Move to Jagran APP

AAP से इस्तीफा देकर कांग्रेस ज्वाइन करने वाली अलका लांबा को लेकर आया नया ट्विस्ट

दिल्ली के चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र से विधायक अलका लांबा (Alka Lamba) ने शुक्रवार शाम को खुद जानकारी दी कि उन्होंने कांग्रेस (Congress) का दामन थाम लिया है।

By JP YadavEdited By: Published: Sat, 07 Sep 2019 01:08 PM (IST)Updated: Sat, 07 Sep 2019 03:32 PM (IST)
AAP से इस्तीफा देकर कांग्रेस ज्वाइन करने वाली अलका लांबा को लेकर आया नया ट्विस्ट
AAP से इस्तीफा देकर कांग्रेस ज्वाइन करने वाली अलका लांबा को लेकर आया नया ट्विस्ट

नई दिल्ली, जेएनएन। Delhi assembly Election: तकरीबन साल भर के असमंजस के बाद चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा (Alka Lamba) ने आम आदमी पार्टी (aam aadmi party) को आखिरकार अलविदा कह ही दिया। AAP की बागी विधायक अलका लांबा ने शुक्रवार शाम को ही कांग्रेस (Congress) का दामन थाम लिया है। इससे पहले शुक्रवार सुबह ही अलका लांबा AAP से  अपना इस्तीफा दे चुकी थी। इतना ही नहीं उन्होंने अपने AAP से इस्तीफे की जानकारी ट्विटर पर भी दी थी। बता दें कि लगभग 6 साल बाद उनकी कांग्रेस में घर वापसी हुई है। 

loksabha election banner

दिल्ली के चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र से विधायक अलका लांबा (Alka Lamba) ने शुक्रवार शाम को खुद जानकारी दी कि उन्होंने कांग्रेस (Congress) का दामन थाम लिया है। AAP की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद अलका लांबा ने कहा था कि उन्होंने शुक्रवार शाम को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भेंट कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ के बाहर लांबा ने कहा- ‘मैं 6 साल कांग्रेस से दूर रही, लेकिन हमेशा उसकी विचारधारा के साथ खड़ी रही। आज मैं कांग्रेस में लौट आई हूं। कांग्रेस सदस्य के रूप में मैं पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम करूंगी। हैरानी की बात है कि कांग्रेस ने अभी तक लांबा के पार्टी के शामिल होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

वहीं, अलका लांबा ने AAP के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज पर कटाक्ष किया, जिन्होंने कहा था कि अलका लांबा अगर ट्विटर पर भी इस्तीफा देंगी तो इसे स्वीकार कर लिया जाएगा। अलका ने ट्विटर पर ही कहा- 'अरविंद केजरीवाल जी, आपके प्रवक्ताओं ने मुझे आपकी इच्छा के अनुसार, पूरे अहंकार के साथ कहा था कि पार्टी ट्विटर पर भी मेरा इस्तीफा स्वीकार करेगी। इसलिए कृपया आम आदमी पार्टी’ की प्राथमिक सदस्यता से मेरा इस्तीफा स्वीकार करें, जो अब ‘खास आदमी पार्टी’ बन गई है। 

यहां पर बता दें कि पिछले कई महीने से अलका लांबा आम आदमी पार्टी से नाराज चल रही थीं। पार्टी के कई बड़े नेताओं से उनकी बोलचाल भी बंद थी। गाहे-बगाहे AAP विधायक सौरभ भारद्वाज से अलका लांबा की ट्विटर पर बहस जरूर होती रही है। 

AAP की ओर से भी नाराज अलका लांबा को मनाने की कभी कोशिश तक नहीं की गई। अलका लांबा AAP के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के जन्मदिन पर भी गई थी, तब लगा था उनकी नाराजगी कम हो जाएगी। यह अलग बात है कि ऐसा नहीं हुआ। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.