Delhi congress president: अजय माकन का नाम लगभग तय, सोनिया गांधी को भेजा गया नाम
खबर आ रही है कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के लिए अजय माकन का नाम कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के पास भेजा गया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। delhi assembly election-2020: सबकुछ ठीक रहा तो दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Delhi Pradesh Congress Committee) को नया अध्यक्ष इसी सप्ताह मिल जाएगा। बताया जा रहा है कि इसके लिए कांग्रेस हाईकमान ने सारा होमवर्क कर लिया है। इस कड़ी में दिल्ली के नेताओं से फीडबैक भी ले लिया गया है। यह भी जानकारी सामने आ रही है कि प्रदेश अध्यक्ष को लेकर अरविंद सिंह लवली और अजय माकन समेत कई नाम चल रहे थे।
कहा यह भी जा रहा था कि इस पद के लिए आलाकमान अप्रत्याशित नेता को भी सामने ला सकते हैं। वहीं, अब खबर आ रही है कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के लिए अजय माकन का नाम कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के पास भेजा गया है। बताया जा रहा है कि अध्यक्ष पद के लिए अजय माकन का नाम है। सूत्रों के अनुसार, प्रदेश प्रभारी महासचिव पीसी चाको ने अजय माकन का नाम भेजा है।
दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक