Move to Jagran APP

Delhi Election 2020: चुनाव प्रचार के बीच कांग्रेस व भाजपा के नेता AAP में शामिल

Delhi Election 202 राज्यसभा सदस्य संजय सिंह की मौजूदगी में सभी लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने सभी को पार्टी की टोपी एवं पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

By JP YadavEdited By: Published: Wed, 29 Jan 2020 09:19 AM (IST)Updated: Wed, 29 Jan 2020 09:19 AM (IST)
Delhi Election 2020: चुनाव प्रचार के बीच कांग्रेस व भाजपा के नेता AAP में शामिल
Delhi Election 2020: चुनाव प्रचार के बीच कांग्रेस व भाजपा के नेता AAP में शामिल

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। कांग्रेस व भाजपा के कई नेता मंगलवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता के माध्यम से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह की मौजूदगी में सभी लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने सभी को पार्टी की टोपी एवं पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

loksabha election banner

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन, कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत, विधायक हाजी इशराक खान भी मौजूद थे। पार्टी में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में काशिफ रहमान, महासचिव जिला चांदनी चौक, एनएसयूआई एवं यूथ अध्यक्ष कांग्रेस, किशन भाई, महासचिव यूथ कांग्रेस, राजबीर डबास, पूर्व निगम पार्षद, जेके सेन, महासचिव, जिला नजफगढ़ कांग्रेस कमेटी, अश्विनी यादव, महासचिव, नजफगढ़ ईसापुर मंडल, भाजपा, हरबीर डागर, पूर्व प्रधान बाबा हरिदास मंदिर, बिजेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष, जिला नजफगढ़ कांग्रेस, सुरेश कुमार, उपाध्यक्ष एससीएसटी नजफगढ़ कांग्रेस के लोग शामिल हैं। इस दौरान संजय सिंह ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस पर से लोगों ही नहीं नेताआं का भी भरोसा उठ चुका है। वहीं अरविंद केजरीवाल की नीतियों और विकास कार्यों की सोच को सभी दलों के लोग पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि अन्य दलों के लोग आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.