Move to Jagran APP

Delhi Election 2020: लालकृष्ण आडवाणी और बेटी प्रतिभा आडवाणी ने भी डाला वोट, देखें फोटो

Delhi Election 2020 आम जनता के अलावा नेता और केंद्रीय मंत्री भी मतदान केंद्रों पर अपना वोट ड़ालने के लिए पहुंच रहे हैं।

By Neel RajputEdited By: Published: Sat, 08 Feb 2020 08:54 AM (IST)Updated: Sat, 08 Feb 2020 06:07 PM (IST)
Delhi Election 2020:  लालकृष्ण आडवाणी और बेटी प्रतिभा आडवाणी ने भी डाला वोट, देखें फोटो
Delhi Election 2020: लालकृष्ण आडवाणी और बेटी प्रतिभा आडवाणी ने भी डाला वोट, देखें फोटो

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Delhi Election 2020: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर आज मतदान संपन्न हो गया है। सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया था, लेकिन मतदाता उससे पहले ही मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। आम जनता के अलावा नेता और केंद्रीय मंत्री भी मतदान के लिए पहुंचे। नीचे तस्वीरों में देखें किस-किस नेता और मंत्रियों ने दिए वोट...तस्वीरें-

loksabha election banner

कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के वरिष्ठ नेता प्रकाश करात ने संचार भवन में अपना वोट डाला है। वोट डालने के बाद उंगली पर लगी स्याही दिखाते हुए।

पूर्वी दिल्ली के उप महापौर व शाहदरा के भाजपा प्रत्याशी संजय गोयल ने विवेक विहार में वोट डाला।

भारतीय जनत पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने औरंगजेब लेन के पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला। इस दौरान उनकी बेटी प्रतिभा आडवाणी भी साथ में थीं, उन्होंने भी अपने मत का इस्तेमाल किया।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया मयूर विहार फेज वन स्थित एलकॉन पब्लिक स्कूल में अपना वोट डाला। इसके बाद पोलिंग बूथ के बाहर अपनी उंगली पर लगा स्याही का निशान दिखाते हुए।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने औरंगजेब लेन में पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला है।

निर्माण भवन बूथ पर मतदान के मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने डाला वोट। मतदान के बाद उंगली पर स्याही का निशाने दिखाते हुए।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपने मत का उपयोग करने पहुंचीं। उन्होंने निर्माण भवन को पोलिंग बूथ पर जाकर अपना वोट दिया।

अभिनेत्री तापसी पन्नू भी अपना वोट डालने पहुंचे। इस दौरान उनका परिवार भी उनके साथ था। तापसी की बहन मां और पिता ने भी अपना वोट डाला है।

मतदान से पूर्व मंदिर में पूजा अर्चना करते सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी उनके साथ घोंडा विधानसभा के प्रत्याशी अजय महावर भी हैं। वो यमुना विहार स्थित शिव शक्ति मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे। यहां पूजा करने के बाद मतदान करने जाएंगे मनोज तिवारी।

पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनमोहन सिंह ने निर्माण भवन में वोट दिया। मतदान केंद्र से बाहर निकलकर उंगली पर लगी स्याही दिखाते पूर्व पीएम।

इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी गुरशरण कौर भी थीं।

राज्यसभा सदस्य विजय गोयल भी अपना वोट देने पहुंचे। उन्होंने सेंट जेवियर स्कूल में पहुंचकर अपने मत का उपयोग किया। उनकी पत्नी भी उनके साथ वोट डालने पहुंचे।

सिविल लाइंस स्थित शहीद भाई बाल मुकुंद सर्वोदय विद्यालय में वोट डालने के बाद बाहर आकर स्याही का निशान दिखाती दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति जयहिंद।

मुख्यमंत्री और नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल भी अपने वोट डाला है। इस दौरान उनका परिवार भी उनके साथ था। इससे पहले वो पूजा अर्तना करके घर से वोट डालने के लिए निकले। 

इस दौरान केदरीवाल के साथ उनका परिवार भी था, उन्होंने भी पोलिंग बूथ पर पहुंचकर अपने मत का इस्तेमाल किया।

राजेंद्र नगर से आम आदमी पार्टी के उम्मदवार राघव चड्ढा ने पोलिंग बूथ पर पहुंचकर अपना वोट डाला। यहां से कांग्रेस के रॉकी तुसीद और भारतीय जनता पार्टी के आरपी सिंह विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

सांसद रमेश बिधूड़ी तुगलकाबाद गांव के एमसीडी स्कूल में बने मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद अंगुली पर लगी स्याही कैमरे के सामने दिखा रहे हैं।

भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने भी अपने वोट का इस्तेमाल किया। वो भी आज सुबह दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपना वोट डालने पोलिंग बूथ पहुंची।

भारतीय जनता पार्टी सांसद परवेश वर्मा ने भी अपना वोट ड़ाला है। वो मटियाला विधानसभा सीट पर अपना वोट ड़ालने पहुंचे। बता दें कि इस सीट पर भाजपा ने राजेश गहलौत और कांग्रेस ने सुमेश शौकीन को मैदान में उतारा है। वहीं आम आदमी पार्टी की तरफ से गुलाब सिंह यादव चुनाव लड़ रहे हैं, इस वक्त वो मटियाला सीट से विधायक हैं।

केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने तुगलक क्रेसेंट में पोलिंग बूथ एडीएमसी स्कूल ऑफ साइंस एंड ह्यूमेनिटीज एजुकेशन पर अपना वोट दिया। उन्होंने कहा कि यह हमारा कर्तव्य है और हमारे लिए यह आवश्यक है कि हम इसका उपयोग करें।

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल अपने परिवार के साथवोट ड़ाले पहुंचे। उन्होंने मस्जिद मोठ स्थित सेंट जॉर्ज स्कूल में मतदान किया। उनके साथ उनकी पत्नी और बच्चों ने भी अपना वोट ड़ाला है।

भारतीय जनता पार्टी नेता राम माधव ने करोल बाग विधानसभा के लिए अपना वोट ड़ाला है। यहां से आम आदमी पार्टी ने वर्तमान विधायक विशेष रवि को एक बार फिर से मैदान में उतारा है। वहीं भाजपा के योगेंद्र चंदौली और कांग्रेस की तरफ से गौरव धनक चुनाव लड़ रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.