Move to Jagran APP

रोहतास नगर सीट पर 2015 में 'आप' को मिली थी जीत, कांग्रेस पांच बार और भाजपा दो बार जीती

रो‍हतास नगर विधानसभा सीट उत्‍तर पूर्व दिल्‍ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आती है। क्षेत्र को 1977 में विधानसभा सीट घोषित किया गया था। कांग्रेस के वेद प्रकाश पहले विधायक थे।

By Vineet SharanEdited By: Published: Fri, 07 Feb 2020 03:25 PM (IST)Updated: Fri, 07 Feb 2020 03:26 PM (IST)
रोहतास नगर सीट पर 2015 में  'आप' को मिली थी जीत, कांग्रेस पांच बार और भाजपा दो बार जीती
रोहतास नगर सीट पर 2015 में 'आप' को मिली थी जीत, कांग्रेस पांच बार और भाजपा दो बार जीती

नई दिल्ली, जेएनएन। रो‍हतास नगर विधानसभा सीट उत्‍तर पूर्व दिल्‍ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आती है। इस क्षेत्र को 1977 में विधानसभा सीट घोषित किया गया था। यहां के पहले चुनाव में कांग्रेस के वेद प्रकाश विधायक चुने गए। कांग्रेस ने इस सीट से तीन बार लगातार और कुल पांच बार जीत हासिल की।दि्ल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के समय यह सीट कांग्रेस की अभेद किले के तौर पर जानी जाती थी। इस सीट से भाजपा सिर्फ दो बार चुनाव जीत सकी है। वर्तमान में आम आदमी पार्टी के सरिता सिंह यहां से विधायक हैं। उन्होंने 2015 के विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार जितेन्दर महाजन को 7874 वोट से हराया था। 

loksabha election banner

सीट का राजनीतिक इतिहास

इस सीट से 1977 में कांग्रेस के वेद प्रकाश, 1983 में कांग्रेस के रामनारायण, 1993 में भाजपा के आलोक कुमार, 1998 में कांग्रेस के राधेश्याम ने विधायकी का चुनाव जीता था। इसके बाद 2003 व 2008 में कांग्रेस के रामबाबू शर्मा, 2013 में भाजपा के जितेंद्र कुमार और 2017 में आप की सरिता सिंह ने चुनाव जीता है।   सीलमपुर और सीमापुरी के नजदीक बसा यह इलाका दिल्‍ली मेट्रो से जुड़ा है। यहां से पूरी दिल्‍ली और उत्‍तर प्रदेश समेत हरियाणा के जिलों का भ्रमण आसानी से किया जा सकता है।2015 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कुल 70.69 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं पिछले चुनाव में रोहतास नगर में पुरुष मतदाता 101781, महिला मतदाता 89795, कुल मतदाता 191586 थे। 

पीने के पानी की समस्या

पीने का साफ पानी इस इलाके की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है। रोहतास नगर विधानसभा क्षेत्र में अभी भी ऐसे इलाके हैं, जहां पर सप्लाई का पानी नहीं जाता है। यहां की लोनी रोड का भी बुरा हाल है, जिसके चौड़ीकरण का काम कब से अटका पड़ा है। यह इलाका शाहदरा से जुड़े होने की वजह से ट्रैफिक जाम से भी जूझता रहता है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.