विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोपालगंज के भोरे सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में होंगे सर्वाधिक मतदान केंद्र, गश्ती दल गठन, तैयारी प्रारंभ

Published: Sat, 13 Sep 2025 02:04 PM (IST)

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान सबसे अधिक मतदान केंद्र जिले के भोरे सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में बनाए जाएंगे। पूरे ...और पढ़ें

जिले के भोरे सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में होंगे सर्वाधिक मतदान केंद्र
जिले के भोरे सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में होंगे सर्वाधिक मतदान केंद्र

HighLights

  1. 426 मतदान केंद्र अकेले भोरे विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे
  2. 364 मतदान केंद्र सबसे कम बरौली विधानसभा क्षेत्र में होंगे
  3. 2373 होगी जिले के छह विस क्षेत्र में मतदान केंद्रों की संख्या

जागरण संवाददाता, गोपालगंज। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान सबसे अधिक मतदान केंद्र जिले के भोरे सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में बनाए जाएंगे। पूरे जिले में स्थापित होने वाले 2373 मतदान केंद्रों में से सबसे अधिक 426 मतदान केंद्र भोरे सुरक्षित विस क्षेत्र में होंगे। जबकि सबसे कम 364 मतदान केंद्र बरौली विधानसभा क्षेत्र में होंगे।

मतदान केंद्रों के अंतिम निर्धारण के बाद प्रशासनिक स्तर पर सेक्टर गठन से लेकर गश्ती दल गठन तथा अन्य तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। इसके अलावा क्रिटिकल मतदान केंद्रों के निर्धारण के कार्य को भी तेजी से पूर्ण करने को कहा गया है।

जानकारी के अनुसार, गोपालगंज जिले में कुल छह विधानसभा क्षेत्र हैं। हाल ही मतदान केंद्रों का पुनर्गठन आयोग के निर्देशों के आलोक में किया गया है। इसके बाद जिले में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों की संख्या में इजाफा हुआ है।

आंकड़ों के अनुसार जिले के बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 390, बरौली विधानसभा क्षेत्र में 364, गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र में 397, कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र में 410, भोरे सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में 426 तथा हथुआ विधानसभा क्षेत्र में 386 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस प्रकार जिले के भोरे विस क्षेत्र में सबसे अधिक तथा बरौली विस क्षेत्र में सबसे कम मतदान केंद्रों की संख्या होगी। प्रशासनिक स्तर पर विधानसभा चुनाव को लेकर सेक्टर टीम के गठन की कवायद को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके बाद गश्ती दल टीम गठन की कवायद प्रारंभ की जाएगी।

गश्ती दल गठन टीम की कवायद प्रारंभ

विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर गश्ती दल टीम गठन की कवायद प्रारंभ कर दी गई है। प्रशासनिक स्तर पर सभी बीडीओ को गश्ती गठन को लेकर दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। अलावा इसके संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों के निर्धारण के कार्य को भी तेजी से पूर्ण करने को कहा गया है।

प्रत्येक दिन हो रही तैयारियों की समीक्षा

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी स्तर पर बिहार विधानसभा चुनाव के तैयारियों की प्रत्येक दिन समीक्षा की जा रही है। जिसमें मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के अभियान से लेकर उन्हें ईवीएम वीपीपैट से मतदान करने के लिए प्रशिक्षण दिए जाने के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है।

किस विस क्षेत्र में कितने मतदान केंद्र

विस क्षेत्र मतदान केंद्र
99 बैकुंठपुर 390
100 बरौली 364
101 गोपालगंज 397
102 कुचायकोट 410
103 भोरे सुरक्षित 426
104 हथुआ 386
कुल 2373