Move to Jagran APP

Malviya Nagar Delhi Election Result 2020 LIVE: आप के सोमनाथ भारती जीते, भाजपा के शैलेंद्र सिंह ने दी कड़ी टक्‍कर

Malviya Nagar Delhi Assembly Election Result 2020 मालवीय नगर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के सोमनाथ भारती ने एक बार फिर जीत दर्ज विपक्षियों को करारा जवाब दिया है।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Tue, 11 Feb 2020 07:56 AM (IST)Updated: Tue, 11 Feb 2020 06:13 PM (IST)
Malviya Nagar Delhi Election Result 2020 LIVE:  आप के सोमनाथ भारती जीते, भाजपा के शैलेंद्र सिंह ने दी कड़ी टक्‍कर
Malviya Nagar Delhi Election Result 2020 LIVE: आप के सोमनाथ भारती जीते, भाजपा के शैलेंद्र सिंह ने दी कड़ी टक्‍कर

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। मालवीय नगर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के सोमनाथ भारती ने एक बार फिर जीत दर्ज विपक्षियों को करारा जवाब दिया है। सोमनाथ भारती 51941 वोट मिले। हालांकि, भाजपा के शैलेंद्र सिंह ने सोमनाथ को कड़ी टक्‍कर दी, जिन्‍हें 33690 वोट मिले। इस सीट पर कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। कांग्रेस उम्‍मीदवार नीतू वर्मा को सिर्फ 2835 वोट मिले। बता दें कि इस सीट पर कुल 89443 मतदान हुआ है। ये नई दिल्‍ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्‍सा है।

loksabha election banner

राउंड-दर-राउंड ऐसी रही स्थिति

- मालवीय नगर में चार राउंड की वोटिंग पूरी हो गई है। चार राउंड के बाद रुझान कुछ इस प्रकार हैं। 

आप - 3055 वोट

बीजेपी - 2798 वोट

कांग्रेस - 216 वोट

- मालवीय नगर में तीसरे राउंड की गिनती पूरी हो गई है। तीसरे राउंड की गिनती में आम आदमी पार्टी  को 3790 वोट मिले है भाजपा को 2500 और कांग्रेस के पास 820 वोट है। इसी के साथ आप के पास 11064, भाजपा के पास 7597 और कांग्रेस के पास 820 वोट है। 

-  रूझान सामने आने लगेंगे। आप के सोमनाथ भारती फिलहाल इस सीट से आगे चल रहे हैं। 

- इस सीट पर आप प्रत्याशी सोमनाथ भारती , भाजपा के शैलेंद्र सिंह मोंटी और कांग्रेस के नीतू वर्मा से है। 

2015 विधानसभा चुनाव में सोमनाथ भारती ने हासिल की थी जीत

2015 विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के सोमनाथ भारती ने इस सीट से जीत हासिल की थी। बता दें कि  आप के ही टिकट पर चुनाव लड़कर सोमनाथ भारती पहली बार विधायक और दिल्ली सरकार में कानून मंत्री बने। वर्ष 2015 में वे दूसरी बार विधायक बने। वे पेशे से अधिवक्ता हैं। उनके परिवार में माता के अलावा पत्नी, एक बेटा व एक बेटी है। सोमनाथ भारती आम आदमी पार्टी के पुराने प्रमुख नेताओं में शुमार हैं

जानें मालवीया नगर का इतिहास

1977 में इस विधानसभा सीट पर पहली बार चुनाव कराए गए। तब के चुनाव में यहां से जनता पार्टी के हंसराज ने कांग्रेस के प्रेम सिंह चौहान को हराकर विधायक बने थे। वर्तमान में यहां से आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती विधायक हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.