Delhi Election 2020: जेपी नड्डा ने अरविंद केजरीवाल पर किया हमला
Delhi Election 2020 भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है।
नई दिल्ली, एएनआइ। Delhi Election 2020 : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आपने जनता से भ्रष्टाचार को खत्म करने का वादा किया था, लेकिन आप अपने सभी वादों में असफल हो चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शायद आपको दिल्ली जल बोर्ड घोटाला, सीएनजी एंड इलेक्ट्रिक बस स्कैम, लाड़ली स्कीम स्कैम और मार्शल रिक्रूटमेंट स्कैम याद नहीं होगा, लेकिन जनता को सब कुछ याद है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि केजरीवाल जी आपने अपने बच्चों की शपथ लेते हुए अपने आपको आपको ईमानदार बताया , लेकिन आपके संबंधी विनय बंसल PWD स्कैम में गिरफ्तार हो चुके हैं। राशन और ड्रग घोटाला, ऑटो परमिट घोटाला, स्कूल के कमरे के निर्माण में घोटाला हुआ, लेकिन आपके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। बल्कि भ्रष्टाचारियों को बचा लिया गया।
जैसे-जैसे दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखे नजदीक आ रही है सभी पार्टियों का आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है। बता दें कि दिल्ली में 8 फरवरी 2020 को चुनाव होने है जबकि परिणाम 11 फरवरी को जारी किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियां प्रचार-प्रसार में जुट चुकी हैं। दिल्ली में इस वक्त आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। सभी पार्टियों ने प्रत्येक विधानसभा सीटों से अपने प्रत्याशियों का भी एलान कर दिया है। साथ ही चुनाव अभियान में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवारों की सूची भी सभी पार्टियां जारी कर चुकी है।