kasturbanagar delhi Election Result 2020 live: आप के मदन लाल ने जीती कस्तूरबा नगर सीट
kasturbanagar delhi Assembly Election Result 2020 कस्तूरबा नगर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के मदन लाल ने जीत दर्ज की है।
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। कस्तूरबा नगर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के मदन लाल ने जीत दर्ज की है। मदन लाल को 37039 वोट मिले, जो इस सीट पर हुए कुल मतदान का लगभग 40 प्रतिशत है। हालांकि, उन्हें भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राजेंद्र चौधरी से कड़ी टक्कर मिली। जीत का अंतर लगभग 3000 वोट रहा। इस सीट पर दूसरे स्थान पर भाजपा के राजेंद्र चौधरी रहे, जिन्हें 33798 वोट मिले। कांग्रेस इस सीट पर अपनी जमानत बचाने में कामयाब रही। कांग्रेस के उम्मीदवार अभिषेक दत्त को इस सीट पर 19586 वोट मिले। इस क्षेत्र की जनता में से 463 ने नोटा का बटन दबाया।
सुबह जब मतगणना शुरू हुई, तो शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मदनलाल ने लगभग 1678 वोटों से बढ़त बनाई थी। इसके बाद बीच में भाजपा के रविंद्र चौधरी भी एक समय रुझानों आगे बढ़ते नजर आए। हालांकि, अंत में जीत आप के मदन लाल की हुई। भाजपा को उम्मीद थी कि वो इस सीट पर जीत दर्ज कर लेगी, लेकिन ऐसा हो न सका।
दरअसल, इस सीट पर सबसे ज्यादा लगातार 4 बार भाजपा ने चुनाव जीता है। कांग्रेस को यहां पर सिर्फ दो बार ही जीत नसीब हो सकी है। इस सीट से भाजपा के जगदीश लाल बत्रा दो बार और भाजपा के सुशील चौधरी दो बार जीते हैं। आम आदमी पार्टी के मदन लाल लगातार तीसरी बार इस सीट से चुनाव जीत गए हैं।
जानें कस्तूरबा नगर का इतिहास
नई दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा यह इलाका दिल्ली की बड़ी रिहाइश कॉलोनी के तौर पर जाना जाता है। यहां पर 1972 में चुनाव आयोग ने पहली बार विधानसभा चुनाव कराए थे। तब के चुनाव में कांग्रेस के सीएल बाल्मिकी ने यहां से जीत हासिल की थी। उन्होंने भारतीय जनसंघ के नेता सांवल दास को हराकर विधायक बने थे। वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के मदन लाल ने जीत हासिल की थी।