Move to Jagran APP

Delhi Election 2020: PM मोदी ने विश्व में देश का मान बढ़ाया अब दिल्ली का भी मान बढ़ाना है: विजयवर्गीय

विवेक विहार में जनसभा के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय (मध्य) व शाहदरा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी संजय गोयल(दाएं)- जागरण।

By Sanjay PokhriyalEdited By: Published: Tue, 28 Jan 2020 12:31 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jan 2020 12:31 PM (IST)
Delhi Election 2020: PM मोदी ने विश्व में देश का मान बढ़ाया अब दिल्ली का भी मान बढ़ाना है: विजयवर्गीय
Delhi Election 2020: PM मोदी ने विश्व में देश का मान बढ़ाया अब दिल्ली का भी मान बढ़ाना है: विजयवर्गीय

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री लगातार देश को मजबूत बनाते जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व में देश का मान बढ़ाया और आज वह विश्व के नेता बन गए हैं। वहीं दिल्ली केजरीवाल सरकार की वजह से बदनामी हो रही है। अब दिल्ली का भी मान बढ़ाना है। विजय वर्गीय विवेक विहार में आयोजित सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

इस मौके पर उन्होंने शाहदरा के भाजपा प्रत्याशी संजय गोयल के कार्यालय का भी उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हमारा मुकाबला ऐसे व्यक्ति से है जो नाटक करने में माहिर हैं। इससे दिल्ली को बहुत नुकसान हो गया अब ऐसा नहीं होने देना है। उन्होंने कहा जब दिल्ली में टुकड़े-टुकड़े गैंग को समर्थन देने की बात प्रदेश की केजरीवाल सरकार की ओर से कही जाती है तो दिल्ली की बहुत बदनामी होती है।

जब दिल्ली में यह नारा लगता है कि अफजल गुरु हम शर्मिंदा हैं तो दिल्ली सहित देश की बदनामी होती है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर से धारा-370 और 35 ए हट गया, आज वहां खुशहाली है इसकी पीड़ा आप व कांग्रेस को है। इस बार जम्मू-कश्मीर में गर्व से गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि जब हम जम्मू कश्मीर कहते हैं तो इसमें सियाचिन और पीओके भी शामिल है।

एक दिन वहां भी तिरंगा लहराएगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह लोकसभा चुनाव में स्वच्छ भारत अभियान चला उसी तरह दिल्ली में भी अभियान चला कर झाड़ू लगा देना है। उन्होंने कहा कि सीएए (नागरिकता संशोधन कानून) का महात्मा गांधी से लेकर पूर्व राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तक ने समर्थन किया लेकिन जब भाजपा ने इसे लागू कर दिया तो कांग्रेस के साथ साथ आम आदमी पार्टी विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि सीएए इसलिए जरूरी है कि बंटवारे के समय पाकिस्तान में 20 प्रतिशत हिंदू, लेकिन अब पाकिस्तान में मात्र 2.8 प्रतिशत हिंदू। इससे समझा जा सकता है कि कितना अत्याचार किया गया है। इस मौके पर नेता सदन, निर्मल जैन, निगम पार्षद इंदिरा झा, पूर्व महापौर रामनारायण दुबे, भाजपा नेता भूषण ठक्कर, हृदयेश, दीपक, विपिन और विशाल भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

कैलाश विजयवर्गीय ने पदयात्रा की

आजाद नगर क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पदयात्रा कर क्षेत्रवासियों से भाजपा उम्मीदवार अनिल बाजपेयी के लिए वोट मांगे। इस मौके पर काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे। पदयात्रा में निगम पार्षद श्याम सुंदर अग्रवाल, प्रताप परिहार, सुजाता शर्मा, कंचन शर्मा, सुरेश भारद्वाज, रवि गुप्ता, सतीश शर्मा और चंद्रशेखर प्रमुख रूप से शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.