Move to Jagran APP

Delhi Election Result 2020 : AAP के अखिलेशपति ने लगाई जीत की हैट्रिक, कपिल का कमल मुरझाया

मॉडल टाउन विधानसभा सीट पर आप ने बड़ी जीत दर्ज की है। आप प्रत्‍याशी अखिलेशपति ने भाजपा उम्‍मीदवार को कपिल मिश्रा को परास्‍त किया।

By Ramesh MishraEdited By: Published: Tue, 11 Feb 2020 04:47 PM (IST)Updated: Tue, 11 Feb 2020 06:16 PM (IST)
Delhi Election Result 2020 : AAP के अखिलेशपति ने लगाई जीत की हैट्रिक, कपिल का कमल मुरझाया
Delhi Election Result 2020 : AAP के अखिलेशपति ने लगाई जीत की हैट्रिक, कपिल का कमल मुरझाया

नई दिल्‍ली, जेएनएन । Model Town Assembly Result दिल्‍ली विधानसभा की मॉडल टाउन सीट पर आप न बड़ी जीत हासिल की है। आम आदमी पार्टी के प्रत्‍याशी अखिलेशपति त्रिपाठी ने केजरीवाल सरकार में पूर्व मंत्री व भाजपा के उम्‍मीदवार कपिल मिश्रा को परास्‍त किया है। अखिलेशपति ने यहां जीत की हैट्रिक लगाई है। इसके साथ उन्‍होंने इस सीट पर तीसरी बार अपना कब्‍जा बरकरार रखा है। कांग्रेस की आकांक्षा ओला ने पार्टी को निराश किया है। वह तीसरे स्‍थान पर रहीं।   

loksabha election banner

अखिलेशपति त्रिपाठी

  • 2011 में अखिलेशपति त्रिपाठी ने अन्‍ना हजारे के भ्रष्‍टाचार विरोधी आंदोलन में बढ़चढ़ कर हिस्‍सा लिया था। हालांकि, उच्‍च शिक्षा ग्रहण करने के बाद अखिलेशपति सिविल सेवा की तैयारी में जुट गए थे, लेकिन अन्‍ना आंदोलन ने उनकी झकझोर दिया। इस आंदोलन ने उनकी सोच बदल दी। वह तैयारी को छोड़कर अन्‍ना आंदोलन में कूद गए।
  • उन्‍होंने अन्‍ना आंदोलन में सक्रिय रूप से हिस्‍सा लिया। उन्होंने युवाओं को आंदोलन में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए अरविंद केजरीवाल के साथ अभियान चलाया। उनके फैसले से उनका परिवार परेशान था।आंदोलन के बाद वह अरिवंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। उन्‍होंने विभिन्‍न सार्वजनिक मुद्दों पर आंदोलन का नेतृत्‍व किया
  • दिसंबर 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में त्रिपाठी ने मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के मौजूदा विधायक कंवर करण सिंह को हराया। इस सीट पर कांग्रेस का दबदबा था। कंवर तीन बार यहां से विधायक रह चुके थे।
  • जनवरी, 2014 में दक्षिण दिल्ली में एक कथित ड्रग व वेश्यावृत्ति रैकेट पर छापा मारने को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पुलिस के विरोध में रेल भवन के पास धरना दिया। इस विरोध प्रदर्शन में अखिलेशपति ने बढ़चढ़ कर हिस्‍सा लिया। पुलिस लाठीचार्ज में वह घायल भी हुए। उनको राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

 कपिल मिश्रा

  • कपिल मिश्रा वर्ष 2015 में पहली बार दिल्ली के करावल नगर विधानसभा से विधायक चुने गए। उन्होंने आप के टिकट पर 44 हजार से ज्यादा मतों के अंतराल से भाजपा के चार बार के विधायक मोहन सिंह बिष्ट को मात दी थी।
  • केजरीवाल सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। उन्हें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का करीबी माना जाता था। कपिल मिश्रा को सत्येंद्र जैन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के बाद मंत्री पद से हटा दिया गया।
  • 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान कपिल ने आप के खिलाफ प्रचार किया। पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया। इसके बाद उन्‍होंने भाजपा का दामन थाम लिया। हाल में वह अपने ट्वीट के कारण सुर्खियों में रहे।  मुख्य चुनाव अधिकारी ने इस पर उनसे सवाल जबाव किया।  

मॉडल टाउन दिल्ली का शहरी विधानसभा क्षेत्र

मॉडल टाउन दिल्ली का शहरी विधानसभा क्षेत्र है। यह चांदनी चौक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत आता है। इस सीट पर पहली बार 1977 में विधानसभा चुनाव में जनता पार्टी के महावीर वैद ने कांग्रेस के चमन लाल वर्मा को हराया था। 1993 में इस सीट पर भाजपा के चरती लाल गोयल और 1998 से 2008 तक कांग्रेस के कंवर करन सिंह ने इस सीट से जीत दर्ज की थी। वर्तमान में यहां से आम आप के अखिलेशपति त्रिपाठी विधायक हैं। त्रिपाठी लगातार तीसरी बार इस सीट से विधायक चुने गए हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.