Move to Jagran APP

2021 By-Elections Result : कर्नाटक में भाजपा और कांग्रेस को मिली एक-एक सीट, बंगाल में टीएमसी की जीत

By-Elections Result Update चुनाव आयोग ने सभी मतदान केंद्रों पर हुए उपचुनाव में ईवीएम और वीवीपैट का इस्तेमाल किया। मतदाता फोटो पहचान पत्र (ईपीआईसी) मतदाता की पहचान का मुख्य दस्तावेज रहा। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर सभी मतदान कर्मियों और चुनाव अधिकारियों का पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित कराया गया।

By Nitin AroraEdited By: Published: Tue, 02 Nov 2021 07:51 AM (IST)Updated: Tue, 02 Nov 2021 04:50 PM (IST)
2021 By-Elections Result : कर्नाटक में भाजपा और कांग्रेस को मिली एक-एक सीट, बंगाल में टीएमसी की जीत
देश के 14 राज्यों में 3 लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों की हुई मतगणना

नई दिल्ली, एजेंसी। देश के 14 राज्यों में 3 लोकसभा और 29 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए  मंगलवार को मतगणना हुई। कर्नाटक उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस ने हंगल सीट को 7373 मतों के अंतर से जीत लिया है। यहां भाजपा दूसरे स्थान पर और जेडी (एस) ने तीसरे स्थान पर रही है। सिंडगी विधानसभा सीट में भाजपा ने 31,185 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। यहां कांग्रेस दूसरे और जेडी (एस) तीसरे स्थान पर रही है। वहीं, पश्चिम बंगाल में सीधे तौर पर सभी चार विधानसभा सीटों पर सीएम ममता की पार्टी TMC ने जीत दर्ज की है। हिमाचल में कांग्रेस ने तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर एक तरफा जीत दर्ज की है। राज्य की सत्ताधारी पार्टी भाजपा को मंडी लोकसभा सीट पर हार का सामना करना पड़ा है। 

loksabha election banner

बता दें कि 30 अक्टूबर को जिन तीन लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ, उसमें दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव, हिमाचल की मंडी और मध्य प्रदेश की खंडवा सीट शामिल हैं। विधानसभा की 29 सीटों में- असम की पांच, बंगाल की चार, मध्य प्रदेश, हिमाचल व मेघालय की तीन-तीन, बिहार, राजस्थान व कर्नाटक की दो-दो और आंध्र प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, मिजोरम व तेलंगाना की एक-एक सीट शामिल हैं।  उपचुनाव के दौरान लगभग 26,50,004 मतदाता अपना मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पात्र थे। वहीं, ज्यादातर राज्यों में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच देखने को मिला।

दादरा और नगर हवेली लोकसभा उपचुनाव: शिवसेना ने ली निर्णायक बढ़त

-दादरा और नगर हवेली लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में पूर्व निर्दलीय सांसद दिवंगत मोहन डेलकर की पत्नी और शिवसेना उम्मीदवार कलाबेन डेलकर ने 15,000 से अधिक मतों की निर्णायक बढ़त हासिल की।

-असम उपचुनाव: थौरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की जीत, बाकी 4 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है।

-कर्नाटक: भारत के चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, सिंदगी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने जीत हासिल की है और हंगल में कांग्रेस आगे चल रही है।

-मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उपचुनाव में चारों सीटों पर जीत पर तृणमूल उम्मीदवारों को बधाई दी और कहा कि यह लोगों की जीत है। तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने विजयी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए इसे जनता की जीत करार दिया। ममता ने ट्वीट कर कहा कि जनता ने नफरत की राजनीति को नकार दिया और विकास की राजनीति का समर्थन किया है।

-भाजपा ने कर्नाटक की सिंडगी और असम की थोरा विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल की गोसाबा विधानसभा सीट पर टीएमसी जीत गई है।

कांग्रेस के असामाजिक तत्व खुले में रिवाल्वर लेकर घूमे

-मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले, 'उपचुनाव की मतगणना जारी है, जो परिणाम आ रहे हैं वे भाजपा के लिए सुखद हैं... आदिवासी भाई-बहनों में प्रचार-प्रसार किया था कि भाजपा आदिवासी विरोधी है। हमने योजनाएं बनाई और उनके (आदिवासियों) सामने रखी। हमने जो योजनाएं बनाई उसकी स्वीकृति परिणामों में मिल रही है।'

उन्होंने आगे कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट हुई है। कांग्रेस के असामाजिक तत्व खुले में रिवाल्वर लेकर घूमे थे। मैंने जब ऐसा कहा तब कमलनाथ कह रहे थे कि मैं हार के डर से ऐसा कह रहा हूं और आज उनके स्वर बदल गए। मैं यही कहूंगा कि सच्चाई स्वीकार करें।

बंगाल में तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी जीते

-दिनहाटा में तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी उदयन गुहा ने 1,63,000 से अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।

-विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव: कांग्रेस अब हिमाचल प्रदेश की तीनों सीटों पर आगे चल रही है।

हिमाचल और मध्य प्रदेश में कांग्रेस में टक्कर जारी

-विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव: हिमाचल प्रदेश में अब कांग्रेस 2 सीटों पर और भाजपा 1 (कुल 3 सीटों) पर आगे चल रही है। मध्य प्रदेश में, अब भाजपा 2 सीटों पर और कांग्रेस 1 (कुल 3 सीटों) पर आगे चल रही है।

TMC का BJP पर हमला

-सौगत राय (टीएमसी) बोले, 'यह (पश्चिम बंगाल उपचुनाव परिणाम) अपेक्षित था, हमने अच्छी लड़ाई लड़ी, हम आराम से जीत रहे हैं। भाजपा जितनी पीछे जाएगी, लोकतंत्र के लिए उतना ही अच्छा है। लोग अपनी सरकार से खफा हैं...हमारी पार्टी ने निर्देश दिया कि चुनाव के बाद कोई हिंसा नहीं होनी चाहिए। कुछ नहीं होगा।'

-टीएमसी कार्यकर्ता दिनहाटा, कूचबिहार में एक मतगणना केंद्र के बाहर जश्न मनाते दिखे। दरअसल पार्टी राज्य विधानसभा के उपचुनाव में सभी 4 सीटों पर आगे है। दिनहाटा से टीएमसी के उदयन गुहा 96,537 वोटों से आगे चल रहे हैं।

नीचे पढ़ें ताजा अपडेट

-14 राज्यों में विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव: मेघालय में एनपीपी और यूडीपी 1-1 सीट (कुल 2 सीटों) पर आगे, मिजो नेशनल फ्रंट मिजोरम में 1 सीट पर आग, कांग्रेस राजस्थान में दोनों सीटों पर और भाजपा तेलंगाना में अकेली सीट पर आगे चल रही है।

-भाजपा और कांग्रेस हिमाचल प्रदेश (कुल 3 सीटों) और कर्नाटक (कुल 2 सीटों) में 1-1 सीट पर आगे हैं, मध्य प्रदेश में सभी 3 सीटों पर भाजपा आगे है और कांग्रेस महाराष्ट्र में अकेली सीट पर आगे चल रही है।

-14 राज्यों में विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव: वाईएसआरसीपी आंध्र प्रदेश में अकेली सीट पर आगे, असम में भाजपा 3 पर और यूपीपीएल 2 पर, बिहार में जद (यू) और राजद एक-एक सीट पर और INLD हरियाणा में सिंगल सीट पर आगे चल रही है।

क्या बोला चुनाव आयोग

-चुनाव आयोग ने कहा, मतगणना के बाद विजय जुलूस की अनुमति नहीं। संबंधित रिटर्निंग अधिकारी से चुनाव का प्रमाण पत्र प्राप्त करने जाने के लिए विजेता उम्मीदवार या उसके अधिकृत प्रतिनिधि के साथ 2 से अधिक व्यक्तियों को जाने की अनुमति नहीं है। बता दें कि विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के उपचुनावों की मतगणना जारी है।

-बिहार की तारापुर विधानसभा उपचुनाव की तस्वीर कुछ इस तरह है कि तीसरा राउंड के बाद राजद के प्रत्याशी अरुण कुमार साह 4301 वोट से आगे चल रहे हैं। उनके बाद 2300 वोट के साथ एनडीए के राजीव कुमार हैं।

बिहार की जानकारी

-बिहार विधानसभा उपचुनाव पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, 'हमारे पास जीत का शानदार अंतर होगा। अगर प्रशासन या अन्य लोग कोई गड़बड़ी पैदा करने की कोशिश करेंगे तो मैं यहां दरभंगा में हूं। मैं जनादेश को किसी के द्वारा चोरी नहीं होने दूंगा। हमारी टीमें यहां हैं और सब कुछ देख रही हैं।'

-बंगाल की चार विधानसभा सीटों शांतिपुर, खड़दह, गोसाबा और दिनहाटा में हुए उपचुनावों के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। खड़दह, गोसाबा और दिनहाटा में शुरुआती रुझानों में तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी आगे बताए जा रहे हैं। शांतिपुर में वोटों की गिनती कुछ समय पहले ही शुरू हुई है। बंगाल में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य संबंधी दिशानिर्देशों का भी कड़ाई से पालन किया जा रहा है।

पश्चिम बंगाल का क्या है हाल?

-14 राज्यों में विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव: मिजोरम में 1 सीट पर आगे चल रही मिजो नेशनल फ्रंट, कांग्रेस राजस्थान की दोनों सीटों पर आगे, भाजपा तेलंगाना में अकेली सीट पर आगे और पश्चिम बंगाल की सभी 4 सीटों पर टीएमसी बढ़त बनाए हुए।

इन राज्यों में भाजपा आगे

-14 राज्यों में विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव: असम की 5 में से 2 सीटों पर भाजपा, हरियाणा की 1 सीट पर INLD, हिमाचल प्रदेश की 3 में से 2 सीट पर कांग्रेस और मध्य प्रदेश की सभी 3 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।

राजस्थान में कांग्रेस उम्मीदवार आगे

-राजस्थान में विधानसभा उपचुनाव 2021 की मतगणना जारी है। उपचुनाव के परिणाम मंगलवार दोपहर तक आ जाएंगे। सबसे पहले पोस्टल बैलेट के वोटों की गिनती होगी और बाद में ईवीएम खोली गई। सोमवार सुबह आठ बजे से वल्लभनगर विधानसभा सीट की मतगणना उदयपुर में जबकि धरियावद विधानसभा सीट की मतगणना प्रतापनगर जिला मुख्यालय पर शुरू हुई। वल्लभनगर से कांग्रेस उम्मीदवार प्रीति शक्तावत आगे चल रही हैं।

14 राज्यों में विधानसभा क्षेत्रों का ताजा आंकड़ा

-14 राज्यों में विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव की मतगणना जारी है | मध्य प्रदेश की 3 में से 1 सीट पर भाजपा आगे, मेघालय की 3 में से 1-1 सीट पर NPP और UDP आगे, मिजोरम की 1 सीट पर जोरम पीपुल्स मूवमेंट आगे और राजस्थान की 2 में से 1 सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है।

तीन लोकसभा में से दो पर BJP आगे

-3 संसदीय क्षेत्रों के लिए उपचुनाव: मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में BJP आगे और दादरा और नगर हवेली में शिवसेना आगे।

-14 राज्यों में विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव: असम की 5 में से 1 सीट पर भाजपा आगे, बिहार की 2 में से 1 सीट पर राजद, हिमाचल प्रदेश की 3 में से 1 सीट पर कांग्रेस और कर्नाटक में भाजपा और कांग्रेस एक-एक सीट पर आगे चल रही है।

-बंगाल विधानसभा उपचुनाव परिणाम: दिनहाटा व गोसाबा में तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी आगे। शांतिपुर में अभी तक नहीं शुरू हो पाई है वोटों की गिनती। खड़दह में राज्य के मंत्री व तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता शोभनदेव चट्टोपाध्याय आगे चल रहे हैं।

-दरभंगा(बिहार): जिले की कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट पर मतगणना शुरू होने के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों की बेचैनी बढ़ गई है। पोस्टल बैलेट की गिनती हो चुकी है। इस सीट पर कुल आठ प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। उनमें जदयू से अमन भूषण हजारी, राजद से गणेश भारती, कांग्रेस से अतिरेक कुमार और लोजपा (रामविलास) से अंजू देवी व अन्य शामिल हैं। पहले राउंड में राजद के गणेश भारती आगे।

-तेलंगाना : तीन राज्यों की तीन संसदीय सीटों और 14 राज्यों की 30 विधानसभा सीटों पर आज सुबह उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है. करीमनगर जिले के हुजूराबाद में एसआरआर कॉलेज के दृश्य।

-आंध्र प्रदेश: राज्य विधानसभा उपचुनाव के लिए पोस्टल बैलेट की गिनती बडवेल, कडपा में चल रही है।

-राजद नेता तेजस्वी यादव, बिहार उपचुनाव की मतगणना पर बोले, 'हम भारी मतों से जीतेंगे। प्रशासन या कुछ लोग अगर गड़बड़ी करेंगे तो हम यहां हैं, इसीलिए हम दरभंगा आए हैं। हमारी नजर हर किसी पर है। जनादेश की चोरी हम नहीं होने देंगे। यहां कई मंत्री भी डेरा डालकर बैठे हैं, उनपर भी हमारी नज़र है।'

-पश्चिम बंगाल: चार विधानसभा सीटों दिनहाटा, खरदाहा, गोसाबा (एससी) और शांतिपुर में 30 अक्टूबर को हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। दिनहाटा कालेज के मतगणना केंद्र की तस्वीरें।

-मंडी लोकसभा क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों के लिए हाल ही में हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार सुबह 8 बजे शुरू हुई।

आयोग ने सभी मतदान केंद्रों पर हुए उपचुनाव में ईवीएम और वीवीपैट का इस्तेमाल किया। मतदाता फोटो पहचान पत्र (ईपीआईसी) मतदाता की पहचान का मुख्य दस्तावेज रहा। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर, चुनाव ड्यूटी में लगे निजी व्यक्तियों सहित सभी मतदान कर्मियों और चुनाव अधिकारियों को सेवाओं के लिए भेजे जाने से पहले उनका पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित कराया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.