Move to Jagran APP

Delhi Elections 2020: जानिए, भाजपा, AAP और कांग्रेस ने घोषणापत्र में क्‍या किए अहम वादे

Delhi Elections 2020 तीन बड़ी पार्टियों भाजपा आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने अपने-अपने घोषणा पत्र जारी कर दिए हैं। आइये जानते हैं कि उनके घोषणा पत्र की मुख्‍य बातें।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Tue, 04 Feb 2020 07:38 PM (IST)Updated: Sat, 08 Feb 2020 06:04 PM (IST)
Delhi Elections 2020:  जानिए, भाजपा, AAP और कांग्रेस ने घोषणापत्र में क्‍या किए अहम वादे
Delhi Elections 2020: जानिए, भाजपा, AAP और कांग्रेस ने घोषणापत्र में क्‍या किए अहम वादे

नई दिल्‍ली, जेएनएन। Delhi Elections 2020 दिल्‍ली विधानसभा चुनाव को मतदान को लेकर खत्‍म हो चुका है। तीनों बड़ी पार्टियों आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी किए हैं। आइये, जानते हैं कि तीनों पार्टियों के घोषणा पत्र की क्‍या मुख्‍य बातें हैं। बिजली को लेकर भाजपा और आप ने 200 यूनिट बिजली फ्री देने की बात कही है। वहीं कांग्रेस ने 300 यूनिट बिजली फ्री देने के बाद बिजली की बजत पर कैश बैक देने की बात कही है।

loksabha election banner

भाजपा ने संकल्प में गरीबों के लिए दो रुपये प्रति किलो गेहूं का आटा देने का वादा किया है। वहीं राजधानी में 10 नए कॉलेज और दो सौ स्‍कूल बनाने का वादा किया है। साथ ही गरीब छात्राओं के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटी देने का वादा किया है। व्यापारियों के लिए एक वर्ष में लीज होल्ड से फ्री होल्ड योजना लागू करने का वादा किया है। सीलिंग न होने के लिए नियम और कानून में बदलाव किया जाएगा। दिल्‍ली में भाजपा आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और किसान सम्मान निधि लागू करेगी।

वहीं आम आदमी पार्टी ने 28 प्वाइंट का घोषणा पत्र रखा है और इसके अलावा 10 वादों का गारंटी कार्ड भी जारी किया है। गारंटी पत्र में बिजली-पानी पर सब्सिडी और बसों में महिलाओं की मुफ्त यात्रा जारी रखने की बात कहीं। वहीं घोषणा पत्र में शहर के बाजार 24 घंटे खोलने, सफाई कर्मियों की मौत पर एक करोड़ का मुआवजा देने, यमुना के रिवर साइड का विकास, युवाओं के लिए स्पोकन इंग्लिश को बढ़ावा देने की बात कही गई है।

वहीं कांग्रेस ने दो घोषणा पत्र जारी किया है। एक में केवल दिल्ली के पर्यावरण और परिवहन और दूसरे में अन्य सुविधाओं का जिक्र किया गया है। इस बार भी राहुल गांधी की न्याय योजना के तहत दिल्ली के पांच लाख परिवारों को सालाना 72 हजार रुपये प्रति परिवार आर्थिक मदद देने की बात कही गई है। साथ ही 300 यूनिट बिजली मुफ्त, बिजली बचाने पर कैश बैक, शीला पेंशन योजना के तहत बुजुर्गों-दिव्यांगों को पेंशन, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा है। आइये भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के घोषणा पत्र में क्‍या-क्‍या सुविधाएं देने का वादा किया गया है।  

भाजपा के संकल्प पत्र के मुख्य बिंदु

1.गरीबों के लिए 2 रुपये प्रति किलो गेहूं का आटा।

2. नई अधिकृत कालोनियों के विकास के लिए विकास बोर्ड बनाया जाएगा।

3. मौजूदा सरकार में दी जा रही बिजली-पानी सब्सिडी जारी रहेगी।

4.व्यापारियों के लिए एक वर्ष में लीज होल्ड से फ्री होल्ड योजना।

5. सीलिंग न होने के लिए नियम और कानून में बदलाव किया जाएगा।

6. किराएदारों की हितों की रक्षा के लिए कदम।

7. भ्रष्टाचार मुक्त शासन देना।

8. टैंकर मुक्त दिल्ली और प्रत्येक घर मे नल से स्वच्छ जल।

9. आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और किसान सम्मान निधि लागू करेंगे।

10. 10 नए कॉलेज और 200 स्कूल बनाएंगे।

11. समृद्ध दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर योजना बना।

12. गरीब परिवार की कॉलेज जाने वाली छात्राओं के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटी देने का वादा।

13. गरीब परिवार की लड़की के जन्म के समय अकाउंट खोलकर पैसा जमा किया जाएगा।

14. 9 वीं कक्षा की छात्राओं को स्कूल जाने के लिए साइकिल दी जीएगी।

15.विधवा की बेटी की शादी के लिए 51 हजार देने का वादा।

16. कूड़े का पहाड़ होगा खत्म, कचरा मुक्त दिल्ली का निर्माण।

17. दस लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा।

18. युवा व महिला के विकास के लिए बोर्ड बनाया जाएगा।

19. महिला सुरक्षा के लिए लक्ष्मी बाई सुरक्षा योजना

20. दिल्ली यमुना विकास बोर्ड बनेगा।

21. अस्थायी कर्मचारियों को जॉब गारंटी होगी।

22. रेहड़ी पटरी वालों को नियमित किया जाएगा।

23. किसानों पर लगी धारा 33 और 81 ए समाप्त की जाएगी।

24.युवाओं को अवसर देने के लिए टैलेंट हंट का आयोजन किया जाएगा।

25. झुग्गियों में और 280 वार्डों में पुस्‍तकालय बनाए जाएंगे।

26. सफाई कर्मचारियों के एरियर का भुगतान किया जाएगा।

27. दिव्यांग, विधवा, बुजुर्ग और 1984 दंगा पीड़ितों के पेंशन बढ़ोतरी होगी।

28. ग्रुप हाऊसिंग कॉलोनियों का निर्माण किया जाएगा।

29.पुनर्वास कॉलोनी के लोगों को मालिकाना हक दिया जाएगा।

30. स्टार्टअप को बढ़ावा दिया जाएगा।

31. फिट इंडिया-फिट दिल्ली अभियान चलेगा इसे खेलो इंडिया से जो़ड़ा जाएगा।

32. सभी विभागों में रिक्त पद भरे जाएंगे।

33. टैक्सी और ऑटो स्टैंड और बनाए जाएंगे।

आम आदमी पार्टी की 10 गारंटी और घोषणा पत्र

1. दिल्ली को जन लोकपाल बिल

2. दिल्ली स्वराज बिल

3. राशन की डोर स्टेप डिलीवरी

4. 10 लाख बुजुर्गों को तीर्थयात्रा

5. युवाओं के लिए स्पोकन इंग्लिश को बढ़ावा

6. स्‍कूलों और कॉलेजों में देशभक्ति का पाठ्यक्रम

7. मेट्रो नेटवर्क बढ़ाने की बात।

8. यमुना के रिवर साइड का विकास।

9. राजधानी की वर्ल्ड क्लास सड़कें।

10. सफाई कर्मचारी की मृत्यु पर एक करोड़ का मुआवजा

11. नए सफार्इ कर्मचारियों की नियुक्ति

12. रेड राज खत्म करने की बात

13. सीलिंग से लोगों को सुरक्षा।

14. बाजार ओर औद्योगिक क्षेत्रों का विकास

15. सर्किल रेट का युक्तिकरण

16. पुराने वैट मामला की एमनेस्टी स्‍कीम

17. दिल्ली में 24×7बाजार।

18. अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाएंगे

19. पुनर्वास कॉलोनियो के लिए मालिकाना हक।

20.अनधिकृत कॉलोनियो का नियमि‍तिकरण और रजि‍स्ट्री

21. ओबीसी प्रमाणपत्र के लिए मानदंड सरल होंगे।

22. भोजपुरी को आठवीं सूची में शामिल कराने की कोशिश।

23. 84 सिख विरोधी नरसंहार पीड़ितों के लिए न्याय।

24. संविदा कर्मचारियों को नियमित करना।

25. किसानों के हक में भूमि सुधार अधिनियम में संशोधन।

26. फसल नुकसान पर किसानों को 50 हज़ार प्रति हेक्टेयर के हिसाब से मुआवजा

27. रेहड़ी पटरी संचालकों को कानूनी संरक्षण।

28. दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा।

(ये 28 पॉइंट्स गारंटी कार्ड के10 पॉइंट्स से अलग हैं)

कांग्रेस का घोषणा पत्र

1. 300 यूनिट बिजली मुफ्त, बिजली टैरिफ योजना लागू करेंगे। बचाई गई बिजली के लिए तीन रुपये प्रति यूनिट कैशबैक।

2.पानी बचाएंगे तो 20,000 लीटर स्कीम में कैशबैक, बचत पर 30 पैसे प्रति लीटर कैशबैक मिलेगा।

3. राहुल गांधी की न्याय योजना के तहत पांच लाख परिवारों को सालाना 72 हजार रुपये प्रति परिवार आर्थिक मदद

4. युवा स्वाभिमान योजना के तहत ग्रेजुएट को 5,000 व पोस्ट ग्रेजुएट को 7,500 रुपये महीना बेरोजगारी भत्ता

5. राजीव गांधी इंटर्नशिप योजना शुरू की जाएगी, स्पोटर्स बिल लाया जाएगा

6. स्टार्टअप इन्क्यूबेशन फंड के तहत 5000 करोड़ का फंड दिया जाएगा

7. विकलांगता पेंशन 5000 रुपये महीना तक बढ़ाकर शीला पेंशन योजना के बराबर की जाएगी

8. सीएए के खिलाफ कांग्रेस पार्टी 21 फरवरी तक सुप्रीम कोर्ट जाएगी

9. सरकार बनने के छह महीने के अंदर लाया जाएगा मजबूत लोकपाल बिल

10. कुल बजट की 25 फीसद राशि प्रदूषण नियंत्रित करने में खर्च की जाएगी

11. सफाई कर्मियों को पर्यावरण रक्षक बनाया जाएगा

12. शीला पेंशन योजना शुरू की जाएगी, बुजुर्गों को 5000 रुपये पेंशन देंगे।

13. वरिष्ठ नागरिकों और पंजीकृत युवाओं को सरकारी एप से कनेक्ट रखा जाएगा

14. अनधिकृत कॉलोनियों के लिए पांच सालों में 35,000 करोड़ खर्च किए जाएंगे

15. जहां झुग्गी वहीं मकान’ स्कीम के तहत तोड़े बिना नया मकान दिया जाएगा

16. एम्स जैसे 5 सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनेंगे, 5000 मैटरनिटी बेड बढ़ाएंगे

17. ग्रामीण इलाके में दो नए मेडिकल कॉलेज वर्तमान कॉलेजों में 300 सीटें बढ़ाएंगे

18. महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33 फीसद आरक्षण मिलेगा

19. महिला हेल्पलाइन 181 फिर से शुरू होगी

20. गरीब परिवार की स्नातक लड़कियों को शादी में एक लाख एक शगुन दिया जाएगा।

21. महिला अपराध के निवारण के लिए 63 फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाई जाएंगी।

22. उत्तम शिक्षा का अधिकार लागू करेंगे ताकि दिल्ली में स्कूली बच्चों को विश्वस्तरीय शिक्षा मिले

23. छह महीने में स्कूलों में 11,000 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।

24. रिसर्च को बढ़ावा देने को मुख्यमंत्री कोष। इसके तहत पांच साल के लिए एक हजार करोड़ का होमी भाभा रिसर्च फंड होगा

25. मिड-डे मील योजना में बच्चों को प्रोटीन युक्त खाना देने के लिए केला, सोया और उबले अंडे दिए जाएंगे

26. स्टार्टअप शुरू करने को बीपीएल परिवारके एक सदस्य को 25 लाख रुपये।

27. ई-रिक्शा का लोन नहीं चुका पाने वालों को किस्त चुकाने के लिए सब्सिडी

28. दलित परिवारों को पांच लाख रुपये तक का लोन बिना जमानत मिलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.