विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Election Results 2023: चारों चुनावी राज्यों में मतों की गणना शुरू, यहां देखें सबसे तेज चुनावी परिणाम

By Anurag GuptaEdited By: Anurag Gupta
Published: Sat, 02 Dec 2023 07:32 PM (IST)Updated: Sun, 03 Dec 2023 09:02 AM (IST)

Where to Watch Elections Results 2023 मध्य प्रदेश राजस्थान छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद आज ...और पढ़ें

चारों राज्यों के सामने आएंगे चुनावी परिणाम (जागरण ग्राफिक्स)
चारों राज्यों के सामने आएंगे चुनावी परिणाम (जागरण ग्राफिक्स)

HighLights

  1. चार दिसंबर को मिजोरम में होगी मतगणना
  2. सुबह आठ बजे से शुरू होगी मतगणना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Vidhan Sabha Chunav: मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुका है, जिसके बाद आज सभी को बेसब्री से नतीजों का इंतजार है। एग्जिट पोल सामने आने के बाद भाजपा, कांग्रेस और बीआरएस अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं, लेकिन चुनाव नतीजे सामने आने के बाद ही तस्वीर साफ होगी।

कब शुरू होगी काउंटिंग?

मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में आज वोटों की गिनती जारी है, जबकि मिजोरम के चुनावी परिणाम चार दिसंबर को सामने आएंगे। ऐसे में सुबह आठ बजे वोटों की गिनती शुरू हो हो चुकी है। इसी के साथ ही रुझान भी सामने आने लगे हैं, लेकिन ये शुरुआती रुझान हैं जो तेजी से बदल भी सकते हैं।

कहां देखें चुनावी परिणाम?

चुनावी परिणाम की सबसे सटीक और तत्काल जानकारी प्राप्त करने के लिए जागरण के तमाम प्लेटफॉर्म को फॉलो कर सकते हैं, जिनमें यूट्यूब, ट्विटर, फेसबुक, वॉट्सएप चैनल शामिल है। इसके अतिरिक्त आप Jagran.com की वेबसाइट पर भी चुनावी कवरेज से जुड़ी खबरें पढ़ सकते हैं।