Move to Jagran APP

Delhi Assembly Election 2020: दो बूथों पर EVM में तकनीकी समस्‍या के कारण मतदान बाधित

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए 70 सीटें हैं। इनमें से दो सीटों पर इवीएम में खराबी आने के कारण मतदान बाधित रही।

By Monika MinalEdited By: Published: Sat, 08 Feb 2020 10:30 AM (IST)Updated: Sat, 08 Feb 2020 10:46 AM (IST)
Delhi Assembly Election 2020: दो बूथों पर EVM में तकनीकी समस्‍या  के कारण मतदान बाधित
Delhi Assembly Election 2020: दो बूथों पर EVM में तकनीकी समस्‍या के कारण मतदान बाधित

नई दिल्‍ली, एएनआइ। दिल्‍ली विधानसभा (Delhi Assembly) की 70 सीटों में से दो सीटों पर इवीएम (EVMs) में आई तकनीकी खराबी  (Technical glitch) के कारण मतदान बाधित रही। ये दोनों सीटें हैं यमुना विहार और लोधी स्‍टेट। 

loksabha election banner

यमुना विहार के C10 ब्‍लॉक और  सरदार पटेल विद्यालय बूथ नंबर 114 में वोटिंग के दौरान यह रुकावट आई। उल्‍लेखनीय है कि प्रियंका गांधी ने लोधी स्‍टेट में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। । कड़ी सुरक्षा के बीच राष्‍ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह 8 बजे वोटिंग शुरू हुआ। यह शाम 6 बजे तक चलेगा।  अपने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए सुबह से ही लोग मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।  मतदाता उससे पहले ही मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। आम जनता के अलावा नेता और केंद्रीय मंत्री भी मतदान के लिए पहुंच रहे हैं। 

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले मतदाताओं की संख्‍या 1.4 करोड़ से अधिक है। कुल 1,47,86,382 मतदाताओं में से 81,05,236 पुरुष मतदाता और 66,80,277 महिला मतदाता हैं। इसके अलावा 869 थर्ड जेंडर मतदाता भी हैं।  चुनाव के लिए कुल 2,688 जगहों पर  13,571  मतदान केंद्र बनाए गए हैं।  

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस सहित छह राष्ट्रीय दलों के अलावा आप एवं अन्य पंजीकृत राज्यस्तरीय पार्टियों के कुल 672 उम्मीदवार (593 पुरुष और 79 महिला) चुनाव मैदान में हैं। इनमें 148 निर्दलीय उम्मीदवार भी शामिल हैं। वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को कुल 67 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। वहीं भाजपा को तीन सीटें मिली थीं और कांग्रेस का खाता ही नहीं खुला।

80 वर्ष से अधिक उम्र के 204830 मतदाता हैं वहीं 147 मतदाता 100 से अधिक की उम्र वाले हैं। 110 वर्ष की कलितारा मंडल ग्रेटर कैलाश की निवासी हैं। 70 विधानसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्ण मतदान के लिए 190 कंपनियों की सेना तैनात की गई हैं। इसके अलावा 19,000 होम गार्ड और 42,000 दिल्‍ली पुलिस के जवान हैं।

Delhi Election 2020 Voting LIVE: राष्ट्रपति कोविंद ने डाला वोट, मतदान केंद्र पर चुनाव अधिकारी की हार्ट अटैक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.