Move to Jagran APP

Delhi Election Results Winning Candidate: आप-62, भाजपा-8, कांग्रेस-0, जानें- कौन किस सीट से जीता

Delhi Election 2020 Results Winning Candidates दिल्ली के चुनाव में आप ने शानदार वापसी की है। भाजपा का ग्राफ भी सुधरा है लेकिन कांग्रेस फिर खाता खोलने में नाकाम रही है।

By Amit SinghEdited By: Published: Tue, 11 Feb 2020 10:27 AM (IST)Updated: Wed, 12 Feb 2020 09:59 AM (IST)
Delhi Election Results Winning Candidate: आप-62, भाजपा-8, कांग्रेस-0, जानें- कौन किस सीट से जीता
Delhi Election Results Winning Candidate: आप-62, भाजपा-8, कांग्रेस-0, जानें- कौन किस सीट से जीता

नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Assembly Election 2020) की 70 विधानसभा के लिए वोटों की गिनती लगभग पूरी हो चुकी है। ज्यादातर सीट के नतीजे सामने आ चुके हैं। अब चंद सीटों पर ही मतगणना शेष है। हालांकि, चुनाव आयोग की तरफ से जीत-हार की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।

loksabha election banner

अभी तक जो नतीजे सामने आए  हैं, उससे दिल्ली की सत्ता में आप पार्टी की शानदार वापसी दिख रही है। आप पूर्व बहुमत से दिल्ली में एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है। पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार भाजपा का प्रदर्शन बेहतर हुआ है, लेकिन उसे उम्मीद के अनुसार सीटें नहीं मिली हैं। सबसे बुरा हाल कांग्रेस पार्टी का है। कांग्रेस इस बार भी खाता खोलने से चूक गई है। यहां तक कि कांग्रेस के तकरीबन 90 फीसद उम्मीदवार जमानत भी नहीं बचा सके। देखें- दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के विजेताओं की पूरी सूची।

आदर्श नगर (Adarsh Nagar Assembly Election Result) - वर्ष 2015 में आम आदमी पार्टी के पवन कुमार शर्मा ने यहां विधानसभा चुनाव जीता था। विधानसभा चुनाव 2020 की मतगणना में 'आप' के पवन शर्मा ने जीत दर्ज की है। भाजपा के राजकुमार भाटिया दूसरे स्थान पर हैं।

अंबेडकर नगर (Ambedkar Nagar Assembly Election Result) - ये क्षेत्र दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। 2015 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से आप नेता अजय दत्त ने जीत हासिल की थी। विधानसभा चुनाव 2020 में भी आप नेता अजय दत्त ने जीत दर्ज की है। भाजपा के खुशीराम दूसरे स्थान पर हैं।

बाबरपुर (Babarpur Assembly Election Result) - ये क्षेत्र उत्तर पूर्व दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। 2015 के विधानसभा चुनाव में आप पार्टी के नेता गोपाल राय ने इस सीट से जीत दर्ज की थी। विधानसभा चुनाव 2020 में भी आप नेता गोपाल राय ने यहां से जीत दर्ज की है। भाजपा नेता नरेश गौड़ दूसरे स्थान पर हैं।

बदरपुर (Badarpur Assembly Election Result) - ये क्षेत्र दक्षिणी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। 2015 के विधानसभा चुनाव में आप पार्टी के नेता नारायण दत्त शर्मा ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। विधानसभा चुनाव 2020 की मतगणना में भाजपा नेता रामबीर सिंह बिधूड़ी ने अंतिम कुछ राउंट में जीत दर्ज की है। यहां आप नेता रामसिंह नेताजी दूसरे स्थान पर हैं।

बादली (Badli Assembly Election Result) - ये उत्तर-पश्चिमी लोकसभा क्षेत्र की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है। 2015 विधानसभा चुनाव में आप पार्टी के अजेश यादव ने इस सीट पर 72,795 वोटों से जीत दर्ज की थी। विधानसभा चुनाव 2020 की मतगणना में आप पार्टी के अजेश यादव ने जीत दर्ज की है। भाजपा के विजय कुमार भगत दूसरे नंबर पर हैं।

बल्लीमारन (Ballimaran Assembly Election Result) - ये दिल्ली का सेंट्रल इलाका है। वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में आप पार्टी के इमरान हुसैन ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। विधानसभा चुनाव 2020 की मतगणना में आप पार्टी के इमरान हुसैन ने जीत दर्ज की है। भाजपा की महिला उम्मीदवार लता दूसरे नंबर पर हैं।

बवाना (Bawana Assembly Election Result) - ये सीट उत्तर पश्चिम लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। 2015 के विधानसभा चुनाव में आप पार्टी के वेद प्रकाश ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। वेद प्रकाश के इस्तीफा देने की वजह से वर्ष 2017 में इस सीट पर उपचुनाव हुए। उपचुनाव में एक बार फिर आप के राम चंदर विजेता ने इस सीट पर जीत दर्ज की। विधानसभा चुनाव 2020 में इस सीट पर आप पार्टी के जय भगवान ने जीत दर्ज की है। भाजपा के रविंद्र कुमार यहां दूसरे स्थान पर हैं।

बिजवासन (Bijwasan Assembly Election Result) - ये सीट दक्षिण दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। 2015 के विधानसभा चुनाव में आप पार्टी के कर्नल देविंदर शेहरावत ने ये सीट भाजपा से झटक ली थी। विधानसभा चुनाव 2020 की मतगणना में इस सीट पर आप पार्टी के भूपिंदर सिंह जून ने जीत दर्ज की है। भाजपा के सत प्रकाश राणा दूसरे स्थान पर हैं।

बुराड़ी (Burari Assembly Election Result) - ये सीट उत्तर पूर्व लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। 2015 में आप पार्टी के संजीव झा ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी। 2020 के विधानसभा चुनावों की मतगणना में आप पार्टी के संजीव झा ने जीत दर्ज की है। भाजपा संग गठबंधन में लड़ रही जनता दल (यूनाइटेड) के शैलेंद्र कुमार दूसरे स्थान पर हैं।

चांदनी चौक (Chandni Chowk Assembly Election Result) - ये सीट चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। 2015 में आप पार्टी की नेता अलका लांबा यहां से विधायक बनी थीं। इस बार वह कांग्रेस के टिकट पर यहां किस्मत आजमा रहीं हैं। विधानसभा चुनाव 2020 की मतगणना में आप पार्टी के प्रहलाद सिंह शाहनी ने जीत दर्ज की है। भाजपा के सुमन कुमार गुप्ता दूसरे स्थान पर हैं।

छतरपुर (Chhatarpur Assembly Election Result) - ये सीट दक्षिण दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। 2015 के विधानसभा चुनाव में आप के करतार सिंह तंवर यहां से विधायक बने। 2020 के विधानसभा चुनाव में आप के करतार सिंह तंवर एक बार फिर जीत हासिल की। भाजपा के ब्रह्म सिंह तंवर यहां दूसरे स्थान पर हैं।

दिल्ली कैंट (Delhi Cantt Assembly Election Result) - ये सीट नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। 2015 में आप पार्टी के सुरेंदर सिंह लगातार दूसरी बार इस सीट से विधायक बने। 2020 विधानसभा चुनाव की मतगणना में आप नेता वीरेंद्र सिंह कादियान ने जीत दर्ज की है। भाजपा नेता मनीष सिंह दूसरे स्थान पर हैं।

देवली (Deoli Assembly Election Result) - ये सीट दक्षिण दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। 2013 व 2015 के विधानसभा चुनावों में आप पार्टी के प्रकाश ने यहां से लगातर जीत दर्ज की। विधानसभा चुनाव 2020 की मतगणना में भी आप के प्रकाश ने तकरीबन 40 हजार मतों से जीत दर्ज की है। भाजपा के अरविंद कुमार दूसरे स्थान पर हैं।

द्वारका (Dwarka Assembly Election Result) - ये सीट पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। 2015 में आप पार्टी के आदर्श शास्त्री यहां से विधायक बने थे। 2020 विधानसभा चुनाव की मतगणना में आप नेता विनय मिश्रा ने जीत दर्ज की है। भाजपा के प्रद्युमन राजपूत दूसरे स्थान पर हैं। आदर्श शास्त्री ने इस बार कांग्रेस के टिकट पर इस सीट से चुनाव लड़ा था।

गांधी नगर (Gandhi Nagar Assembly Election Result) - ये सीट पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। 2015 में आप पार्टी के अनिल कुमार वाजपेई यहां से विधायक चुने गए थे। विधानसभा चुनाव 2020 की मतगमना में भाजपा के अनिल कुमार वाजपेई ने जीत दर्ज की है। आप पार्टी के उम्मीदवार नवीन चौधरी दूसरे स्थान पर हैं।

घोंडा (Ghonda Assembly Election Result) - ये सीट उत्तर पूर्व लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। 2015 विधानसभा चुनाव में आप नेता श्रीदत्त शर्मा ने यहां से जीत दर्ज की थी। विधानसभा चुनाव 2020 की मतगणना में भाजपा नेता अजय महावर ने जीत दर्ज की है। आम आदमी पार्टी के नेता श्रीदत्त शर्मा दूसरे स्थान पर हैं।

गोकलपुर (Gokalpur Assembly Election Result) - ये सीट उत्तर पूर्वी लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। 2013 में भाजपा के रंजीत सिंह ने यहां जीत दर्ज की थी, लेकिन 2015 में आप नेता फतेह सिंह ने ये सीट कब्जा ली। विधानसभा चुनाव 2020 की मतगणना में आप के सुरेंद्र कुमार ने जीत दर्ज की है। भाजपा के रंजीत सिंह दूसरे स्थान पर हैं।

ग्रेटर कैलाश (Greater Kailash Assembly Election Result) - ये सीट नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। 2013 व 2015 के विधानसभा चुनावों में आप नेता सौरभ भारद्वाज ने लगातार दो बार इस सीट पर जीत दर्ज की है। 2020 विधानसभा चुनावों की मतगणना में आप के सौरभ भारद्वाज ने जीत की हैट्रिक लगाई है। भाजपा उम्मीदवार शिखा रॉय दूसरे स्थान पर हैं।

हरि नगर (Hari Nagar Assembly Election Result) - ये सीट पश्चिमी लोकसभा सीट का हिस्सा है। 2013 व 2015 विधानसभा चुनाव में आप नेता जगदीप सिंह यहां से विधायक चुने गए। 2020 विधानसभा चुनाव में आप नेता राज कुमारी ढिल्लन ने जीत दर्ज की है। भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा दूसरे स्थान पर हैं।

जंगपुरा (Jangpura Assembly Election Result) - ये सीट दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। 2013 व 2015 में आप नेता प्रवीण कुमार इस सीट से लगातार विधायक चुने गए। विधानसभा चुनाव 2020 की मतगणना में आप के प्रवीण कुमार ने जीत दर्ज की है। भाजपा के इमप्रीत सिंह बख्शी दूसरे स्थान पर हैं।

कालकाजी (KalkaJi Assembly Election Result) - ये सीट दक्षिणी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। वर्ष 2015 में आप नेता अवतार सिंह यहां से विधायक चुने गए थे। 2020 विधानसभा चुनाव की मतगणना में आप नेता आतिशी जीत चुकी हैं। भाजपा नेता धरमवीर सिंह दूसरे स्थान पर हैं।

करावल नगर (Karawal Nagar Assembly Election Result) - ये सीट उत्तर पूर्वी लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। 2015 में आप के बागी नेता कपिल मिश्रा यहां से विधायक चुने गए थे। 2020 विधानसभा चुनाव की मतगणना में भाजपा नेता मोहन सिंह बिष्ट ने जीत दर्ज की है। आप नेता दुर्गेश पाठक दूसरे स्थान पर हैं।

करोल बाग (Karol Bagh Assembly Election Result) - 2015 में आप नेता विशेष रवि ने यहां से जीत दर्ज की थी। 2020 विधानसभा चुनावों की मतगणना में आप नेता विशेष रवि जीत दर्ज की। भाजपा नेता योगेंद्र चंदौलिया दूसरे स्थान पर हैं।

कस्तूरबा नगर (Kasturba Nagar Assembly Election Result) - ये सीट नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। वर्ष 2015 में आप से मदन लाल विधायक बने हैं। वर्ष 2020 विधानसभा चुनाव में भी आप नेता मदन लाल ने जीत दर्ज की है। भाजपा के रविंदर चौधरी दूसरे स्थान पर हैं।

किराड़ी (Kirari Assembly Election Result) - ये सीट उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट का हिस्सा है। 2015 में आप नेता रितुराज गोविंद यहां से विधायक बने थे। 2020 विधानसभा चुनाव की मतगणना में भी आप नेता रितुराज गोविंद ने जीत दर्ज की है। भाजपा के अनिल झा यहां दूसरे नंबर पर हैं।

कोंडली (Kondli Assembly Election Result) - ये सीट पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। 2013 व 2015 में आप नेता मनोज कुमार यहां से लगातार विधायक बने थे। 2020 विधानसभा चुनाव मतगणना में आप नेता कुलदीप कुमार ने जीत हासिल की। दूसरे नंबर पर मौजूद भाजपा नेता राज कुमार है।

कृष्णा नगर (Krishna Nagar Assembly Election Result) - ये सीट पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। 2015 में आप नेता एसके बग्गा इस सीट से विधायक बने थे। विधानसभा चुनाव 2020 मतगणना में आप नेता एसके बग्गा ने दूसरी बार जीत दर्ज कराई है। भाजपा नेता अनिल गोयल दूसरे नंबर पर हैं।

लक्ष्मी नगर (Laxmi Nagar Assembly Election Result) - ये सीट पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। 2015 में इस सीट से आप नेता नितिन त्यागी विधायक चुने गए थे। 2020 विधानसभा चुनाव की मतगणना में भाजपा नेता अभय वर्मा जीत हासिल किए। आप नेता नितिन त्यागी दूसरे स्थान पर है।

मादीपुर (Madipur Assembly Election Result) - 2015 में इस सीट से आप नेता गिरीश सोनी विधायक बने थे। विधानसभा चुनाव 2020 में भी आप नेता गिरीश सोनी ने जीत दर्ज की है। भाजपा के कैलाश शांक्ला दूसरे स्थान पर हैं।

मालवीय नगर (Malviya Nagar Assembly Election Result) -  2020 विधानसभा चुनाव में आप नेता सोमनाथ भारती ने यहां से जीत दर्ज कराई है। दूसरे स्थान पर भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह हैं।

मंगोलपुरी (Mangolpuri Assembly Election Result) - 2020 विधानसभा चुनाव में आप नेता राखी बिड़लान जीत चुकी है। भाजपा के करम सिंह करमा दूसरे स्थान पर हैं। 

मटिया महल (Matia Mahal Assembly Election Result) - 2020 विधानसभा चुनाव में आप नेता शोएब इकबाल ने जीत दर्ज की है। भाजपा के रविंद्र गुप्ता दूसरे स्थान पर हैं।

मटियाला (Matiala Assembly Election Result) - 2020 विधानसभा चुनाव में आप नेता गुलाब सिंह ने जीत दर्ज की है। भाजपा नेता राजेश गहलोत दूसरे स्थान पर हैं।

मेहरौली (Mehrauli Assembly Election Result) - 2020 विधानसभा चुनाव में आप नेता नरेश यादव ने जीत दर्ज की है। यहां भाजपा नेता कुसुम खत्री दूसरे स्थान पर हैं।

मॉडल टाउन (Model Town Assembly Election Result) - 2020 विधानसभा चुनाव में आप नेता अखिलेश पति त्रिपाठी ने जीत दर्ज की है। भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे आप के पूर्व बागी नेता कपिल मिश्रा को यहां हार का सामना करना पड़ा है। वह दूसरे स्थान पर हैं।

मोती नगर (Moti Nagar Assembly Election Result) - विधानसभा चुनाव 2020 में आप नेता शिवचरण गोयल ने जीत दर्ज की है। भाजपा नेता सुभाष सचदेवा दूसरे स्थान पर हैं।

मुंडका (Mundka Assembly Election Result) - विधानसभा चुनाव 2020 में आप नेता धरमपाल लाकड़ा जीत दर्ज की है। भाजपा नेता आजाद सिंह दूसरे स्थान पर हैं।

मुस्तफाबाद (Mustafabad Assembly Election Result) - विधानसभा चुनाव 2020 में आप नेता हाजी यूनुस ने जीत दर्ज की है। भाजपा नेता जगदीश प्रधान यहां दूसरे स्थान पर हैं।

नजफगढ़ (Najafgarh Assembly Election Result) - विधानसभा चुनाव 2020 में आप नेता कैलाश गहलोत जीत दर्ज की हैं। भाजपा नेता अजीत सिंह खरखरी दूसरे स्थान पर हैं।

नांगलोई जाट (Nangloi Jat Assembly Election Result) - विधानसभा चुनाव 2020 में आप नेता रघुविंदर शौकीन ने जीत दर्ज की है। भाजपा नेता सुमन लता यहां दूसरे स्थान पर हैं।

नरेला (Narela Assembly Election Result) - विधानसभा चुनाव 2020 में आप नेता शरद चौहान ने जीत दर्ज कराई है। भाजपा नेता नील दमन खत्री, यहां दूसरे स्थान पर हैं।

नई दिल्ली (New Delhi Assembly Election Result) - विधानसभा चुनाव 2020 में आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने जीत दर्ज की है। उनका दोबारा मुख्यमंत्री बनना तय है। इस सीट पर भाजपा नेता सुनील कुमार यादव दूसरे स्थान पर हैं।

ओखला (Okhla Assembly Election Result) - विधानसभा चुनाव 2020 में आप नेता अमानतुल्लाह खान ने जीत दर्ज की हैं। यहां भाजपा नेता ब्रह्म सिंह दूसरे स्थान पर  हैं।

पालम (Palam Assembly Election Result) - विधानसभा चुनाव 2020 में आप नेता भावना गौड़ जीत गई है। भाजपा नेता विजय पंडित दूसरे स्थान पर हैं।

पटेल नगर (Patel Nagar Assembly Election Result) - विधानसभा चुनाव 2020 में आप नेता राज कुमार आनंद ने जीत दर्ज की है। भाजपा नेता प्रवेश रत्न दूसरे स्थान पर हैं।

पटपड़गंज (Patparganj Assembly Election Result) - विधानसभा चुनाव 2020 में आप नेता मनीष सिसौदिया ने जीत दर्ज की है। उनका दोबारा उपमुख्यमंत्री बनना लगभग तय है। भाजपा नेता रविंदर सिंह नेगी यहां दूसरे स्थान पर हैं।

आरके पुरम (RK Puram Assembly Election Result) - विधानसभा चुनाव 2020 में आप नेता प्रमिला टोकस ने जीत दर्ज की है। भाजपा नेता अनिल कुमार शर्मा यहां दूसरे स्थान पर हैं।

रजिंदर नगर (Rajinder Nagar Assembly Election Result) - विधानसभा चुनाव 2020 में राघव चड्ढा ने जीत दर्ज की है। भाजपा नेता सरदार आरपी सिंह यहां दूसरे स्थान पर हैं।

राजौरी गार्डन (Rajouri Garden Assembly Election Result) - विधानसभा चुनाव 2020 में आप नेता धनवंती चंदेला जीत गई हैं। भाजपा नेता रमेश खन्ना यहां दूसरे स्थान पर हैं।

रिठाला (Rithala Assembly Election Result) - विधानसभा चुनाव 2020 में आप नेता मोहिंदर गोयल ने जीत दर्ज की है। भाजपा नेता मनीष चौधरी यहां दूसरे स्थान पर हैं।

रोहिणी (Rohini Assembly Election Result) - विधानसभा चुनाव 2020 में भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता ने जीत दर्ज की है। यहां आप नेता राजेश नामा बंशीवाला दूसरे स्थान पर हैं।

रोहतास नगर (Rohtas Nagar Assembly Election Result) - विधानसभा चुनाव 2020 में भाजपा नेता जितेंद्र महाजन ने जीत दर्ज की है। आप नेता सरिता सिंह दूसरे स्थान पर हैं।

सदर बाजार (Sadar Bazar Assembly Election Result) - विधानसभा चुनाव 2020 में आप नेता सोमदत्त जीत दर्ज किए हैं। भाजपा नेता जय प्रकाश यहां दूसरे स्थान पर हैं।

संगम विहार (Sangam Vihar Assembly Election Result) - विधानसभा चुनाव 2020 में दिनेश मोहनिया ने जीत दर्ज की है। भाजपा समर्थित जनता दल (यू) के शिव चरण लाल गुप्ता दूसरे स्थान पर हैं।

सीलमपुर (Seelampur Assembly Election Result) - विधानसभा चुनाव 2020 में आप नेता अब्दुल रहमान ने जीत दर्ज की है। भाजपा नेता कुशल कुमार मिश्रा यहां दूसरे स्थान पर हैं।

सीमापुरी (Seemapuri Assembly Election Result) - विधानसभा चुनाव 2020 में आप नेता राजेंद्र पाल गौतम ने जीत दर्ज की है। यहां भाजपा समर्थित लोक जन शक्ति पार्टी के उम्मीदवार संत लाल को हार का मुंह देखना पड़ा। वह दूसरे स्थान पर हैं।

शाहदरा (Shahdara Assembly Election Result) - विधानसभा चुनाव 2020 में आप नेता राम निवास गोयल ने जीत दर्ज की है। भाजपा के संजय गोयल यहां दूसरे स्थान पर हैं।

शकूर बस्ती (Shakur Basti Assembly Election Result) - विधानसभा चुनाव 2020 में आप नेता सत्येंद्र जैन ने जीत दर्ज की है। भाजपा उम्मीदवार डॉ एससी वत्स यहां दूसरे स्थान पर हैं।

शालीमार बाग (Shalimar Bagh Assembly Election Result) - विधानसभा चुनाव 2020 में आप नेता बंदना कुमारी ने जीत दर्ज की है। भाजपा नेता रेखा गुप्ता यहां दूसरे नंबर पर हैं।

सुल्‍तानपुर माजरा (SULTANPUR MAJRA Assembly Election Rwsult) - सुल्‍तानपुर मजरा दिल्‍ली पश्चिम लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्‍सा होने के अलावा दिल्‍ली के पुराने बसे क्षेत्रों में गिना जाता है। वर्ष 2015 में आम आदमी पार्टी के संदीप कुमार ने यहां जीत दर्ज की थी। 2020 विधानसभा चुनाव में आप के मुकेश कुमार अहलावत ने 48 हजार से ज्यादा मतों से यहां जीत दर्ज की है। भाजपा के रामचंद्र चावड़िया दूसरे स्थान पर हैं।

तिलक नगर (Tilak Nagra Assembly Election Result) - दिल्‍ली के पॉश इलाकों में शुमार यह क्षेत्र पश्चिमी दिल्‍ली जिले का हिस्‍सा होने के साथ ही पश्चिमी दिल्‍ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में भी शामिल है। 2015 में आम आदमी पार्टी के जरनैल सिंह यहां से विधायक बने थे। 2020 विधानसभा चुनाव में भी आप के जरनैल सिंह ने 28 हजार से ज्यादा मतों से जीत हासिल की है। भाजपा के राजीव बब्‍बर यहां दूसरे स्थान पर हैं।

तिमारपुर (TIMARPUR Assembly Election Result) - 2020 विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के दिलीप पांडे ने जीत दर्ज की हैं। भाजपा के सुरिंदर पाल सिंह दूसरे स्थान पर हैं। तीमारपुर विधानसभा सीट उत्‍तर पूर्व दिल्‍ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्‍सा है। 2015 में यहां से आम आदमी पार्टी के पकंज पुष्‍कर विधायक चुने गए थे।

त्रिनगर (TRI NAGAR Assembly Election Result) - यह विधानसभा क्षेत्र दिल्ली के पश्चिमी दिल्ली जिले का हिस्‍सा होने के साथ चांदनी चौक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में भी शामिल है। 2015 में यहां से आम आदमी पार्टी के नेता जितेंदर सिंह तोमर विधायक चुने गए थे। 2020 विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की प्रीति तोमर ने 10 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। भाजपा के तिलक राम गुप्‍ता दूसरे स्थान पर हैं।

त्रिलोकपुरी (TRILOKPURI Assembly Election Result) - त्रिलोकपुरी आरक्षित विधानसभा सीट है, जिस पर 2015 में आम आदमी पार्टी के राजू धींगन ने जीत दर्ज की थी। पूर्वी दिल्‍ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्‍सा यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। 2020 विधानसभा चुनाव में आप के रोहित कुमार 12 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। भाजपा की किरण दूसरे स्थान पर रहीं।

तुगलकाबाद (TUGHLAKABAD Assembly Election Result) - तुगलकाबाद विधानसभा क्षेत्र दक्षिण दिल्‍ली जिले का हिस्‍सा होने के साथ ही दक्षिण दिल्‍ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्‍सा भी है। 2015 में आम आदमी पार्टी के सही राम यहां से विधायक चुने गए थे। 2020 के विधानसभा चुनाव में सहीराम ने जीत हासिल की। इस सीट से भाजपा के विक्रम बिधूरी दूसरे नंबर पर हैं।

वजीरपुर (Wazirpur Assembly Election Result) - वजीरपुर विधानसभा क्षेत्र दिल्‍ली उत्तरी पश्चिमी जिले का हिस्‍सा होने के साथ यह दिल्ली के चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। 2015 विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के नेता राजेश गुप्‍ता इस सीट से विधायक चुने गए थे। विधानसभा चुनाव 2020 में आप के राजेश गुप्‍ता ने 11 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। भाजपा के डॉ. महेंद्र नागपाल दूसरे स्थान पर हैं।

विश्‍वास नगर (Vishwas Nagar Assembly Election Result) - विश्‍वास नगर विधानसभा सीट का क्षेत्र पूर्वी दिल्‍ली जिले का हिस्‍सा होने के साथ पूर्वी दिल्‍ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में भी शामिल है। 2015 विधानसभा चुनाव में यहां से भाजपा के दिग्‍गज नेता ओमप्रकाश शर्मा विधायक थे। 2020 विधानसभा चुनाव में भाजपा के ओमप्रकाश शर्मा ने 16 हजार से ज्यादा मतों से जीत दर्ज की है। आप के दीपक सिंघल यहां दूसरे स्थान पर हैं।

विकासपुरी (Vikaspuri Assembly Election Result) - पश्चिमी दिल्‍ली जिले के पटेल नगर जोन में आने वाला यह इलाका पश्चिमी दिल्‍ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्‍सा है। 2015 में आप के महेंद्र यादव यहां से विधायक चुने गए थे। विधानसभा चुनाव 2020 में आप नेता महेंद्र यादव जीत दर्ज की हैं। भाजपा उम्‍मीदवार संजय सिंह यहां दूसरे स्थान पर हैं।

उत्‍तम नगर (Uttam Nagar Assembly Election Result) - पश्चिमी दिल्‍ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्‍सा होने के साथ ही यह दिल्‍ली के आधुनिक इलाकों में शुमार है। वर्ष 2015 में आप के नरेश बालयान यहां से विधायक बने थे। विधानसभा चुनाव 2020 में आप के नरेश बालयान जीत हासिल की है। भाजपा के किशन गहलोत यहां दूसरे स्थान पर हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.