Move to Jagran APP

Delhi Cantt Delhi Assembly Election Result 2020: आम आदमी पार्टी के वीरेंद्र सिंह कादियान विजयी

सैन्‍य छावनी के कारण दिल्‍ली कैंट नाम वाले विधानसभा सीट पर 8 फरवरी को मतदान हुआ। मतगणना के बाद AAP के वीरेंद्र सिंह कादियान को विजयी घोषित किया गया।

By Monika MinalEdited By: Published: Tue, 11 Feb 2020 07:57 AM (IST)Updated: Wed, 12 Feb 2020 10:47 AM (IST)
Delhi Cantt Delhi Assembly Election Result 2020:  आम आदमी पार्टी के वीरेंद्र सिंह कादियान विजयी
Delhi Cantt Delhi Assembly Election Result 2020: आम आदमी पार्टी के वीरेंद्र सिंह कादियान विजयी

नई दिल्‍ली, ऑनलाइन डेस्‍क। दिल्‍ली विधानसभा (Delhi Assembly) की 70 सीटों में से एक दिल्‍ली कैंट की कमान में आम आदमी पार्टी के वीरेंद्र सिंह कादियान को विजयी घोषित किया गया। इस सीट पर मतों की गिनती कुल दस राउंड तक चली इसके बाद परिणाम का ऐलान किया गया। उन्‍होंने भाजपा के मनीष सिंह को 10590 वोटों से पराजित किया। आम आदमी पार्टी के वीरेंद्र सिंह कादियान को कुल 28971 वोट मिले वहीं भाजपा के मनीष सिंह के खाते में 18381 और कांग्रेस के संदीप तंवर के खाते में मात्र 7954 वोट ही आए।

loksabha election banner

 शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी के वीरेंद्र सिंह कादियान आगे चल रहे थे। इस सीट पर शनिवार 8 फरवरी को मतदान हुआ था। कुल मतदान का आंकड़ा 68673 रहा और मतदान फीसद 45.36 रहा।

इस सीट से भाजपा के मनीष सिंह, आम आदमी पार्टी के वीरेंद्र सिंह कादियान और कांग्रेस के संदीप तंवर मुख्‍य प्रत्‍याशी हैं। इससे पहले वर्ष साल 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के सुरेंदर सिंह को जीत मिली थी। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार सुरेंद्र सिंह को 11198 मतों से पराजित किया था।

दिल्ली में कुल 1,47,86,382 मतदाता हैं। राजधानी में पुरुष मतदाताओं की संख्या 81,05,236 है, जबकि 66,80,277 महिलाएं हैं। यहां 869 मतदाता थर्ड जेंडर के हैं। इसके अलावा सर्विस वोटरों की कुल संख्या 11,608 है।

18 और 19 वर्ष के युवाओं का आंकड़ा 2,32,815 है।

मतगणना के दौरान ऐसे थे अपडेट्स- 

- Cambodia से आयी टीम ने मतगणना का किया मुआयना

- शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी के विरेंद्र सिंह कादियान आगे थे।

- इससे पहले भाजपा के मनीष सिंह आगे थे।

वर्ष 2015 में विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के सुरेंद्र सिंह को जीत हासिल हुई थी। उन्‍हेांने भाजपा के सुरेंद्र सिंह को 11198 मतों से हराया था।

 पढ़ें-Delhi Election Result LIVE : कपिल मिश्रा मॉडल टाउन से आगे, चुनाव आयोग के रुझानों में AAP की सरकार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.