Move to Jagran APP

Delhi Election 2020 : आदर्श नगर के AAP विधायक का रिपोर्ट कार्ड, पढ़ें जनता की राय

पवन कुमार शर्मा आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक बने हैं। वह पेशे से व्यवसायी हैं।

By Mangal YadavEdited By: Published: Wed, 22 Jan 2020 06:51 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jan 2020 06:51 PM (IST)
Delhi  Election 2020 :   आदर्श नगर के AAP विधायक का रिपोर्ट कार्ड, पढ़ें जनता की राय
Delhi Election 2020 : आदर्श नगर के AAP विधायक का रिपोर्ट कार्ड, पढ़ें जनता की राय

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। पवन कुमार शर्मा आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक बने हैं। वह पेशे से व्यवसायी हैं। मूल रूप से हिसार (हरियाणा) के निवासी हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा भी हिसार से ही हुई है। फिलहाल वह आदर्श नगर में रहते हैं। वह सामाजिक कार्यो में सक्रिय रूप से भागीदारी निभाते रहे हैं। उन्होंने अन्ना आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की ओर से उन्हें प्रत्याशी बनाया गया। इस चुनाव में उन्होंने भाजपा नेता रामकिशन सिंघल को शिकस्त दी थी।

prime article banner

उम्र: 55 वर्ष

विधानसभा क्षेत्र: आदर्श नगर (4)

राजनीतिक दल: आप

शिक्षा: 12वीं

विधानसभा क्षेत्र में पोलिंग स्टेशन की संख्या : 254

कुल मतदाता : 2,75,580

पुरुष मतदाता : 1,47,396

महिला मतदाता : 1,28,159

अन्य: 25 (2017 में उप चुनाव के दौरान के आंकड़े)

उपलब्धियां

  • विधानसभा क्षेत्र के स्कूल में नए कमरे बनवाए
  •  छह मोहल्ला क्लीनिक खोले गए।
  • क्षेत्र की हर कॉलोनी में हैंडपंप की सुविधा।
  • 2000 सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए।
  • फ्री वाई-फाई जोन बनाया गया।
  • 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त की सुविधा दी गई।
  •  जेजे क्लस्टर कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
  • सभी गलियों व सड़कों का निर्माण कार्य पूरा किया।
  • मजलिस पार्क और सराय पीपलथला में सीवरेज सिस्टम में सुधार के लिए पुरानी 550 सीवरों को बदला गया।
  • आजादपुर गांव में गलियों का निर्माण करवाया व पानी की पाइपलाइन डलवाई गई।
  • पौधारोपण से विधानसभा क्षेत्र को बनाया हरा-भरा। प्रदूषण दूर करने के लिए बस स्टैंड, मुख्य मार्ग समेत कई जगहों पर पौधे लगाए गए।
  • सामुदायिक भवनों व चौपाल का निर्माण कराया।

दावों का पोस्टमार्टम

2015 के चुनाव में भाजपा के राम किशन सिंघल दूसरे नंबर पर रहे थे। उनका कहना है कि मैंने एक वर्ष के कार्यकाल में जो कार्य किये, उसे लोग याद करते हैं। 

  • क्षेत्र में उतना कार्य पिछले पांच वर्षो में भी नहीं किया गया।
  • पार्क, नालियों व गलियों का निर्माण करवाया, लेकिन इनके सभी दावे खोखले हैं।
  •  पिछले पांच वर्षो में दिल्ली सरकार व क्षेत्रीय नेताओं द्वारा केवल विज्ञापन ही किया गया है।
  • टीकरी बार्डर मार्ग पर गड्ढे व सड़क पर जमा हुआ पानी सरकार की विफलता है।
  •  जहांगीरपुरी में समस्याओं की भरमार है। वर्तमान विधायक ने अपने पांच साल के कार्यकाल के दौरान उसे दूर करने का प्रयास नहीं किया।
  • डार्क स्पॉट को दूर करने के सभी दावे बेकार हैं, क्योंकि आज भी एलईडी लाइटों की कमी के कारण सड़कों पर अंधेरा रहता है।

जनता की राय

आदर्श नगर क्षेत्र में आबादी बढ़ रही है और इस वजह से वाहनों की संख्या भी बहुत हो गई है। इनकी पार्किंग की दिक्कत आम बात है। इसके लिए सरकार की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई है। वाहनों की सुरक्षा में कैमरों का लगाया जाना व सुरक्षाकर्मियों की तैनाती सराहनीय है। - विपिन गुप्ता, आदर्श नगर

कुछ वर्ष पहले तक बिजली का गुल होना व गंदा पानी आना रोज की समस्या थी। उस समय मजलिस पार्क के लोग पानी-बिजली की समस्याओं से जूझ रहे थे। पिछले पांच वर्षो में इस पर कार्य किया गया। -अनिल, मजलिस पार्क

आजादपुर क्षेत्र में गलियों का निर्माण व स्कूल भवन का नवीनीकरण हुआ है। आजादपुर मंडी व आसपास के क्षेत्र में अतिक्रमण व गंदगी से लोग आज भी परेशान हैं। महंगाई को दूर करने के लिए महंगे प्याज को कम कीमत पर उपलब्ध कराये जाने से लोगों में खुशी है, लेकिन सड़कों की हालत में भी सुधार की आवश्यकता है।

-दिनेश तंवर, आजादपुर

पक्की कॉलोनी न होने से गलियों में गेट नहीं लगे थे। अब गलियों में लोहे के बड़े गेट लगवाए गए हैं, इससे लोग सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लेकिन स्वास्थ्य क्षेत्र में अभी और काम होना चाहिए। नई डिस्पेंसरी के साथ नए अस्पताल भी खोल जाने चाहिए। -मुशर्रत अली सिद्दिकी, जहांगीरपुर

जनता ने कहा-ऐसे हों हमारे विधायक


  • लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए हरसंभव प्रयास करें।
  • अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों से जुड़ाव हो ताकि उनकी समस्याओं को समझ सकें।
  • विकास कार्यो को तय समय में पूरा कर लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरें।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.