Move to Jagran APP

Delhi Election 2020: CAA के खिलाफ प्रदर्शन पर बोले सुशील कुमार मोदी, कांग्रेस और AAP को कर रहे माहौल खराब

Delhi Election 2020 उन्होंने कहा कि वे लोगों को डरा रहे हैं जबकि यह कानून महात्मा गांधी और नेहरू जैसे नेताओं की इच्छा के अनुकूल है।

By Neel RajputEdited By: Published: Thu, 06 Feb 2020 11:22 AM (IST)Updated: Thu, 06 Feb 2020 11:25 AM (IST)
Delhi Election 2020: CAA के खिलाफ प्रदर्शन पर बोले सुशील कुमार मोदी, कांग्रेस और AAP को कर रहे माहौल खराब
Delhi Election 2020: CAA के खिलाफ प्रदर्शन पर बोले सुशील कुमार मोदी, कांग्रेस और AAP को कर रहे माहौल खराब

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मटियाला से भाजपा प्रत्याशी राजेश गहलोत के समर्थन में सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने तीन पड़ोसी देशों में धार्मिक कारणों से प्रताड़ित हिंदू सिख, ईसाई व अन्य अल्पसंख्यक समुदाय के शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने के लिए संशोधित कानून लागू कर लाखों लोगों को राहत दी है। कांग्रेस व आम आदमी पार्टी वाले इसका विरोध कर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। वे लोगों को डरा रहे हैं, जबकि यह कानून महात्मा गांधी और नेहरू जैसे नेताओं की इच्छा के अनुकूल है। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का विरोध कर लोगों को भड़काया जा रहा है। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि टुकड़े-टुकड़े गैंग और वामदल आग में घी डालने का काम कर रहे हैं।

loksabha election banner

सुशील कुमार मोदी ने शाहीन बाग मामले पर कहा कि कांग्रेस व आम आदमी पार्टी जनता को गुमराह कर रही हैं, क्योंकि उनके पास अब कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए जनता से ये झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली की पहली एनडीए सरकार नागरिक सुविधाओं की गुणवत्ता बढ़ाएगी और शाहीन बाग की जिल्लत से निजात भी दिलाएगी। उन्होंने कहा कि मेरी इस रैली का झटका केवल केजरीवाल को ही नहीं बल्कि कांग्रेस को महसूस होगा। हम इस बात के लिए शुक्रगुजार हैं कि दिल्ली की जनता भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और नीतियों को सुन व समझ रही है। हमारा सपोर्ट कर रही है।

सुशील कुमार मोदी ने मटियाला के अलावा नजफगढ़ में भाजपा प्रत्याशी अजीत सिंह खड़खड़ी और विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी संजय सिंह के समर्थन में नुक्कड़ सभाओं को भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश, जिला व मंडल के वरिष्ठ नेता और स्थानीय लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.