LIVE Sangam Vihar Delhi Assembly Election Result 2020: AAP के दिनेश मोहनिया 24000 से अधिक वोटों से आगे
Sangam Vihar Delhi Assembly Election Result 2020 LIVE आम आदमी पार्टी के विधायक दिनेश मोहनिया की साख दांव पर है।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दक्षिण दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली संगम विहार विधानसभा सीट पर चौथे राउंड की मतगणना में आम आदमी पार्टी प्रत्याशी दिनेश मोहनिया आगे चल रहे हैं।
5th round
डॉ. एससीएल गुप्ता (भाजपा)- 11356
दिनेश मोहनिया (आप)- 22758
पूनम आजाद (कांग्रेस)- 795
4th round
डॉ. एससीएल गुप्ता (भाजपा)- 8387
दिनेश मोहनिया (आप)- 18596
पूनम आजाद (कांग्रेस)- 629
कांग्रेस के दिग्गज नेता कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम आजाद मैदान में हैं, तो आम आदमी पार्टी ने विधायक दिनेश मोहनिया पर भरोसा जताया है। वहीं, भाजपा ने अपने सहयोगी जनता दल यू से गठबंधन के तहत एससीएल गुप्ता को टिकट दिया है।
Sangam Vihar Delhi Assembly Election Result 2020 LIVE:
- यहां से कांग्रेस-जेडीयू के प्रत्याशी एससीएल गुप्ता मैदान में हैं।
- 8 फरवरी को हुई वोटिंग में 62.16 फीसदी लोगों ने मतदान किया है।
- साल 2002 में गठित परिसीमन आयोग की सिफारिशों के बाद 2008 में संगम विहार विधानसभा सीट का गठन किया गया।
- संगम विहार चुनाव क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या (164019) है, जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या (66547) और पुरुष मतदाता की संख्या (97459) है।
- दिल्ली राज्य के 70 विधानसभा क्षेत्रों में संगम विहार क्षेत्र भी महत्वपूर्ण स्थान रखता है। दक्षिण दिल्ली जिले का हिस्सा होने के साथ ही यह सीट इसी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में भी शामिल है।
- 2002 में गठित परिसीमन आयोग की सिफारिशों के बाद 2008 में संगम विहार विधानसभा सीट का गठन किया गया। चुनाव आयोग ने 2008 में यहां पहली बार विधानसभा चुनाव कराए। तब यहां से भाजपा के एससीएल गुप्ता ने कांग्रेस आमोद कुमार कांत को करारी हार देते हुए विधायक बने।
- 2013 के चुनाव में आम आदमी पार्टी के दिनेश मोहनिया ने भाजपा प्रत्याशी को हराया और विधायक बने। 2015 के चुनाव में भी आम आदमी पार्टी के दिनेश मोहनिया ने लगातार दूसरी जीत हासिल की।
- दिल्ली का यह सीमांत इलाका बड़े पैमाने पर जंगलों से घिरा हुआ है। यह इलाका बिजवासन, अंबेडकर नगर, छतरपुर और कालकाजी से घिरा हुआ है।