Delhi EXIT POLL Result 2020: एक्जिट पोल में जानिए कैसे आम आदमी पार्टी को मिल रही बढ़त
Delhi Election Exit Poll Result 2020 दिल्ली का चुनाव खत्म हो चुका है। मतदान के बाद अब एक्जिट पोल के नतीजे आने लगे हैं।
नई, ऑनलाइन डेस्क। Delhi Election Exit Poll Result 2020: दिल्ली का चुनाव खत्म हो चुका है। मतदान के बाद अब एक्जिट पोल के नतीजे आने लगे हैं। लोगों में अब इस बात की चर्चा जोरों पर है कि दिल्ली में आखिर कौन सरकार बना रहा है। दिल्ली में चुनाव मुख्यत: आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच हुए। एक्जिट पोल रिजल्ट (EXIT POLL RESULT) के शुरुआती रुझान में दिल्ली की जनता यहां के स्थानीयमुद्दे पर लड़ी। इस चुनावी रण में मुख्य तौर पर दो बातें सामने आई हैं कि इस लड़ाई में दिल्ली की जनता ने अपने आम मुद्दे को ज्यादा तवज्जो दी है। दूसरी बात यह है कि जहां इस चुनावी जंग की शुरुआत में भाजपा को काफी कम सीटें मिलती दिख रही थीं वहीं अब वह काफी बेहतर प्रदर्शन करने के का दावा सामने आया है।
आप के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और भाजपा से सांसद और दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने इस लड़ाई को बखूबी लड़ा। आइए जानतें हैं कि कैसे इस चुनाव में स्थानीय मुद्दे उठा कर केजरीवाल ने मनोज तिवारी को झटका दिया है।
शाहीन बाग मुद्दा- सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी ने इसे उठा कर आम आदमी पार्टी को घेरने की कोशिश की। इसके बाद हर नेता इस पर बयान देते हुए आप पर इसे प्रायोजित करने का दावा किया। वहीं आम आदमी पार्टी की तरफ से इसे शुरुआत में ना तो बयान दिया गया ना ही इसका विरोध किया गया। हालांकि बाद में इस मुद्दे पर जब पीएम ने बयान दिया कि यह शाहीन बाग संयोग नहीं प्रयोग है तब आम आदमी पार्टी भी इस पर मुखर हो गई। आम आदमी पार्टी ने इसके पीछे भाजपा को बताते हुए आरोप लगाए।
रोजगार- दिल्ली में रोजगार की बात करें तो भाजपा को इस मुद्दे पर आप ने जमकर घेरा। भाजपा ने अपने घोषणापत्र में यह कहा था कि हम हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देंगे। वहीं इस मुद्दे पर भाजपा को घेरने के लिए आप शुरुआत से ही मुखर रही। उसने इसको लेकर कहा कि भाजपा इस वादे को भूल रही है। इन सबके अलावा केजरीवाल ने शिक्षा और कई मुफ्त योजनाओं की बात कर भाजपा को करारा जवाब दिया था।