Move to Jagran APP

Delhi Assembly Election Results 2020: रोहिणी समेत इन 4 सीटों पर सबकी नजर, क्या सीट बचा पाएंगे दिग्गज!

Delhi Assembly Election Results 2020 दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की सीट पर सबकी नजरें लगी हुई हैं।

By Mangal YadavEdited By: Published: Mon, 10 Feb 2020 09:58 PM (IST)Updated: Tue, 11 Feb 2020 12:34 AM (IST)
Delhi Assembly Election Results 2020: रोहिणी समेत इन 4 सीटों पर सबकी नजर, क्या सीट बचा पाएंगे दिग्गज!
Delhi Assembly Election Results 2020: रोहिणी समेत इन 4 सीटों पर सबकी नजर, क्या सीट बचा पाएंगे दिग्गज!

नई दिल्ली [निहाल सिंह]। Delhi Assembly Election Results 2020: दिल्ली विधानसभा के चुनाव परिणाम मंगलवार को आएंगे। एक्जिट पोल के परिणामों ने राजनीतिक दलों से लेकर समर्थकों की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में सभी को अपने विधानसभा क्षेत्र का परिणाम जानने की उत्सुकता रहेगी। लेकिन नई दिल्ली, पटपडग़ंज, रोहिणी और शाहदरा सीट पर भी सभी की नजर रहेगी।

loksabha election banner

नई दिल्ली से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पटपडग़ंज से उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तीसरी तीसरी बार मैदान में हैं।

आप के गठन के बाद केजरीवाल ने वर्ष 2013 में शीला दीक्षित को पहले ही चुनाव में 25864 के अंतर से हरा दिया था। वर्ष 2015 में एक बार फिर केजरीवाल ने शीला दीक्षित को 31584 के अंतर से हराया था। इस बार यहां पर भाजपा के स्थानीय नेता सुनील यादव से उनका मुकाबला माना जा रहा है। हालांकि कांग्रेस ने रोमेश सब्बरवाल को प्रत्याशी बनाया है।

इस बार 2015 के मुकाबले करीब 14 फीसद कम मतदान हुआ है और यहां से सभी प्रमुख दल जीत का दावा कर रहे हैं। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की सीट की बात करें तो उन्होंने वर्ष 2013 में भाजपा के नकुल भारद्वाज को 11476 अंतर से हराया था। वहीं वर्ष 2015 में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी बिनोद कुमार बिन्नी को 28 हजार मतों से हराया था।

इस क्षेत्र में उत्तराखंड और हिमाचल के मतदाताओं की संख्या अच्छी खासी हैं। इसलिए भाजपा ने यही से संबंध रखने वाले रविंद्र नेगी और कांग्रेस ने लक्ष्मण रावत को उतारा है। तीनों दलों ने यह सीट जीतने का दावा किया है।

विजेंद्र गुप्ता की सीट पर सभी की निगाहें

इसी तरह नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता की बात करें तो रोहिणी विधानसभा क्षेत्र से बतौर भाजपा प्रत्याशी यह उनका दूसरा चुनाव हैं। पहले चुनाव में वह 5387 मतों के अंतर से चुनाव जीते थे। इस बार आप प्रत्याशी राजेशनामा बंसीवाला ने उन्हें तगड़ी चुनौती दी है। हालांकि यहां भी सभी ने अपनी जीत का दावा किया है।

राम निवास गोयल भी चुनाव मैदान में

दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल का शाहदरा क्षेत्र से दूसरी बार चुनावी मैदान में हैं। वह 11731 मतों से चुनाव जीते थे। यहां से भाजपा ने उप महापौर संजय गोयल को प्रत्याशी बनाया तो वहीं कांग्रेस के पूर्व विधायक डॉ नरेंद्र नाथ फिर से भाग्य आजमा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.