Delhi Election 2020: रिठाला के बुध विहार फेज-2 में वोटिंग के दौरान विवाद, AAP नेता घायल
Delhi Election 2020 बुध विहार फेज-2 में प्रिंस पब्लिक स्कूल के बाहर पोलिंग के दौरान विवाद में एक आप कार्यकर्ता को चोट लगी है।
नई दिल्ली [वीके शुक्ला]। Delhi Election 2020: रिठाला विधानसभा के बुध विहार फेज-2 में प्रिंस पब्लिक स्कूल के बाहर पोलिंग के दौरान झगड़ा हुआ है। आम आदमी पार्टी ने भाजपा कार्यकर्ता पर हमला करने का आरोप लगाया है। आरपो है कि हमलावर कार्यकर्ता रिठाला विधानसभा के रहने वाले भी नहीं हैं वे बाहर से बुलाए गए भाजपा के समर्थक थे।
विवाद में आम आदमी पार्टी के एक पदाधिकारी को चोट आई है। जिनको चोट आई है उनका नाम साहिब सिंह यादव है जो आम आदमी पार्टी से वार्ड अध्यक्ष हैं। इनके कान पर भी काफी चोट लगी है। घटना के बाद आरोपित फरार हो गए।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि हमलावर भाजपा कार्यकर्ता थे या किसी दूसरी पार्टी से और वे कौन लोग थे। पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है कि आरोपित भाजपा से जुड़े हुए हैं।
हालात नियंत्रण में
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस वे हालात को काबू में कर लिया है। वहीं इस मामले में अभी तक भाजपा के तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।