Move to Jagran APP

Najafgarh Election Result: नजफगढ़ में आप के कैलाश गहलोत का कब्‍जा बरकरार, चित हुए खरखरी

Najafgarh Election Result पश्चिमी दिल्‍ली के नजफगढ़ में आप के कैलाश गहलोत का कब्‍जा बरकरार है। उन्‍होंने भाजपा उम्‍मीदवार अजीत खरकरी को शिकस्‍त दी है।

By Ramesh MishraEdited By: Published: Tue, 11 Feb 2020 07:09 PM (IST)Updated: Wed, 12 Feb 2020 11:23 AM (IST)
Najafgarh Election Result: नजफगढ़ में आप के कैलाश गहलोत का कब्‍जा बरकरार, चित हुए खरखरी
Najafgarh Election Result: नजफगढ़ में आप के कैलाश गहलोत का कब्‍जा बरकरार, चित हुए खरखरी

नई दिल्‍ली, जेएनएन। Delhi Najafgarh Election Result, पश्चिमी दिल्‍ली के नजफगढ़ में आप के कैलाश गहलोत का कब्‍जा बरकरार है। उन्‍होंने भाजपा उम्‍मीदवार अजीत खरकरी को शिकस्‍त दी है। यह सीट आप के लिए खास थी। इस सीट पर कैलाश गहलोत की प्रतिष्‍ठा दांव पर लगी थी। हालांकि, इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले की उम्‍मीद की जा रही थी। 

loksabha election banner

नजफगढ़ विधानसभा सीट 

दिल्ली की नजफगढ़ विधानसभा सीट पश्चिमी दिल्‍ली लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। दिल्ली का नजफगढ़ क्षेत्र हरियाणा की सीमा से सटा है। इसलिए यहां इनेलो का प्रभाव भी देखा जा सकता है। 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस सीट पर आम आदमी पार्टी के कैलाश गहलोत ने इनेलो प्रत्याशी भरत सिंह को हराया था।

ग्रामीण और शहरी मतदाताओं का मिश्रण 

तहसील मुख्‍यालय होने के साथ ही इस विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र का मिश्रण है। दिल्ली में पहली बार 1993 में विधानसभा चुनाव हुए और उस दौरान नजफगढ़ सीट से निर्दलीय प्रत्याशी सूरज प्रसाद पालीवाल जीते थे। अभी यहां से आम आदमी पार्टी के नेता कैलाश गहलोत विधायक हैं । 

नजफगढ़ विधानसभा सीट का गणित

नजफगढ़ विधानसभा सीट पर कुल मतदाताओं में अनुसूचित जाति के वोटरों की संख्या 15.34 फीसद है।  मतदाता सूची 2019 के मुताबिक नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 2,45,022 मतदाता हैं। 

जीत के थे अपने-अपने दावे 

दिल्ली में कई बार ऑड-ईवन स्कीम लागू कराने को लेकर चर्चा में आए अरविंद केजरीवाल सरकार में मंत्री कैलाश गहलोत को दिल्ली सरकार की योजनाओं के सहारे जीत का भरोसा था। वहीं, भाजपा उम्मीद अजीत खरखरी को जनता में दिल्ली सरकार के प्रति उपजे गुस्से में अपनी जीत छिपी दिखाई दे रही थी। इन दोनों के बीच कांग्रेस के प्रत्याशी साहब सिंह को कांग्रेस की नीतियों के साथ शीला दीक्षित सरकार में कराए गए विकास कार्यों पर भरोसा था।

कौन हैं कैलाश गहलोत

  • कैलाश गहलोत पेशे से एक वकील हैं। गहलोत दिल्ली उच्च न्यायालय में 16 वर्षों से अधिक समय से प्रैक्टिस कर रहे हैं। 2005-2007 के दौरान गहलोत दिल्ली उच्च न्यायालय के बार एसोसिएशन में कार्यकारी के रूप में निर्वाचित हुए थे।
  • कैलाश नजफगढ़ के मित्राउन गांव से सम्बंध है। यहां उनका परिवार नौ पीढ़ियों से अधिक समय से रह रहा है।
  • गहलोत नजफगढ़ क्षेत्र से फरवरी 2015 में दिल्ली विधानसभा के लिए पहला चुनाव जीता था। वह आम आदमी पार्टी राजनीतिक दल के सदस्य भी हैं। गहलोत अरविंद केजरीवाल की सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। 
  • श्री वेंकटेश्वर कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में बीए (ऑनर्स) किया। उन्‍होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से विधि में स्‍नातक और  एलएलएम की शिक्षा पूरी की। 1994-95 में वह छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.