Move to Jagran APP

Delhi Kalkaji Election Result : कालकाजी विधानसभा सीट से आतिशी चुनाव जीतीं, BJP के धर्मवीर सिंह से मिली टक्कर

Delhi Kalkaji Election Result दिल्‍ली विधानसभा चुनाव की कालकाजी सीट से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी चुनाव जीत गई हैं।

By Tilak RajEdited By: Published: Tue, 11 Feb 2020 06:58 AM (IST)Updated: Wed, 12 Feb 2020 10:03 AM (IST)
Delhi Kalkaji Election Result : कालकाजी विधानसभा सीट से आतिशी चुनाव जीतीं, BJP के धर्मवीर सिंह से मिली टक्कर
Delhi Kalkaji Election Result : कालकाजी विधानसभा सीट से आतिशी चुनाव जीतीं, BJP के धर्मवीर सिंह से मिली टक्कर

नई दिल्‍ली, जेएनएन। दिल्‍ली विधानसभा चुनाव की कालकाजी सीट से आम आदमी पार्टी की आतिशी मार्लेना चुनाव जीत गई हैं। हालांकि, भाजपा उम्मीदवार धर्मवीर सिंह ने उन्‍हें कड़ी टक्‍कर दी। यहां से आप की आतिशी और भाजपा उम्मीदवार धर्मवीर वीर सिंह के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। इन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी को 11393 मतो से पराजित किया। धर्मवीर सिंह दूसरे नंबर पर रहे और उन्‍हें 44504 वोट मिले। कांग्रेस यहां भी तीसरे नंबर पर रही। इस सीट पर कांग्रेस उम्‍मीवार शिवानी चोपड़ा को सिर्फ 4965 वोट मिले।

loksabha election banner

बता दें कि सीट पर 57.44 फीसद वोट हुए और कुल 1,06746 लोगों ने अपने मताधिकार का इस्‍तेमाल किया। साल 2015 में कालकाजी सीट से आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर अवतार सिंह कालका पहली बार विधायक बने थे। इसके बावजूद आप ने वर्तमान विधायक का टिकट काटकर पार्टी की बड़ी नेता आतिशी मार्लेना को चुनाव मैदान में उतारा।

आतिशी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा की बेटी के चुनाव मैदान में आने से कालकाजी सीट वीआइपी श्रेणी में आ गई। चुनाव प्रचार के दौरान यहां कई दिग्‍गज कांग्रेजी नेता प्रचार करते हुए नजर आए थे। वहीं, अरविंद केजरीवाल समेत कई आप नेताओं ने भी यहां जमकर प्रचार किया। वैसे, बता दें कि आतिशी ने साल 2019 का लोकसभा चुनाव पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से लड़ा था। हालांकि, वह जीत दर्ज नहीं कर पाई थीं। 

कालकाजी सीट पर आतिशी के सामने शिवानी नाम की चुनौती थी। शिवानी के पिता सुभाष चोपड़ा ने अपनी बेटी को लक्ष्‍य तक पहुंचाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। हालांकि, कांग्रेस को पिछले दिनों आए कई एग्जिट पोल में एक भी सीट मिलती नहीं दिख रही है।

इस सीट पर आतिशी और शिवानी के बीच धर्मवीर सिंह भी चुनाव मैदान में थे।  धर्मवीर सिंह भारतीय राजनेता और भिवानी-महेंद्रगढ़ (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र), हरियाणा से 16 वीं लोकसभा के सदस्य हैं। उन्होंने 2014 के आम चुनाव जीता था। अपने राजनीतिक जीवन के दौरान, वह हरियाणा विधानसभा चुनावों में बंसीलाल की 3 पीढ़ियों को हराने के लिए प्रसिद्ध हैं, उन्होंने बंसी लाल को फिर उनके बेटे, सुरेंदर, फिर उनकी पोती (सुरेंदर की बेटी) श्रुति चौधरी को हराया है।

विधायक अवतार सिंह
पार्टी आम आदमी पार्टी
प्राप्त वोट 55104
पराजित उम्मीदवार हरमीत सिंह कालका
पार्टी भारतीय जनता पार्टी
प्राप्त वोट 35335
हार का अंतर 19769
वोट % 64.85
पुरुष मतदाता 92072
महिला मतदाता 72236
कुल मतदाता 164319

प्राचीनकाल से अस्तित्‍व में यह इलाका 1972 में विधानसभा क्षेत्र बनाया गया। यहां के पहले चुनाव में कांग्रेस के वीपी सिंह विधायक चुने गए। वर्तमान में यहां से आम आदमी पार्टी के अवतार सिंह कालकाजी विधायक हैं। इस सीट पर कांग्रेस ने लगतार 4 बार जबकि कुल 5 बार जीत हासिल की है। मुगलशासक शाह आलम के दूसरे बेटे अकबर शाह के शासनकाल में इस क्षेत्र का विकास कराया गया। इस दौरान यहां पर मां काली का मंदिर भी अस्तित्‍व में आया। मान्‍यता है कि कालकाजी मंदिर में देवी की मूर्ति प्रकट हुई है। ऐसे में यहां पर बड़े पैमाने पर हिंदू भक्‍त दर्शन के लिए पहुंचते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.