Move to Jagran APP

Delhi Election 2020: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के खिलाफ संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में शिकायत

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर के खिलाफ संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Fri, 31 Jan 2020 03:57 PM (IST)Updated: Fri, 31 Jan 2020 08:33 PM (IST)
Delhi Election 2020: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के खिलाफ संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में शिकायत
Delhi Election 2020: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के खिलाफ संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में शिकायत

नई दिल्ली, एएनआइ। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर के खिलाफ संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। ये शिकायत जेएनयू छात्र संघ ने कल जामिया गोलीबारी की घटना के संदर्भ में शिकायत दर्ज की गई है। ये शिकायत अनुराग ठाकुर के 'गोली मारो' वाले भाषण को लेकर दी गई है।

loksabha election banner

जेएनयू के एक छात्र नेता का आरोप है कि अनुराग ठाकुर के 'गोली मारो' वाले भाषण से प्रेरित होकर गुरुवार को एक नाबालिग ने जामिया के एक छात्र को गोली मार दी। 

अनुराग ठाकुर पर 72 नहीं कर पाएंगे चुनाव प्रचार

विवादित बयान के मामले में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची से हटाए जाने के एक दिन बाद गुरुवार को चुनाव आयोग ने उनके चुनाव प्रचार करने पर भी रोक लगा दी। अनुराग ठाकुर पर 72 घंटे चुनाव प्रचार नहीं कर पाएंगे। गुरुवार शाम पांच बजे से पाबंदी शुरू हो गई।

चुनाव आयोग ने कहा कि किसी भी उम्मीदवार, राजनीतिक दल या उनके एजेंट द्वारा धर्म, जाति व भाषा के आधार पर वैमनस्यता फैलाने वाली भाषा के इस्तेमाल पर तीन साल की जेल, जुर्माना या दोनों का प्रावधान है। भाजपा नेता अनुराग ठाकुर पर विवादित और भड़काऊ बयान देने का आरोप है।

भाजपा नेता बना रहे भय का माहौलः कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने जामिया में नागरिकता संशोधन कानून का शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे लोगों पर पुलिस की मौजूदगी में गोली चलाए जाने के प्रकरण पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के दिन इस घटना से साफ जाहिर होता है कि जिस प्रकार देश को बांटने वाली ताकतों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या की थी, यह प्रकरण भी उसी सोच की पुनरावृत्ति है।

मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अली मेंहदी के चुनाव प्रचार के दौरान चोपड़ा ने कहा कि जब भाजपा के केंद्रीय मंत्री वोट की राजनीति के तहत डर पैदा करने वाले भाषण देकर लोगों को बांटने की कोशिश कर रहे हैं, ऐसे में एक लड़के का गोली चलाना साफ कर देता है, वह भाजपा नेताओं के उकसावे में घटना को अंजाम दिया। इस मौके पर पूर्व विधायक हसन अहमद भी मौजूद थे।

चोपड़ा ने कहा कि इस चुनावी माहौल में दिल्ली के लोग डरे और सहमे हुए हैं क्योंकि भाजपा के नेता दिल्ली में चुनाव जीतने के लिए लोगों में डर पैदा कर रहे हैं। दिल्ली में कहीं निहत्थे छात्रों को लाइब्रेरी में घुसकर पुलिस पीटती है तो और पुलिस की मौजूदगी में निहत्थे लोगों पर गोली चलाई जाती है। दिल्ली में बिगड़ती कानून व्यवस्था का इससे बड़ा उदाहरण क्या हो सकता है। इसलिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.