिल्ली में इंडी अलायंस की बैठक के बाद शिवसेना (यूबीटी) नेता अनिल देसाई ने कहा कि हमें महाराष्ट्र में 30 से 35 सीटें मिलने वाली हैं। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा है कि इंडी अलायंस लोकसभा चुनाव में कम से कम 295 सीटें जीतेगा।

#WATCH | Delhi | Following INDIA alliance meeting in Delhi, Shiv Sena (UBT) leader Anil Desai says, "...We will get 30-35 seats (out of in Maharashtra."

Congress President Kharge has said that INDIA alliance will win "at least 295 seats" in Lok Sabha elections pic.twitter.com/afNJOLAVbN

— ANI (@ANI) June 1, 2024

1 Jun 20245:31:55 PM
Exit Poll Result 2024 LIVE: उत्तर प्रदेश में भाजपा सभी सीटें हारेगीः अखिलेश ने किया दावा

इंडी गठबंधन के नेताओं की बैठक के बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सभी सीटें हारने वाली है और इंडी गठबंधन सबसे ज्यादा सीटें जीतेगा। सपा प्रमुख ने कहा कि पहले बेरोजगारी, महंगाई, जीएसटी, सीबीआई, ईडी और आयकर का भूकंप आया था, अब ये सभी भूकंप खत्म हो जाएंगे।

#WATCH | Delhi: After the INDIA alliance leaders meet, Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav says, "In Uttar Pradesh, all seats of the BJP will be lost and the INDIA alliance will win the most seats. There was an earthquake of unemployment, price rise, GST, CBI, ED and Income Tax.… pic.twitter.com/6ibRGGDaJ6

— ANI (@ANI) June 1, 2024

1 Jun 20245:28:47 PM
Exit Poll Result 2024 इंडी गठबंधन की बैठक के बाद नेताओं ने दिखाया विजय चिन्ह

दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हुई इंडी गठबंधन की बैठक समाप्त होने पर विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने विजय चिन्ह दिखाया।

#WATCH | Delhi | INDIA alliance leaders show victory sign as their meeting concludes at the residence of Congress President Mallikarjun Kharge pic.twitter.com/kERiK778sE

— ANI (@ANI) June 1, 2024

1 Jun 20245:22:54 PM
Exit Poll Result 2024: इंडी गठबंधन की बैठक के बाद खरगे कितनी सीट जीतने वाले हैं

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग खत्म होने से पहले इंडी गठबंधन ने आज बैठक की। बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बताया कि उनका गठबंधन कितनी सीट जीतने वाले हैं। खरगे ने दावा किया कि वो 295 सीट जीतेंगे।

#WATCH | Delhi: After the INDIA alliance leaders meet, Congress National President Mallikarjun Kharge says, "... INDIA Alliance will win at least 295 seats." pic.twitter.com/ROy2n1EnOa

— ANI (@ANI) June 1, 2024

1 Jun 20245:13:30 PM
Lok sabha Election Exit Poll Result 2024 एग्जिट पोल से पहले इंडी गठबंधन की बैठक

लोकसभा चुनाव की सातों चरणों की वोटिंग कुछ ही देर में खत्म हो जाएगी। वहीं, चुनावों पर विभिन्न चैनलों के एग्जिट पोल भी आने वाले हैं। इससे पहले ही आज इंडी गठबंधन ने बैठक आयोजित की है। बैठक मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर हो रही है और इसमें विभिन्न दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया है।

1 Jun 20245:11:11 PM
Exit Poll Result 2024 कांग्रेस ने एग्जिट पोल को लेकर अपना फैसला बदला

एग्जिट पोल से पहले कांग्रेस ने 12 घंटे के अंदर अपना फैसला पलट लिया है। कांग्रेस ने पहले कहा था कि वो विभिन्न चैनलों पर दिखाए जाने वाले एग्जिट पोल में हिस्सा नहीं लेगी, लेकिन अब पार्टी के नेता पवन खेड़ा ने कहा कि वो हिस्सा लेंगे। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us