Move to Jagran APP

Delhi Assembly Election 2020 : कालकाजी के AAP विधायक का रिपोर्ट कार्ड, पढ़ें- जनता की राय

अवतार सिंह कालका वर्ष 2002 में चुनाव जीतकर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य बने थे। परिवार में उनके अलावा माता-पिता पत्नी दो बेटे व एक बेटी है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Thu, 09 Jan 2020 03:13 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jan 2020 03:13 PM (IST)
Delhi Assembly Election 2020 : कालकाजी के AAP विधायक का रिपोर्ट कार्ड, पढ़ें- जनता की राय
Delhi Assembly Election 2020 : कालकाजी के AAP विधायक का रिपोर्ट कार्ड, पढ़ें- जनता की राय

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। वर्ष 2015 में कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर अवतार सिंह कालका पहली बार विधायक बने। उनसे पहले परिवार का कोई सदस्य राजनीति में नहीं था, लेकिन उनका परिवार शुरू से सामाजिक व धार्मिक कार्यो में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेता रहा है।

loksabha election banner

अवतार सिंह कालका वर्ष 2002 में चुनाव जीतकर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य बने थे। परिवार में उनके अलावा माता-पिता, पत्नी, दो बेटे व एक बेटी है।

प्रोफाइल

विधायकः अवतार सिंह

उम्र: 55 वर्ष

शिक्षा: 10वीं

विधानसभा क्षेत्र: कालकाजी

राजनीतिक दल: आम आदमी पार्टी

विधानसभा क्षेत्र में पोलिंग स्टेशन की संख्या-158

कुल मतदाता: 184202

पुरुष मतदाता: 102657

महिला मतदाता: 81542

अन्य-03

उपलब्धियां

  • दिल्ली में बनाए गए कुल पांच में से एक स्कूल ऑफ एक्सीलेंस कालकाजी इलाके में बनवाया।
  • सरकारी विद्यालयों में 100 से ज्यादा कमरे और दो मोहल्ला क्लीनिक का निर्माण करवाया गया।
  • क्षेत्र के लोगों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए अपने विधानसभा क्षेत्र में दो हजार सीसीटीवी कैमरे लगवाए।
  • तीन हजार स्ट्रीट लाइट लगवाने का काम जोरों पर चल रहा है। इससे असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगेगी।
  • सीवर जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए 40 करोड़ रुपये की लागत से ट्रंक सीवर लाइन डालने का काम तेजी से चल रहा है।
  • 10 किलोमीटर लंबी सीवर की पाइप लाइन व 15 किलोमीटर लंबी पानी की लाइन डलवाई।
  • झुग्गी-झोपड़ी कैंप में 26 शौचालय बनवाए।

दावों का पोस्टमार्टम

वर्ष-2015 के विधानसभा चुनाव में कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े व दूसरे नंबर पर रहे हरमीत सिंह ने विधायक अवतार सिंह कालका के दावों को खारिज करते हुए कहा -

  • पूरे क्षेत्र में दूषित जल की आपूर्ति से लोग परेशान हैं।
  • ज्यादातर काम बीच में छोड़ दिए गए हैं। इस कारण लोगों को समस्या हो रही है।
  • सड़कों पर अतिक्रमण व जाम के कारण लोगों को दिक्कत होती है।
  • जनता की उपेक्षा की गई। लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं करवाया गया।
  • झुग्गी-झोपड़ी कैंप में कोई काम नहीं कराया गया। लोग मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं।

जनता की राय

स्थानीय निवासी आरआर आनंद ने कहा कि पूरे इलाके में पानी की बड़ी समस्या थी, लेकिन विधायक ने क्षेत्र में पानी की समस्या को पूरी तरह खत्म करवाया। अब इलाके में घर-घर तक पानी पहुंच रहा है। 

मोहम्मद हासिम ने बताया कि आम आदमी पार्टी और कालकाजी के विधायक ने गरीब लोगों के लिए खूब काम किया है। पहले बिजली व पानी का बिल काफी ज्यादा आता था। इससे हर माह आर्थिक भार पड़ता था। इससे मासिक बजट बिगड़ जाता था, लेकिन बिजली व पानी के बिल में छूट दिए जाने से काफी राहत मिली है। 

रमेश तनेजा ने कहा कि दिल्ली के लोग शुरू से हुनरमंद थे, लेकिन पूर्व में कद्र नहीं थी। दिल्ली सरकार ने युवा प्रतिभाओं को उभारने के लिए योजना चलाई और युवाओं को बेहतर प्लेटफार्म उपलब्ध कराया। यही कारण है कि दिल्ली के युवा देश का नाम रोशन कर रहे हैं। 

 यूआर सरीन ने कहा कि पहले गरीब लोग तीर्थ दर्शन के बारे में सोच भी नहीं पाते थे, लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार और स्थानीय विधायक ने तीर्थ योजना के तहत लोगों का तीर्थ यात्र का सपना पूरा करने का काम किया। बुजुर्गो को तीर्थ दर्शन कराने की दिल्ली सरकार की योजना बहुत अच्छी है।

जनता ने कहा-ऐसे हों हमारे विधायक

  • जनता की समस्याओं का तत्काल समाधान करवाएं।
  • हमेशा क्षेत्र के लोगों के बीच रहें।
  • विकास कार्यो में भेदभाव न करें।
  • क्षेत्र के लोगों के लिए फोन पर व व्यक्तिगत रूप से हर समय उपलब्ध हों।
  • क्षेत्र व समस्याओं के बारे में जानता हो।
  • विकास कार्य कराने में लोगों की राय लें।

Delhi Assembly Election 2020: दिल्ली को भाजपा ने बनाया कचरे की राजधानीः केजरीवाल

Delhi Assembly Election 2020: सिसोदिया को चुनौती देने को भाजपा के सूरमाओं ने ठोकी ताल

Delhi Assembly Election 2020: लोकसभा चुनाव हारे AAP के तीन प्रत्याशी लड़ेंगे विधानसभा चुनाव!

दिल्ली विधानसभा चुनाव से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.