Delhi assembly Election 2020: क्या दिल्ली की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा जनता दल यू
इसकी बड़ी वजह यह है कि दिल्ली में बड़ी संख्या में बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग बड़ी संख्या रहते हैं ऐसे में JDU चुनाव लड़ने की तैयारी में है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Delhi assembly Election 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में छह महीने से भी कम समय बचा है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अंदरूनी तौर पर चुनावी तैयारी में जुट गए हैं। आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी के अलावा क्या बिहार में सत्तासीन जनता दल यूनाइटेड (Janta Dal United) भी दिल्ली विधानसभा चुनाव में लड़ेगा और लड़ेगा तो कितने सीटों पर? इसको लेकर चर्चा होने लगी है। इसकी बड़ी वजह यह है कि दिल्ली में बड़ी संख्या में बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग बड़ी संख्या रहते हैं, ऐसे में JDU चुनाव लड़ने की तैयारी में है।
खबर आ रही है कि जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने दिल्ली विधानसभा के चुनाव में सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि JDU की दिल्ली प्रदेश इकाई के पुनर्गठन को पार्टी अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मंजूरी मिलने के बाद पार्टी ने दिल्ली में चुनावी तैयारियां शुरू कर दी है। JDU के प्रदेश प्रवक्ता सत्य प्रकाश मिश्रा ने की मानें तो हाल ही में प्रदेश संगठन के चुनाव में वरिष्ठ नेता दयानंद राय को दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है।
इससे पहले जून महीने में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया था। इसके अनुसार जेडीयू झारखंड सहित चार राज्यों में अपने दम पर विधानसभा चुनाव (Assembly Election) लड़ेगा।
इन चार राज्यों में अकेले विधानसभा चुनाव में उतरेगा जेडीयू
जेडीयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के पहले से यह माना जा रहा था कि पार्टी औपचारिक रूप से झारखंड में विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) अकेले लड़ने का फैसला कर सकती है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तीन अन्य राज्यों (हरियाणा ,दिल्ली और जम्मू कश्मीर) में भी अकेल चुनाव लड़ने का चौंकाने वाला बड़ा फैसला लिया है। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास हुआ कि जेडीयू झारखंड, हरियाणा, दिल्ली और जम्मू कश्मीर में अकेले अपने दम पर विधानसभा का चुनाव मैदान में उतरेगा। इनमें दो राज्यों- हरियाणा और झारखंड में बीजेपी की सरकारें हैं। जम्मू-कश्मीर में साझे में बीजेपी की सरकार थी। फिलहाल, वहां राष्ट्रपति शासन है। दिल्ली में सरकार बनाने के लिए बीजेपी जी-तोड़ कोशिश कर रही है।
दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक