Move to Jagran APP

Delhi Election 2020: AAP, भाजपा और कांग्रेस के लिए आसान नहीं दिल्ली फतह

दिल्ली विधानसबा को लेकर सभी दलों के अपने-अपने दावे हैं। हालांकि आंकड़े बताते हैं कि हर चुनाव में करीब दो दर्जन सीटों पर कड़ा मुकाबला होता है।

By Manish PandeyEdited By: Published: Tue, 04 Feb 2020 09:25 AM (IST)Updated: Tue, 04 Feb 2020 09:25 AM (IST)
Delhi Election 2020: AAP, भाजपा और कांग्रेस के लिए आसान नहीं दिल्ली फतह
Delhi Election 2020: AAP, भाजपा और कांग्रेस के लिए आसान नहीं दिल्ली फतह

नई दिल्ली, रणविजय सिंह। मतदान के लिए अब कुछ ही दिन बचे हैं। राजनीतिक दलों के अपने-अपने दावे हैं। हालांकि, आंकड़े बताते हैं कि हर चुनाव में करीब दो दर्जन सीटों पर कड़ा मुकाबला होता है। जहां जीत-हार का अंतर बहुत ज्यादा नहीं होता। सरकार बनाने में यह सीटें अहम रही हैं। हालांकि, पिछला विधानसभा चुनाव इसका अपवाद रहा है।

loksabha election banner

पिछले चुनाव में आप ऐतिहासिक जीत के साथ दिल्ली की सत्ता पर काबिज हुई थी। सिर्फ चार सीटों पर ही पांच हजार वोट से कम के अंतर से उम्मीदवार जीते थे, लेकिन इसके पहले के सभी चुनावों में कांटे का मुकाबला रहा है। वर्ष 2013 के चुनाव में 23 सीटों पर उम्मीदवार पांच हजार से कम वोट से जीते थे। इनमें से पांच ऐसी थीं, जहां एक हजार से कम वोट से व 12 सीटों पर 1001 से तीन हजार वोट के अंतर से जीत हार हुई थे। वर्ष 2008 के चुनाव में भी कमोबेश यही स्थिति थी और 25 सीटों पर पांच हजार से कम वोटों से उम्मीदवार जीते थे। इनमें करीब दर्जन भर सीटें ऐसी हैं जहां अक्सर कड़ा मुकाबला होता है।

दिल्ली कैंट, बिजवासन, करावल नगर, करोल बाग, महरौली, त्रिलोकपुरी व मॉडल टाउन क्षेत्र से पिछले छह विधानसभा चुनावों में से तीन बार बहुत नजदीकी मुकाबला रहा है। इसी तरह संगम विहार व कस्तूरबा नगर सीट पर पिछले चार चुनावों में उम्मीदवारों के हार जीत का अंतर पांच हजार से कम रहा है। इसके अलावा, राजौरी गार्डन, आदर्श नगर, नजफगढ़, बाबरपुर, शकूरबस्ती, जंगपुरा सीटों पर पहले भी कड़ा मुकाबला देखने को मिल चुका है।

पांच हजार से कम वोट के अंतर से हार-जीत होने वाली सीटों की संख्या

2013 विधानसभा चुनाव

  • पांच हजार से कम वोट से जीत हार का फैसला: 23 सीट
  • एक हजार से कम वोट का अंतर: 5 सीट
  • 1001 से तीन हजार वोट का अंतर: 12 सीट
  • 3001 से पांच हजार वोट का अंतर : 6 सीट
  • इन सीटों पर दलगत स्थिति: भाजपा- 10, आप-10, कांग्रेस- 2, जदयू-1

2008 विधानसभा चुनाव

  • पांच हजार से कम वोट से जीत हार का फैसला: 25 सीटें
  • एक हजार से कम के अंतर से जीत हार: 7
  • 1001 से तीन हजार के बीच अंतर: 7
  • 3001 से पांच हजार के बीच अंतर: 11
  • इन सीटों पर दलगत स्थिति: कांग्रेस- 14, भाजपा- 10, बीएसपी- 1

2003 विधानसभा चुनाव

  • पांच हजार से कम वोट से जीत हार का फैसला: 14 सीटें
  • एक हजार से कम के अंतर से जीत हार: 5
  • 1001 से तीन हजार के बीच अंतर: 5
  • 3001 से पांच हजार के बीच अंतर: 4
  • इन सीटों पर दलगत स्थिति: कांग्रेस- 3, भाजपा- 10, एनसीपी- 1

1998 विधानसभा चुनाव

  • पांच हजार से कम वोट से जीत हार का फैसला: 25
  • एक हजार से कम के अंतर से जीत हार: 5
  • 1001 से तीन हजार के बीच अंतर: 14
  • 3001 से पांच हजार के बीच अंतर: 6
  • इन सीटों पर दलगत स्थिति: कांग्रेस-13, भाजपा- 12

1993 विधानसभा चुनाव

  • पांच हजार से कम वोट से जीत हार का फैसला: 34
  • एक हजार से कम के अंतर से जीत हार: 5
  • 1001 से तीन हजार के बीच अंतर: 20
  • 3001 से पांच हजार के बीच अंतर: 9
  • दलगत स्थिति: भाजपा-22, कांग्रेस- 9, जनता दल-2, निर्दलीय-1

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.