Move to Jagran APP

Delhi Election 2020: तुगलकाबाद में सांसद हंसराज हंस और रमेश विधूड़ी ने लोगों को किया संबोधित

Delhi Election 2020 चुनाव प्रचार की कड़ी में उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत बुधवार को अंबेडकर नगर में भाजपा प्रत्याशी खुशीराम के समर्थन में पहुंचे।

By JP YadavEdited By: Published: Wed, 05 Feb 2020 07:37 AM (IST)Updated: Wed, 05 Feb 2020 06:30 PM (IST)
Delhi Election 2020: तुगलकाबाद में सांसद हंसराज हंस और रमेश विधूड़ी ने लोगों को किया संबोधित
Delhi Election 2020: तुगलकाबाद में सांसद हंसराज हंस और रमेश विधूड़ी ने लोगों को किया संबोधित

नई दिल्ली, जेएनएन। कोंडली विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ​​नरेंद्र मोदी और केजरीवाल लोगों को देशभक्ति सिखाते हैं, इसकी जरूरत नहीं है क्योंकि देश का हर नागरिक देशभक्त है। यह लोगों को बांटने का एक तरीका है।

loksabha election banner

चुनाव आयोग ने भाजपा सांसद परवेश वर्मा पर 24 घंटे के लिए चुनाव प्रचार पर बैन लगा दिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक न्यूज चैनल से बातचीत में सीएम केजरीवाल के 

  • खिलाफ विवादित बयान दिया है। 
  • कोंडली में राहुल गांधी ने कहा कि ​​नरेंद्र मोदी और केजरीवाल लोगों को देशभक्ति सिखाते हैं, इसकी जरूरत नहीं है क्योंकि देश का हर नागरिक देशभक्त है। यह लोगों को बांटने का एक तरीका है।
  • चुनाव प्रचार की कड़ी में उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत बुधवार को अंबेडकर नगर में भाजपा प्रत्याशी खुशीराम के समर्थन में पहुंचे। यहां पर उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा।
  • उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल पिछले पांच साल से जनता को झूठ बोल-बोल कर दिल्ली को बर्बाद कर दिया। अन्ना हजारे कें कंधे पर चढ़कर सीएम बन गए। केजरीवाल पाकिस्तान का समर्थन कर रहे थे, जब सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगा था। 
  • मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री अमित शाह को चुनौती दी है कि वह अपना मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करें। उनके मुख्यमंत्री के पद के चेहरे से बहस करने को तैयार हैं। बता दें कि मंगलवार को अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि भाजपा बुधवार को 1 बजे तक सीएम प्रत्याशी घोषित करें वह बहस के लिए तैयार हैं।
  • अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह को चुनौती देते हुए कहा कि अमित शाह जी कहते हैं कि वह मुख्यमंत्री बनाएंगे। इसलिए हम अमित शाह से बहस करने को तैयार हैं। वह आएं और बताएं कि आप ने दिल्ली के लिए क्या किया है।

शाहीन बाग से हो रहा भाजपा को फायदा

चुनाव प्रचार के बीच शाहीन बाग में फायरिंग करने वाले कपिल को लेकर दिल्ली की राजनीति गरमा गई है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने खुलासा किया है कि कपिल का AAP से रिश्ता है तो अरविंद केजरीवाल ने इसे भाजपा की साजिश बताया है। इसी के साथ शाहीन बाग को लेकर कहा कि इससे सबसे ज्यादा फायदा तो भाजपा को हो रहा है। शाहीन बाग के अलावा उनके पास पूरे चुनाव में कोई मुद्दा नहीं है।

इसी के साथ अरविंद केजरीवाल ने अपने बयान में कहा- 'भाजपा दिल्ली पुलिस का इस्तेमाल कर रही है। अगर वह AAP से जुड़ा है तो भी उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। यह सब चुनाव के दौरान भाजपा की राजनीति है।'

कपिल के पिता गजे सिंह का बयान, AAP से नहीं कोई रिश्ता

शाहीन बाग/जामिया इलाके में फायरिंग करने वाले कपिल को लेकर दिल्ली पुलिस के खुलासे पर 12 घंटे बाद पिता गजे सिंह का अहम बयान आया है। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआइ से बातचीत में कहा कि हमारा आम आदमी पार्टी से कोई रिश्ता नहीं है। मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने फोटो जारी करते हुए खुलासा किया था कि कपिल ने 2019 के शुरुआती महीनों में AAP ज्वाइन की थी। तस्वीरों में वह AAP नेताओं के साथ नजर आया था। पुलिस के खुलासे पर पिता गजे सिंह ने कहा कि उनका आम आदमी पार्टी से कोई वास्ता नहीं रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि वह 2012 में राजनीति में थे और उन्होंने उसी साल राजनीति भी छोड़ दी थी।

कपिल AAP का सदस्य : प्रकाश जावड़ेकर

मंगलवार शाम को शाहीन बाग में गोली चलाने वाले युवक कपिल की तस्वीरें आम आदमी पार्टी नेताओं के साथ सामने आने पर केंद्रीय मंत्री और दिल्ली के चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने अरविंद केजरीवाल को घेरा था। उन्होंने कहा था कि इस मुद्दे पर AAP बेनाकाब हुई है। AAP के सदस्य ने जिसने पिछले साल AAP जॉइन किया था, उसने शाहीन बाग में इसलिए गोली चलाई क्योंकि ये उनकी साज़िश थी ताकि यहां तनाव बढ़े।

केजरीवाल की बेटी का बयान, क्या मुफ्त पानी देना आतंकवाद है

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में अपने पिता अरविंद केजरीवाल पर लग रहे आरोपों को लेकर उनकी बेटी हर्षिता केजरीवाल भी उतर आई हैं। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआइ से बातचीत में कहा कि राजनीति गंदी है  और यह सबसे निचले स्तर पर है। यहां पर बता दें कि अरविंद केजरीवाल पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस लगातार हमले बोल रहे हैं। 


दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में सिर्फ दो दिन शेष हैं, ऐसे में बुधवार को भी दिल्ली में ताबड़तोड़ रैलियां, रोड शो और जनसभाएं होंगीं। इस बीच दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा (Delhi Congress chief Subhash Chopra) ने दावा किया है कि कांग्रेस दिल्ली में सरकार बनाने में AAP को समर्थन नहीं देगी।

 

  • प्रचार की कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leaders Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी  वाड्रा की कोंडली और हौजखास इलाके में जनसभा होगी।  
  • भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के नेतृत्व में चुनाव आयोग से मिलकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और AAP के खिलाफ शिकायत की। उन्होंने कहा कि आप चुनाव में दिल्ली का माहौल खराब कर रही है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किए जा रहे हैं। यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। उन्होंने आप पर धार्मिक आधार पर मतदाताओं का ध्रुवीकरण करने की कोशिश का भी आरोप लगाया। 
  • AAP ने घोषणा पत्र में कहा है कि कि वो फ्री वाई-फाई देंगे, 5000 नई बस देंगे, महिला सुरक्षा के लिए बस में कमांडो तैनात करेंगे।
  • दिल्ली कांग्रेस ने ट्वीट किया है - 'दिल्ली की फिजा में रोज जहर घुल रहा हैं, लेकिन आप और भाजपा का सिर्फ विज्ञापन चल रहा हैं । आओ दिल्ली को फिर से प्रदूषण मुक्त बनाएं, कांग्रेस की सरकार लाएं।'
  • संजय सिंह (AAP) ने ट्वीट किया है- 'भाजपाई झूठ बोलते हैं, ये तो पता था। अब निर्भया मामले में भी गंदी राजनीति कर रहे हैं, जेल के डीजी और तमाम अधिकारियों की नियुक्ति केंद्र सरकार करती है, जेल प्रशासन ने निर्भया मामले में विलंब किया तो भाजपा सरकार ने कितने जेल अधिकारियों को बर्खास्त किया, देश को बताओ प्रकाश जावडेकर जी।'
  • तरुण दत्ता (इंटरनेशनल बॉडी बिल्डर) ने कहा है कि दिल्ली के मतदाता जागरूक है, उन्हें इस बार रिकार्ड बनाना है। मेरी अपील है मतदाताओं से कि मतदान के दिन किसी भी कीमत पर आलस्य न आए। भले ही काम हो, लेकिन किसी भी कीमत पर वोट डालना न भूलें। मतदान जरूर करें क्योंकि यह सिर्फ चुनाव पर ही असर नहीं डालता है बल्कि यह विधानसभा क्षेत्र के लोगों के भविष्य का निर्धारण करता है। मतदाताओं से बस यही कहना चाहूंगा कि सजग होकर प्रत्याशी चुनें। क्योंकि इसी प्रत्याशी से आपका अगले पांच साल काम पड़ेगा। 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.