Move to Jagran APP

Arvind Kejriwal: पढ़िए- नई दिल्ली सीट के बारे में क्या कहता है Exit poll, नतीजे आज होंगे घोषित

Delhi Exit poll Results 2020 एग्जिट पोल के सर्वे के मुताबिक अरविंद केजरीवाल ने अपनी नई दिल्ली विधानसभा सीट जीत रहे हैं।

By JP YadavEdited By: Published: Sun, 09 Feb 2020 09:02 AM (IST)Updated: Tue, 11 Feb 2020 06:48 AM (IST)
Arvind Kejriwal: पढ़िए- नई दिल्ली सीट के बारे में क्या कहता है Exit poll, नतीजे आज होंगे घोषित
Arvind Kejriwal: पढ़िए- नई दिल्ली सीट के बारे में क्या कहता है Exit poll, नतीजे आज होंगे घोषित

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Delhi Exit poll Results 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में 8 फरवरी को मतदान खत्म होने के बाद सबकी नजरें 11 फरवरी को होने वाली मतों की गिनती पर है। इस बीच एग्जिट पोल के सर्वे दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार  की वापसी की कहानी कह रहे हैं, लेकिन अंतिम फैसला 11 फरवरी को मतों की गिनती के बाद होगा। वहीं, तमाम टेलीविजन चैनलों के मुताबिक, एग्जिट पोल के सर्वे के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल न केवल अपनी नई दिल्ली विधानसभा सीट जीत रहे हैं, बल्कि आसपास की ज्यादातर सीटों पर भी फतह की बात सामने आ रही है। यहां पर यह बता देना भी जरूरी है कि एग्जिट पोल के नतीजे अक्सर नतीजों के साथ मेल नहीं खाते हैं।  

loksabha election banner

शीला दीक्षित की रिकॉर्ड जीत की बराबरी करेंगे अरविंद केजरीवाल

एग्जिट पोल के सर्वे नतीजों में भी तब्दील हुए तो अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से लगातार तीन बार जीत हासिल कर पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के रिकॉर्ड की बराबरी करेंगे। दरअसल, शीला दीक्षित इस सीट पर लगातार तीन विधानसभा चुनावों  में जीत हासिल कर दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं थीं और लगातार 15 सालों तक दिल्ली की सत्ता पर एक छत्र राज किया था। 

लकी सीट बनी नई दिल्ली विधानसभा

बता दें कि नई दिल्ली विधानसभा सीट लकी सीट बन चुकी है, क्योंकि अपने गठन के समय से इस सीट पर जीतने वाला मुख्यमंत्री ही बनता रहा है।  बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2013 में नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल ने जीवन का पहला ही चुनाव लड़ते हुए 15 सालों तक दिल्ली की  मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित को बड़े अंतर से पराजित किया था।  इसके बाद दिल्ली में आम आदमी  पार्टी ने कांग्रेस के सहयोग से 49 दिन की सरकार भी चलाई थी। केजरीवाल के इस्तीफा देने के बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने एतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 70 में से 67 सीटें हासिल की थी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.