Delhi Election 2020: छात्रों पर हमले में AAP का हाथ, सरकार बनाने में नहीं करेंगे मदद - कांग्रेस
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख सुभाष चोपड़ा ने कहा है कि सरकार बनाने के लिए अगर आम आदमी पार्टी (AAP) को सहयोग की जरूरत हुई तो कांग्रेस उसकी मदद नहीं करेगी।
नई दिल्ली,एएनआइ। दिल्ली कांग्रेस प्रमुख सुभाष चोपड़ा ने कहा है कि सरकार बनाने के लिए अगर आम आदमी पार्टी (AAP) को सहयोग की जरूरत हुई तो कांग्रेस उसकी मदद नहीं करेगी। उन्होंने आप पर कपिल गुर्जर को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी छात्रों पर हुए हमले को नाटक की तरह देखती रही और आरोप लगाया कि अब यह स्पष्ट है कि हमले के पीछे उनका हाथ था। कपिल गुर्जर को कौन लाया?
सुभाष चोपड़ा ने आगे आप पर निशाना साधते हुए कहा कि उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए , जिन्होंने कपिल गुर्जर को पार्टी में शामिल कराया। अतिशी और संजय सिंह ने एक समुदाय के खिलाफ साजिश रची और उन्हें डराने की कोशिश हुई।
शाहीन बाग में कपिल गुर्जर ने गोली चलाई थी
गौरतलब है कि कपिल गुर्जर शाहीन बाग में हजारों लोग नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ धरने पर बैठे हैं। यहां एक फरवरी को कपिल गुर्जर गोली चलाई थी। उसके बाद कपिल गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद मंगलवार को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने यह खुलासा किया कि कपिल आम आदमी पार्टी से जुड़ा हुआ है। कपिल ने अपने पिता के साथ 2019 में पार्टी में शामिल हुआ था। इस खुलासे के बाद से हड़काप मच गया है। आप पर इसे लेकर निशाना साधा जा रहा है।
संजय सिंह का भाजपा पर निशाना साधा
हालांकि, पार्टी ने इससे इन्कार किया है। पार्टी नेता संजय सिंह ने इसे भाजपा द्वारा एक षड्यंत्र बताया है। उन्होंने कहा कि चुनावों में तीन से चार दिन बाकी हैं और भाजपा गंदी करने पर इतर आई है। किसी के साथ एक तस्वीर होने का क्या मतलब है?जांच पूरी नहीं हुई है, तस्वीरों की जांच नहीं की गई है और एक पुलिस अधिकारी एक पार्टी का नाम ले रहे हैं, ऐसे समय में जब आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) लागू है। कल हम राजेश देव के खिलाफ चुनाव आयोग (EC) से शिकायत करेंगे। आदर्श आचार संहिता लागू है और डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश देव कह रहे हैं कि आप सदस्यों की तस्वीरें मिली हैं और हम जांच कर रहे हैं कि कितने लोग साजिश में शामिल हैं। क्या अमित शाह राजेश देव से ये सब बातें कहने को कह रहे हैं? किसके निर्देश पर उन्होंने ऐसा करने की हिम्मत की?
सीएम उम्मीदवार पर क्या बोले सुभाष चोपड़ा
सुभाष चोपड़ा ने कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार को लेकर कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में क्या हुआ? चुने हुए लोग चुनते हैं कि कौन मुख्यमंत्री बनेगा या नहीं। सच्चाई यह है कि कांग्रेस ने दिल्ली को एक विश्व स्तरीय राजधानी बनाया, कांग्रेस ने दिल्ली में मेट्रो कनेक्टिविटी और फ्लाईओवर कनेक्टिविटी को लाया। कांग्रेस ने दिल्ली में कई अस्पतालों, स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों का निर्माण किया।