Move to Jagran APP

मुस्तफाबाद विधानसभा: पूर्वाचल और उत्तरांचल के लोगों का यहां है दबदबा, जानिए क्षेत्र की समस्‍याएं

मुस्तफाबाद इलाके में मुस्लिम समुदाय के लोगों की संख्या काफी अधिक है। दूसरे स्थान पर अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों की संख्या है। यहां पूर्वाचल व उत्तरांचल के लोग भी अधिक संख्या में हैं।

By Prateek KumarEdited By: Published: Fri, 24 Jan 2020 01:38 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jan 2020 01:38 PM (IST)
मुस्तफाबाद विधानसभा: पूर्वाचल और उत्तरांचल के लोगों का यहां है दबदबा, जानिए क्षेत्र की समस्‍याएं
मुस्तफाबाद विधानसभा: पूर्वाचल और उत्तरांचल के लोगों का यहां है दबदबा, जानिए क्षेत्र की समस्‍याएं

नई दिल्‍ली, जागरण संवाददाता। Delhi Assembly Election 2020: वर्ष 2008 में चुनावों से पहले हुए परिसीमन के दौरान यह क्षेत्र अस्तित्व में आया था। इससे पूर्व मुस्तफाबाद का अधिकांस हिस्सा करावल नगर विधानसभा क्षेत्र में था। मुस्तफाबाद इलाके में मुस्लिम समुदाय के लोगों की संख्या काफी अधिक है। दूसरे स्थान पर अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों की संख्या है। यहां पूर्वाचल व उत्तरांचल के लोग भी अधिक संख्या में हैं। परिसीमन के बाद कई कॉलोनियां बस गई। इस क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ज्यादातर कॉलोनियां अनधिकृत हैं, जहां घनी आबादी होने से काफी मुश्किल हालात बने हुए हैं।

loksabha election banner

प्रमुख इलाके

  1. मुस्तफाबाद
  2. पुराना मुस्तफाबाद
  3. शिव विहार
  4. महालक्ष्मी एंक्लेव
  5. देवी नगर
  6. सादतपुर गांव सादतपुर एक्सटेंशन
  7. रामा गार्डन
  8. प्रेम नगर
  9. चंदू नगर
  10. करावल नगर नगर एक्सटेंशन
  11. नेहरू विहार
  12. पांचाल विहार
  13. शांति नगर
  14. बाबू नगर

क्षेत्र की विशेषता

उत्तर पूर्व दिल्ली मुस्तफाबाद विधानसभा सीट दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में महत्वपूर्ण स्थान रखती है। 2002 में बने परिसीमन आयोग की सिफारिशों के बाद 2008 में मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र का गठन किया गया। यहां के पहले चुनाव में कांग्रेस के हसन अहमद विधायक चुने गए थे। 2013 के चुनाव में भी हसन अहमद दोबारा विधायक बने। उन्होंने दोनों चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों को शिकस्त दी। 2015 के चुनाव में इस सीट से भाजपा के जगदीश प्रधान ने जीत दर्ज की। मुगलकाल के दौरान बसा यह इलाका वर्तमान में बड़े पैमाने पर विकसित हुआ है।

  1. पिछले विधानसभा चुनाव 2015 के आंकड़े

  2. - जगदीश प्रधान (विजयी), वोट पड़े- 58,388 (35.33%)
  3. - हसन अहमद (कांग्रेस), वोट पड़े- 52,357 (31.68%)
  4. - हाजी युनूस (आप), वोट पड़े- 49,791 (30.13%)

कुल मतदाता : 2,58,018

पुरुष मतदाता : 1,42,507

महिला मतदाता : 1,15,506

क्षेत्र के वार्ड निगम पार्षद (पार्टी)

  1. शिव विहार रीना देवी,(भाजपा)
  2. ईस्ट करावल नगर पुनीत शर्मा, (भाजपा)
  3. मुस्तफाबाद परवीन बेगम (कांग्रेस)
  4. नेहरू विहार ताहिर हुसैन (आप)

प्रमुख मुद्दे

1 मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र में सबसे बड़ा मुद्दा जर्जर व टूटी सड़कों का है। यहां पिछले पांच साल में अभी तक कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। विभिन्न क्षेत्र में दो साल से सीवर लाइन डालने के बाद सड़कों का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। इलाके में जल बोर्ड अधिकारियों ने सीवर लाइन तो डाल दी लेकिन, सड़क का अभी तक निर्माण नहीं करवाया है। जर्जर व टूटी सड़कों पर सबसे ज्यादा रात के समय सफर करने में दिक्कते उठानी पड़ती है। आवाजाही के दौरान आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे है। जर्जर सड़क के कारण अक्सर जाम की समस्या लगी रहती है।

2 विधानसभा क्षेत्र में नाला ओवरफ्लो का मुद्दा सबसे गंभीर है। मुख्य सड़क पर जलभराव से क्षेत्रीय मतदाताओं को आए दिन जुझना पड़ रहा है। समय पर नालों की सफाई ने होने के कारण नाला ओवरफ्लो होकर गलियों में पानी आकर भर जाता है। सड़क पर पानी बहने के कारण हालत बदतर हो गए है। सड़क पर भरे पानी के कारण क्षेत्र के बच्चों व बुजुर्गों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन सड़क पर बने गड्ढे दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। यह समस्या किसी एक क्षेत्र की नहीं है बल्कि विधानसभा क्षेत्र में इस प्रकार की समस्या बनी हुई है।

3 इलाके में सबसे बड़ा मुद्दा पीने के दूषित पानी का बना हुआ है। इस विधानसभा क्षेत्र में पीछले पांच सालों में अभी तक जलबोर्ड द्वारा घरों में पानी की आपूर्ति हो रही है। यहां के लोग आज भी समरसेबल के पानी पर निर्भर है जिन लोगों के घरों में समरसेबल नहीं है। पानी के टैंकरों पर लंबी लाइन लगाकर पानी लेना पड़ता है। टैंकर पर अक्सर पानी लेने के लिए लड़ाई झगड़ा होता रहता है। जर्जर सड़क के कारण टैंकर चालक कभी-कभी दूर दराज खड़ा कर देते है। जिसके कारण लोगों को दूर दराज जाकर पानी लेना पड़ रहा है।

जनता की राय

विधानसभा क्षेत्र में जो उम्मीद लेकर भाजपा की सरकार सरकार बनी थी। उस उम्मीद पर क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। पिछले पांच सालों में कोई विकास नहीं हो पाया है। अधिकतर सड़क टूटी पड़ी है नाले ओवरफ्लो रहते है। क्षेत्र में जगह-जगह कूड़े की समस्या बनी हुई है। क्षेत्र में सफाई सिर्फ नाम मात्र होती होती है।

मुस्तकीम अहमद, मुस्तफाबाद निवासी

इन पांच सालों में वर्तमान विधायक ने काफी विकास कार्य करवा दिया है। क्षेत्र में सीवर लाइन डलवा दी है। शिव विहार के मुख्य नाले पर तीन पुलिया बनवा दी है। साथ ही सालों से रूका हुआ शिव विहार तिराहे के चौड़ीकरण का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है।

ओम प्रकाश, अंबिका विहार निवासी

इतने बड़े विधान सभा क्षेत्र में स्वास्थ्य के लिए अस्पताल नहीं है। लोगों को दूर दराज जाकर अपने स्वास्थ्य की जांच करवानी पड़ रही है। मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र में कोई पार्क नहीं है और न ही लोगों को ओपनर जिम की सुविधा मिल पाई है।

डॉ. रिजवान अली, नेहरू विहार निवासी

इलाके में सीवर लाइन डालने का काम पुरा हो चुका है, अब सड़के बनवाई जा रही है अधिकतर सड़क बनकर तैयार है। साथ ही करावल नगर रोड के निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। अब क्षेत्रवासियों को काफी सुविधा रहेगी।

भूपेंद्र सिंह, शिव विहार निवासी 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.