Delhi Election Results: रुझानों में आप को बहुमत, संजय सिंह बोले- हिन्दुस्तान जीत गया
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Election Result 2020) के रुझानों के बाद पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि हिंदुस्तान जीत गया।
नई दिल्ली, एएनआइ। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Election Result 2020) के नतीजे धीरे-धारे साफ होते जा रहे हैं। ताजा रुझानों के मुताबिक आम आदमी पार्टी तीसरी बाद दिल्ली की सत्ता पर बैठने जा रही है। आप को पूर्ण बहुमत मिलता नजर आ रहा है। रुझानों के बाद पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि आज हिंदुस्तान जीत गया।
आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह, एनडी गुप्ता और सुशील गुप्ता रुझानों में बहुमत के बाद जश्न मनाने पार्टी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान संजय सिंह ने कहा, 'आज हिंदुस्तान जीत गया।'
Aam Aadmi Party leaders Sanjay Singh, ND Gupta and Sushil Gupta celebrate at party office as the party takes big lead according to official EC trends. Sanjay Singh says 'Aaj Hindustan jeet gaya' #DelhiElectionResults pic.twitter.com/AtxpRl7yXe — ANI (@ANI) February 11, 2020
उन्होंने कहा कि दिल्ली के 2 करोड़ लोगों ने अपने परिवार के बेटे केजरीवाल को प्रचंड बहुमत दिलाया। पूरे देश में ये संदेश दिया की काम की राजनीति होगी, मुद्दों की राजनीति होगी।