Move to Jagran APP

Delhi Assembly Election 2020: सीमापुरी सीट से AAP के राजेंद्र पाल गौतम को मिली बड़ी जीत

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में सीमापुरी सीट से राजेंद्र पाल गौतम को बड़ी जीत हासिल हुई है।

By Kamal VermaEdited By: Published: Tue, 11 Feb 2020 03:43 PM (IST)Updated: Tue, 11 Feb 2020 07:08 PM (IST)
Delhi Assembly Election 2020: सीमापुरी सीट से AAP के राजेंद्र पाल गौतम को मिली बड़ी जीत
Delhi Assembly Election 2020: सीमापुरी सीट से AAP के राजेंद्र पाल गौतम को मिली बड़ी जीत

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में सीमापुरी की सीट से आम आदमी पार्टी के राजेंद्र पाल गौतम ने धमाकेदार जीत दर्ज की है। उन्‍होंने लोक जनशक्ति पार्टी के संत लाल को करीब 55 हजार वोटों से हराया है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, गौतम को जहां 88080 मत मिले हैं। वहीं, लोक जनशक्ति पार्टी के संत लाल को 32138 मत मिले हैं। कांग्रेस के वीर सिंह धिंगान को 7568 वोट हासिल हुए हैं।

loksabha election banner

गौरतलब है कि सीमापुरी सीट वर्ष 2013 से ही आम आदमी पार्टी के कब्‍जे में रही है। वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने यहां से धमेंद्र सिंह को मैदान में उतारा था। इस चुनाव में उन्‍हें 37.76 फीसद मत मिले थे। इस चुनाव में कांग्रेस के वीर सिंह धिंगान को 27.79 फीसद मत मिले थे और वो दूसरे नंबर पर रहे थे। तीसरे नंबर पर भाजपा के राम पाल सिंह रहे थे। उन्‍हें 21.29 फीसद वोट मिले थे।

वर्ष 2015 में इस सीट से आम आदमी पार्टी ने धमेंद्र सिंह की जगह गौतम को अपना प्रत्‍याशी बनाया था। तब उन्‍होंने भाजपा के करमवीर को हराया था। इस चुनाव में गौतम को जहां 63.04 फीसद के साथ करीब 79777 वोट मिले थे वहीं वहीं भाजपा के करमवीर को 24.46 फीसद के साथ 30956 मत मिले थे। 2015 के चुनाव में 8.44 फीसद के साथ कांग्रेस तीसरे स्‍थान पर रही थी।

आप ने जहां दूसरी बार इस सीट से गौतम पर दांव लगाया था। वहीं, कांग्रेज ने चौथी बार धिंगान पर दांव लगाया था। आपको यहां पर ये भी बता दें कि कांग्रेस के वीर सिंह धिंगान 1998 से लेकर 2003 तक इस सीट से लगातार जीत दर्ज कर चुके हैं। 1993 में इस सीट पर भाजपा बलबीर सिंह ने जीत दर्ज की थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.