Delhi Seemapuri Election Result Declared : सीमापुरी सीट से आप के प्रत्याशी राजेंद्र पाल गौतम 56108 वोटों से चुनाव जीते
Seemapuri Assembly Election दिल्ली की सीमापुरी विधानसभा सीट पर भाजपा-एलजेपी के उम्मीदवार संत लाल आप के राजेंद्र पाल गौतम और कांग्रेस के वीर सिंह धिंगान हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। सीमापुरी सीट से आप के प्रत्याशी राजेंद्र पाल गौतम 56108 वोटों से चुनाव जीत गए हैं। विधानसभा सीट पर लोकजनशक्ति के उम्मीदवार संत लाल को 32284 वोट, आप के राजेंद्र पाल गौतम को 88392 और कांग्रेस के वीर सिंह धिंगान को 7661 मत मिले हैं।
दिल्ली में आप का बोलबाला
दिल्ली की पूरी 70 सीटों की बात करें तो आम आदमी पार्टी को बहुमत मिलता दिख रहा है। आप 60 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। चुनाव आयोग के आंकडों में भी आप दिल्ली की ज्यादातर सीटों पर आगे चल रही है। आप को 50 फीसदी से ज्यादा मत मिलते दिखाई दे रहे हैं। जबकि भाजपा 40 प्रतिशत मत पा रही है। चुनाव आयोग के आंकड़ों में भी आप को स्पष्ट बहुमत मिलता दिखा है। पर भाजपा की सीटें बढ़ी हैं।
सीमापुरी का राजनीतिक इतिहास
दिल्ली राज्य की 70 विधानसभा सीटों में से सीमापुरी महत्वपूर्ण से मानी जाती है। शाहदरा जिले में आने वाला यह क्षेत्र उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का भी हिस्सा है। इस क्षेत्र को 1993 में विधानसभा सीट बनाया गया। यहां के पहले चुनाव में भाजपा के बलबीर सिंह ने जीत हासिल की।
ग्रामीण परिवेश वाली सीट
सीमापुरी विधानसभा क्षेत्र में अब तक हुए छह विस चुनावों में से तीन बार कांग्रेस को जीत नसीब हुई। लेकिन, 2013 में जहां आप के धर्मेद्र कोली ने तो 2015 में राजेंद्र पाल गौतम यहां से विधायक बने। यह इलाका नई सीमापुरी और पुरानी सीमापुरी के नाम से बंटा हुआ है। इस विधानसभा क्षेत्र का ज्यादातर हिस्सा ग्रामीण परिवेश में जीवन बिताता है, हालांकि इसे बड़े पैमाने पर विकसित किया जा रहा है। यहां पर कपड़े, घरेलू सामान, एक्सेसरीज की कई छोटी बड़ी थोक और फुटकर दुकानें हैं।