Move to Jagran APP

Delhi Assembly Election result 2020: उत्तर पश्चिमी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में इतिहास दोहराने के कगार पर AAP

LIVE Delhi Assembly Election result 2020 उत्तर पश्चिमी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में आम आदमी पार्टी पिछले विधानसभा चुनाव के इतिहास को दोहरा दिया है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Tue, 11 Feb 2020 01:42 PM (IST)Updated: Tue, 11 Feb 2020 01:42 PM (IST)
Delhi Assembly Election result 2020: उत्तर पश्चिमी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में इतिहास दोहराने के कगार पर AAP
Delhi Assembly Election result 2020: उत्तर पश्चिमी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में इतिहास दोहराने के कगार पर AAP

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Delhi Assembly Election result 2020: उत्तर पश्चिमी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में आम आदमी पार्टी पिछले विधानसभा चुनाव के इतिहास को दोहरा दिया है।  दिल्ली के एकमात्र सुरक्षित लोकसभा सीट उत्तर पश्चिम में कुल 10 विधानसभा क्षेत्र हैं। वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में 9 सीटों पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ने जीत हासिल की थी। जबकि एकमात्र सीट रोहिणी में भाजपा ने जीत दर्ज की थी। यहां भाजपा प्रत्याशी के रूप में विजेंद्र गुप्ता आम आदमी पार्टी के सी एल गुप्ता को करीब 5000 मतों से हराया था। 

loksabha election banner

इस बार के चुनाव में भी आम आदमी पार्टी इस जीत को दोहराने के कगार पर दिखाई दे रही है। अब तक मतगणना के रुझानों से पता चल रहा है कि 8 सीटों पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। जबकि 1 सीट किराड़ी पर भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।  हालांकि यहां भी उन्हें आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी से कांटे की टक्कर मिल रही है।

आम आदमी पार्टी सुल्तानपुर माजरा, मंगोलपुरी , मुंडका, बादली, नरेला,  रिठाला नांगलोई सीट पर जीत दर्ज की है।  भाजपा ने यहां पर एक सीट जीत दर्ज की है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.