Delhi Mehrauli Election Result 2020: महरौली से आम आदमी पार्टी के नरेश यादव जीते
Delhi Mehrauli Election Result 2020 महरौली विधानसभा सीट से आप के नरेश यादव जीत गए हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन।Mehrauli Delhi Election Result 2020, महरौली विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी(आप) के नरेश यादव ने जीत हासिल की है। आप के नरेश यादव ने 62417 वोट हासिल किए। भाजपा की कुसुम खत्री 44256 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहीं, वहीं कांग्रेस के महेंद्र चौधरी 6952 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे।
दक्षिणी दिल्ली के महरौली विधानसभा क्षेत्र में यूं तो भाजपा व कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर होती रही है। यहां से तीन बार भाजपा तो दो बार कांग्रेस को जीत मिली है, लेकिन इस सीट पर जब मुकाबला त्रिकोणीय हुआ तो कांग्रेस तीसरे नंबर पर ही रही है। पहली बार भाजपा तो दूसरी बार आप ने ये सीट अपने नाम की है। पश्चिमी दिल्ली से मौजूदा सांसद प्रवेश वर्मा और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. योगानंद शास्त्री भी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
Delhi Mehrauli Election Result 2020 Updates:
महरौली से आम आदमी पार्टी के नरेश यादव ने जीत हासिल की है। उन्होंने भाजपा की कुसुम खत्री को 18161 सीटों से हराया है।
महरौली विधानसभा सीट के दूसरे राउंड की गिनती के बाद आप 10807 वोटों के साथ सबसे आगे चल रही है, वहीं भाजपा 4155 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर है। कांग्रेस को 598 वोट मिले हैं।
महरौली विधानसभा सीट के पहले राउंड की गिनती के बाद आप 6101 वोटों के साथ सबसे आगे चल रही है, वहीं बीजेपी 1495 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर तो कांग्रेस 398 वोटों के साथ सबसे पीछे चल रही है।
महरौली विधानसभा सीट से शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी(आप) के नरेश यादव आगे चल रहे हैं।
महरौली विधानसभा सीट के रुझान और नतीजे जानने के लिए बने रहें।
पिछली बार आप और भाजपा में रही सीधी टक्कर
वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने यहां से पूर्व मेयर सरिता चौधरी को टिकट दिया, जबकि कांग्रेस ने सतबीर सिंह को मैदान में उतारा। वहीं, आप की ओर से नरेश यादव मैदान में थे। हालांकि, मुकाबला इस बार त्रिकोणीय नहीं रहा और भाजपा व आप में सीधी टक्कर हुई।