Move to Jagran APP

New Delhi Election Result 2020 LIVE: CM केजरीवाल ने लगाई हैट्रिक, नई दिल्ली सीट से दर्ज की जीत

New Delhi Assembly Election Result 2020 LIVE नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़े सीएम केजरीवाल ने हैट्रिक लगा दी है। वह भारी मतों के साथ इस सीट से जीत गए हैं।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Tue, 11 Feb 2020 07:43 AM (IST)Updated: Tue, 11 Feb 2020 03:54 PM (IST)
New Delhi Election Result 2020 LIVE: CM केजरीवाल ने लगाई हैट्रिक, नई दिल्ली सीट से दर्ज की जीत
New Delhi Election Result 2020 LIVE: CM केजरीवाल ने लगाई हैट्रिक, नई दिल्ली सीट से दर्ज की जीत

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क।  दिल्‍ली की 70 विधानसभा सीटों पर स्थिति लगभग साफ हो गई है। अधिकतर सीटों पर आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल कर ली है। इन सभी विधानसभा सीटों में से नई दिल्ली विधानसभा सीट है जिस पर सबकी निगाहे टिकी हुई थी। दरअसल, इस सीट से खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुनाव लड़ा है। सीएम केजरीवाल ने हैट्रिक लगाते हुए तीसरी बार ये सीट अपने नाम कर ली है। सामने आ रहे नतीजों के अनपसार केजरीवाल ने जीत दर्ज कर ली है। हालांकि, अभी चुनाव आयोग की तरफ से इसकी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। जीत के बाद उन्होंने  पार्टी मुख्यालय में छत पर बनाए गए मंच से कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन किया।आप कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पहुंचकर जश्न मनाना भी शुरू कर दिया है। 

loksabha election banner

New Delhi Assembly Election Result 2020 LIVE Updates 

- जीत के बाद उन्होंने  पार्टी मुख्यालय में छत पर बनाए गए मंच से कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन किया।

- नई दिल्ली सीट पर चुनावी नतीजों की घोषणा कर दी गई है। सामने आ रहें नतीजों के अनुसार, अरविंद केजरीवाल ने इस सीट से लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर ली है। अभी चुनाव आयोग की तरफ से इसकी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।

- नई दिल्ली सीट पर लगातार आम आदमी पार्टी ने बढ़त बनाई हुई है। यहां 8 राउंड की गिनती पूरी हो गई है। जिसके बाद स्थिति कुछ इस प्रकार है। 

AAP- 26626

भाजपा - 12349

कांग्रेस- 1950

- नई दिल्ली सीट पर सात राउंड की गिनती पूरी हो गई गई है और इन रुझानों के अनुसार, आम आदमी पार्टी को 24623 वोट मिले हैं और कांग्रेस को 1856 भाजपा को 1115  और नोटा 182 वोट मिले हैं।

- अरविंद केजरीवाल 6000 वोटों के आगे चल रहे है। अभी तक सामने आए रुझानों में आम आदमी पार्टी को 11308 भाजपा को 4909 और कांग्रेस को 949 मत मिले हैं। 

- नई दिल्ली सीट की बात करें तो भाजपा के प्रत्याशी का चेहरा मुर्झाया हुआ है। वहीं केजरीवाल री बेटी हर्षिता मतगणना केंद्र के अंदर मौजूद हैं।

 - दूसरे राउंड की गिनती में आम आदमी पार्टी 3775, भाजपा 1749 और कांग्रेस 408 मतों हासिल कर पाई हैं। 

- दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से 2026 मतों  से आगे हैं। फिलहाल भारतीय जनता पार्टी के नेता विजेंद्र गुप्ता रोहिणी से 1172 वोटों से पीछे है।

- सीएम केजरीवाल रूझानों में लगातार बढ़त बनाए हुए है। फिलहाल वह 5500 वोटों से आगे निकल गए हैं।

- आप के अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से आगे चल रहे है। वह भाजपा के सुनील यादव और कांग्रेस की रॉकी तुसीद से काफी आगे है। शुरुआती रूझानों में केजरीवाल 5000 मतों से आगे चल रहे हैं। 

- अब से कुछ ही देर में मतगणना शुरू होने वाली है। मतगणना जारी होने के कुछ ही देर बाद  रूझान सामने आ जाएंगेष। इस सीट पर 76090 मतदान हुआ है। ये कुल 52.15 प्रतिशत रहा है। 

भाजपा के सुनील यादव और कांग्रेस की रॉकी से केजरीवाल का मुकाबला

इस सीट से केजरीवाल के खिलाफ भाजपा ने सुनील यादव और कांग्रेस की रॉकी तुसीद को चुनावी मैदान में उतारा है। 2015 विधानसभा चुनाव में केजरीवाल ने इस सीट से 57213 वोटों के साथ जीत दर्ज की थी। उन्होंने भाजपा की उम्मीदवार नुपुर शर्मा को 31583 वोटों के अंतर से हराया था। इस बार उनका मुकाबला भाजपा के सुनील यादव से है।

जिला मुख्‍यालय समेत कई सरकारी विभागों के भवन इसी इलाके में स्थित हैं। दिल्‍ली और देश की राजनीति में इस इलाके का खास दखल है। 2002 में गठित परिसीमन आयोग की सिफारिशों के बाद 2008 में नई दिल्‍ली विधानसभा सीट का गठन किया गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.