विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Vidhan Sabha Chunav: दिल्ली में इस बार किसकी सरकार? ये मतदाता बनेंगे भाग्यविधाता

Published: Wed, 08 Jan 2025 05:48 PM (GMT+05:30)

Delhi election 2025 दिल्ली विधानसभा चुनाव में युवा मतदाताओं के साथ-साथ महिला और बुजुर्ग मतदाता भी अहम भूमिका निभाएंगे। महिला ...और पढ़ें

Delhi Election 2025: विधानसभा चुनाव की दिशा तय करेंगी महिलाएं व बुजुर्ग। फाइल फोटो
Delhi Election 2025: विधानसभा चुनाव की दिशा तय करेंगी महिलाएं व बुजुर्ग। फाइल फोटो

HighLights

  1. मतदाता सूची के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में 62 प्रतिशत हैं महिला व बुजुर्ग वोटर।
  2. राजनीतिक दल भी महिलाओं व बुजुर्गों को साधने के लिए लगा रहे एंडी चोटी का जाेर।

रणविजय सिंह, नई दिल्ली। युवाओं की आबादी अधिक होने से हर चुनाव पर भी उसका असर होता है। इस बार भी 39 वर्ष तक के युवा मतदाताओं की संख्या करीब 42 प्रतिशत है। इसलिए दिल्ली विधानसभा चुनाव में युवा मतदाता अहम भूमिका निभाएंगे।

लेकिन विधानसभा चुनाव की दशा और दिशा महिला व बुजुर्ग मतदाता तय करेंगे। महिला व बुजुर्ग मतदाताओं की संख्या के आंकड़े कुछ यही कहानी बयान कर रहे हैं। मतदाता सूची के आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में करीब 62 प्रतिशत मतदाता महिला व बुजुर्ग हैं।

दिल्ली में अभी एक करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 मतदाता

यही वजह है कि प्रमुख राजनीतिक दल भी लोक लुभावन वादों से महिलाओं व बुजुर्ग मतदाताओं को साधने के लिए एंडी चोटी का जोर लगा रहे हैं। दिल्ली में अभी एक करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 मतदाता हैं।

वैसे तो पुरुष मतदाताओं के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या 11 लाख 75 हजार 693 कम है। लेकिन महिला व बुजुर्ग मतदाताओं को यदि मिल दें तो उनकी संख्या अधिक हो जाती है।

कुल मतदाताओं का करीब 62 प्रतिशत

एक दिन पहले जारी मतदाता सूची के अनुसार महिला व बुजुर्ग मतदाताओं की कुल संख्या 96 लाख 18 हजार 272 है, जो कुल मतदाताओं का करीब 62 प्रतिशत है।

मतदाता सूची में संशोधन के दौरान पुरुषों की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या भी ज्यादा बढ़ी है। इसके अलावा मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय में मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए अभी पांच लाख दस हजार आवेदन लंबित है।

इसमें भी करीब दो तिहाई (3.4 लाख) आवेदन महिला मतदाताओं के हैं। इस वजह से अभी महिला मतदाताओं की संख्या अभी ज्यादा बढ़ सकती है।

कांग्रेस ने महिलाओं के लिए प्यारी दीदी योजना की लॉन्च

पिछले चुनावों में यह देखा गया है कि महिलाएं व बुजुर्ग मतदाता मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं। यही वजह है कि राजनीतिक दल उन्हें साधने का कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने महिला सम्मान योजना की घोषणा कर चुनाव के बाद प्रतिमाह 2100 रुपये देने का वादा किया है। आप ने लोकसभा चुनाव से पहले भी दिल्ली में महिलाओं को प्रतिमाह 1100 रुपये की राशि देने की घोषणा की लेकिन मिली नहीं।

कांग्रेस ने महिलाओं के लिए प्यारी दीदी योजना ( pyari didi yojana) की घोषणा कर प्रतिमाह 2500 रुपये देने का वादा किया है। बताया जा रहा है कि भाजपा भी महिलाओं के लिए कोई बड़ी घोषणा करने की तैयारी में है।

दूसरी ओर भाजपा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना ( Ayushman Bharat Yojana) के सहारे बुजुर्ग मतदाताओं को साधने की कोशिश में है तो वहीं आप ने संजीवनी योजना की घोषणा की है।

अब देखना यह कि महिलाओं और बुजुर्गों को कौन से मुद्दे सबसे अधिक प्रभावित करते हैं। लेकिन एक बात तय है कि बुजुर्ग व महिला मतदाता निर्णायक भूमिका निभाएंगे।

दिल्ली में कुल मतदाता 1,55,24,858
महिला मतदाता 71,73,952
बुजुर्ग मतदाता

24,44,320

उम्रवार मतदाता

उम्र वर्ग मतदाता
60-69 13,77,909
70-79 7,89,190
80 वर्ष से अधिक 2,77,221
18 से 39 वर्ष के युवा मतदाता 69,72,905
18 से 39 वर्ष के युवा मतदाताओं की संख्या प्रतिशत में 44.91 प्रतिशत

यह भी पढ़े: Delhi Election 2025: 'अपनों के बीच' अलग-थलग पड़ी कांग्रेस, ममता सहित इन नेताओं ने किया AAP का समर्थन