unauthorised colonies in Delhi: मोदी सरकार के फैसले पर CM केजरीवाल ने जताई खुशी, कहा थैंक्स
Delhi Unauthorised Colonies मोदी सरकार के कैबिनेट के फैसले पर अरविंद केजरीवाल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह जनता की काफी पुरानी मांग रही है।
नई दिल्ली, एएनआइ। Delhi Unauthorised Colonies: मोदी सरकार के कैबिनेट के फैसले पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह दिल्ली की जनता की काफी पहले की मांग थी। हम इस फैसले का स्वागत करते हैं। जनता की तरफ से केंद्र सरकार का उन्होंने शुक्रिया अदा किया। बता दें कि मोदी सरकार के ताजा फैसले से दिल्ली के अनाधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले 40 लाख लोगों मालिकाना हक मिलने का रास्ता साफ हो गया है।
गोपाल राय ने भाजपा पर लगाए थे राजनीति करने के आरोप
बता दें कि दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां इस मुद्दे को समय-समय पर उठाती रही है। 40 लाख की आबादी पर भाजपा से लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस जैसी सभी पार्टियों की नजर है।
इसको लेकर आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने भाजपा पर इस मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप भी लगाया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस की ही भांति भाजपा ने भी दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाली जनता को धोखा देने की कोशिश की है। एक तरफ आम आदमी पार्टी सड़क पर अनधिकृत कॉलोनी के लिए लड़ाई लड़ रही है, वहीं भाजपा के नेता अपने मुख्यालय में बैठकर दिल्ली में सरकार बनाने की कवायद में लगे हुए हैं।
भाजपा का पलटवार
वहीं भाजपा ने इस मामले में केजरीवाल सरकार पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया था। भाजपा ने कहा था कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने वर्ष, 2014 में ही इन कॉलोनियों को नियमित करने की दिशा में काम शुरू कर दिया था, लेकिन केजरीवाल सरकार ने कभी सहयोग नहीं किया।
1575 करोड़ की लागत से बने सिग्नेचर ब्रिज पर कैमरे लगाने का फंड ही नहीं