LIVE Seelampur Delhi Election Result 2020: आप के अब्दुल रहमान की शानदार जीत
Seelampur Delhi Election Result 2020 LIVE सीलमपुर से आप के अब्दुल रहमान ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने बीजेपी के कौशल कुमार को हराया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के मैदान में जंग लड़ रहे उम्मीदवारों की किस्मत पर आज फैसला हो जाएगा। रुझान आने के साथ ही यह भी साफ हो गया कि दिल्ली की जनता ने आप पर भरोसा जताया है। अगर सीलमपुर सीट की बात करें तो यहां आप के अब्दुल रहमान ने जीत दर्ज की है।
कौन-कौन हैं मैदान में?
उत्ततर पूर्व दिल्लीे लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाले इस क्षेत्र में सीलमपुर से भारतीय जनता पार्टी की ओर से कौशल कुमार मिश्रा चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी से अब्दुल रहमान चुनावी मैदान में हैं, जबकि कांग्रेस से मतीन अहमद अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर रहे हैं। माना जा रहा है इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार और आप उम्मीदवार के बीच कड़ी टक्कर है।
LIVE Delhi Election Results 2020 : यहां देखें दिल्ली चुनाव रिलज्ट से जुड़ी हर एक अपडेट
Seelampur Assembly Result Live Updates:
- वहीं आप के अब्दुल रहमान ने जीत दर्ज की है। इसमें आप के अब्दुल रहमान को 72694, बीजेपी के कौशल मिश्रा को 35774 और कांग्रेस के मतीन अहमद को 20247 वोट मिले हैं। वहीं 311 ने नोटा को चुना है।
- सीलमपुर में आप प्रत्याशी करीब 27 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
- ताजा अपडेट के अनुसार, अभी आम आदमी पार्टी सीट पर 4200 वोट से आगे चल रहे हैं।
- इस सीट पर था त्रिकोणीय मुकाबला, अभी आप के अब्दुल रहमान बढ़त बनाए हुए हैं।
2015 में कैसा रहा था रिजल्ट?
साल 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट पर मो इशराक ने आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ा था और बीजेपी के संजय जैन को 27887 वोटों से हराकर इस सीट पर कब्जा किया था। इस दौरान मोहम्मद इशराक को 57302 और संजय जैन को 29415 वोट मिले थे। हालांकि, इस बार मोहम्मद इशराक के स्थान पर आप ने अब्दुल रहमान को चुनावी मैदान में उतारा है।
क्या जानते हैं सीट के बारे में?
सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र उत्तंर पूर्व लोकसभा क्षेत्र को अंतर्गत आता है। यह क्षेत्र भी साल 1993 में हुए परिसीमन में अस्तित्व में आया था और उसके बाद से सीलमपुर क्षेत्र के लिए अलग विधायक चुना जा रहा है। यह इलाका दो भागों में, पुराना सीलमपुर और नया सीलमपुर के रूप में बंटा हुआ है। इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर लघु उद्योग के कारखाने हैं।