Delhi Rajouri Garden Election Result LIVE: आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी धनवंती चंदेला ने दर्ज की जीत
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के परिणाम के रुझान आ गए हैं। यहां से धनवंती चंदेला को जीत मिली है।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के परिणाम आ गए हैं। इस बार राजौरी गार्डन सीट आम आदमी पार्टी की धनवंती चंदेला को जीत मिली है। इस बार सीट पर कांटे की टक्कर मानी जा रही थी। मतगणना शुरू होते ही राजौरी गार्डन विधानसभा सीट के रुझानों पर लोगों की नजरें टिकी गईं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही थी। इस चुनाव में एक समय लड़ाई रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई थी। वहीं, आज आने वाले नतीजे यह बता दिया कि जनता ने आप को दिल्ली की गद्दी पर बैठाया है। इस बार विधानसभा चुनाव में कुल 62.50 फीसद वोट पड़े हैं।
इस बार चुनाव के आंकड़े जारी करने पर देरी पर राजनीतिक पार्टियों ने जहां नाराजगी जाहिर की थी तो आयोग ने इस पर सफाई भी दी थी। आंकड़ो जारी करने में देरी पर चुनाव आयोग ने कहा कि शनिवार देर रात तक ईवीएम से डेटा इकट्ठा किए गए इसलिए चुनाव के आंकड़े जारी करने में देरी हो गई।
Delhi Rajouri Garden Election Result :
फाइनल- आम आदमी पार्टी की धनवंती चंदेला 22 हजार से अधिक वोटों से जीतीं।
कांग्रेस- 3030
आम आदमी पार्टी - 56927
भाजपा - 35461
2:30 बजे यह है स्थिति
भाजपा- 17845
आप - 31854
कांग्रेस- 145
धनवंती यहां से 10 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं। उन्हेंं कुल 15960 वोट मिल चुके हैं।
यहां से रमेश खन्ना को झटका देने की तैयारी में दिख रही है आप। अभी तक आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को कुल 11574 वोट मिले हैं वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रमेश खन्ना को 6858 वोट मिले हैं। यह दूसरे नंबर पर हैं। कांग्रेस और अन्य पार्टी यहां से लड़ाई में काफी पिछड़ चुकी हैं। वहीं यहांं एक बात बताते चले कि लोगों ने नोटा को भी काफी दबाया है।
ताजा अपडेट-
बीजेपी 6858
आप 11574
कांग्रेस 392
नोटा 128
धनवंती चंदेला यहां चार हजार मतो से ज्यादा से आगे बढ़त बनाई हुई हैं। वैसे बात करें एक्जिट पोल की तो यह भी बढ़त आम आदमी पार्टी के पक्ष में देती दिख रही थी।
आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी धनवंती चंदेला अभी आगे चल रही हैं।